प्रत्याशी ना मिलने पर उक्रांद की 17 सीटे खाली, शेष सीटों पर सहयोगी दलों का करेंगे समर्थन

देहरादून: उत्तराखंड क्रांति दल नामांकन के अंतिम दिन भी सभी सीटों पर प्रत्याशियों को मैदान में उतारने में असमर्थ रही। उक्रांद गुरुवार तक सिर्फ 49 सीटों पर ही प्रत्याशियों की घोषणा कर पाया था। शेष सीटों के लिए कहा जा रहा था कि नामांकन के अंतिम दिन प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।प्रत्याशी ना मिलने के कारण उक्रांद सिर्फ 51 सीटों पर ही उम्मीदवार उतार पाने में सक्षम रही। नामांकन के अंतिम दिन भी पार्टी ने मात्र दो सीटों पर प्रत्याशी उतारेI जिसमे रानीखेत से तुला सिंह तड़ियाल और मसूरी से शकुंतला रावत…

नेटफ्लिक्स पर शतरंज विश्व चैंपियन ने लगाया मानहानि का आरोप

देहरादून: नेटफ्लिक्स के खिलाफ जॉर्जियाई के शतरंज विश्व चैंपियन नाना ग्रैप्रिंडाशविली ने मानहानि के तहत 5 मिलियन डॉलर का मुकदमा दायर किया है। नाना का कहना है कि नेटफ्लिक्स के एक हिट टीवी शो ‘द क्वीन्स गैम्बिट’ के एक एपिसोड में उनका चित्रण एक सेक्सिस्ट के रूप में करके उन्हें बदनाम किया गया है | 80 वर्षीय शतरंज की दिग्गज खिलाड़ी नोना गैप्रिंडाशविली ने दावा करते हुए कहा है कि ‘द क्वीन्स गैम्बिट’ सीरीज में उनका किरदार निभा रही अभिनेत्री ने अपने एक डायलॉग में कहा है कि मैं अपने करियर में “कभी पुरुषों…

मुख्यमंत्री धामी पहुंचे चिन्यालीसौड़, किया जनसंपर्क

देहरादून:उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरो पर हैI इस क्रम में चुनावी माहौल को धार देने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ पहुंचे। मुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को यहां जनता के बीच पहुंचकर जनसंपर्क किया।वर्तमान में नगर में करीब पांच हजार मतदाता हैं। उत्तरकाशी जिले की यमुनोत्री विधानसभा सीट पर चिन्यालीसौड़ शहर की समस्याएं मुख्य चुनावी मुद्दा बनी हुई है। चिन्यालीसौड़ का बीते पांच वर्षों में काफी विस्तार होने के बावजूद भी समस्याएं ज्यों की त्यों बनी हुई हैं। शहर की सबसे बड़ी समस्या यहां फायर सर्विस का न…

उत्तराखंड चुनाव 2022 के लिए भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने जारी की स्टार प्रचारको की सूची

5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने चुनावी कैंपेन के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है | देखें सूची

गंगोत्री हाईवे पर वाहन दुर्घटना में घायल सैन्य अफसर की पत्नी ने तोडा दम

देहरादून: गुरुवार शाम को सेना का एक वाहन उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर हर्षिल के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे 40 से 50 मीटर नीचे गिर गया था| इस हादसे बिग्रेडियर के पुत्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी जबकि उनकी पत्नी को जिला अस्पताल रेफर किया गया था। जिसने देर रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वाहन में चार लोग सवार थे। इस सड़क हादसे में ब्रिगेडियर आशीष आहूजा व उनकी पत्नी वंदना आहूजा तथा डॉ.अनीता आहूजा सभी चकराता देहरादून निवासी घायल हो गए थे।…

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा इस साल की भार्तियों का कलेंडर जारी

देहरादून: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा इस साल की भर्तियों का कलेंडर जारी कर दिया गया है। इससे पूर्व आयोग ने 20 अलग-अलग पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की थी। जिसके लिए आयोग ने इस साल के खाली पदों पर होने वाली भर्तियों के लिए कलेंडर जारी किया है। इसमें दिसंबर 2022 तक परीक्षा तिथि प्रस्तावित की गई है। पिछले साल आयोग ने अपर निजी सचिव, उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविज जज, सहायक ज्योलॉजिस्ट, महाधिवक्ता कार्यालय में आरओ, एआरओ, उत्तराखंड सचिवालय में समीक्षा अधिकारी,सहायक समीक्षा अधिकारी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी समेत अन्य…

राजधानी में खिली धुप, हिमालयीक्षेत्रों में बढ़ा हिम्संखलन का खतरा

देहरादून:शनिवार को राजधानी देहरादून सहित राज्य के अन्य इलाकों में मौसम साफ बना हुआ हैI सुबह से ही चटख धूप खिली हुई है। उचे और निचले हिमालयी क्षेत्रों में कई दिनों के बाद मौसम के खुलने से लोगों ने राहत की सांस ली है। मौसम साफ होने के कारण लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली। वहीं लगातार एक सप्ताह तक बर्फबारी के बाद पिथौरागढ़ जनपद के हिमालयी क्षेत्र में अब हिमस्खलन का खतरा बढता नज़र आ रहा है। जिसके चलते शुक्रवार को धारचूला के नपलच्यू गांव के ठीक…

पत्रकारिता के भीष्म पितामह की 32 वीं पुण्य तिथि पर उनको श्रद्धांजली

29 जनवरी, 2022 को महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पत्रकारिता के भीष्म पितामह स्व. रामप्रसाद बहुगुणा जी की 32 वीं पुण्य तिथि है। स्व. बहुगुणा जी जब 8वीं के छात्र थे तो विद्यालय में ही अंग्रेजों के विरुद्ध आन्दोलन शुरु कर जेल की सलाखों के पीछे धकेल दिए गये थे। स्वतंत्रता संग्राम में बहुत कम ऐसे उदाहरण हैं जिसमें इतनी कम उम्र में कोई आन्दोलन के तहत गिरफ्तार हुआ हो। जेल से रिहा होने के बाद बहुगुणा ने हाथ से लिखकर “समाज” नामक पत्र का प्रकाशन शुरु कर स्वतंत्रता आन्दोलन…

सेना की बैरक वापसी का प्रतीक होती है ‘बीटिंग द रिट्रीट’ सेरेमनी

देहरादून: गणतंत्र दिवस दिवस का सेलिब्रेशन सिर्फ एक दिन का नहीं बल्कि 4 दिन का होता है। हालांकि साल 2022 में आजादी के 75 वर्ष होने पर अमृत महोत्‍सव अंतर्गत मनाया गया। वहीं 23 जनवरी यानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के दिन से गणतंत्र दिवस मनाने की घोषणा की गई। गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी को परेड के अंतर्गत देश की शक्ति का प्रदर्शन किया जाता है। और 29 जनवरी को इस दिवस का समापन होता है। जिसे बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी कहा जाता है। यह आधिकारिक रूप…

हाई कोर्ट ने दी प्रदेश के पहले समलैंगिक विवाह को अनुमति

देहरादून: सुप्रीम कोर्ट द्वारा 2018 में समलैंगिक विवाह पर औपनिवेशिक युग के प्रतिबंध को खत्म करने के बाद प्रदेश में पहली बार दो समलैंगिक युवकों को कोर्ट से सुरक्षा व्यवस्था के बीच विवाह करने की अनुमति मिल गई है। हाईकोर्ट ने ऊधमसिंह नगर जिले के दो समलैंगिक युवकों के विवाह के लिए पुलिस को सुरक्षा देने के आदेश जारी किये हैं। ऊधमसिंह नगर के यह दो युवक लंबे समय से एक-दूसरे से प्रेम करते हैं और अपने अटूट प्रेम को विवाह के बंधन में बांधना चाहते थे। दोनों युवकों ने…