मेयर ने सब्जी मंडी में लोगों को कपड़े के बैग वितरित किए

रुद्रपुर: विश्व पेपर बैग दिवस के अवसर पर मेयर रामपाल सिंह के नेतृत्व में पार्षदों ने सब्जी मंडी में पहुंचकर लोगों को पॉलीथीन का प्रयोग बंद करने के लिए जागरूक किया। इसके साथ ही लोगों को कपड़े के बैग वितरित किये। बुधवार को नगर निगम की ओर से  विश्व पेपर बैग दिवस पर सब्जी मंडी में जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान मेयर और पार्षदों ने सब्जी मंडी में लोगों को जागरूक करने के साथ ही लोगों को कपड़े के बैग भी वितरित किये। इस मौके पर मेयर ने कहा कि…

हाथियों ने की गन्ने की फसल बर्बाद, वन विभाग बना लापरवाह

देहरादून: डोईवाला क्षेत्र में हाथियों ने गन्ने की फसल को बर्बाद कर दिया गया और वन विभाग के अधिकारी राजा जी नेशनल पार्क व शिवालिक रेंज का हवाला देकर किसानों को भगा रहे हैं। डोईवाला के झबरावाला गांव मे राजा जी नेशनल पार्क से रोजाना हाथियों द्वारा गन्ने की फसल को बर्बाद किया जा रहा है। किसानों को रात भर जाग कर अपने खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है इससे उनको अपनी जान हथेली पर रखकर बरसात मे किसानो को बड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वन…

पुलिस ने पकड़ा कच्ची शराब का जखीरा

रुद्रपुर: एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जनपद में ड्रग्स, मादक पदार्थ, कच्ची शराब बेचने में लिप्त तस्करों के खिलाफ कार्रवाई अभियान चलाया जा रहा है। चैकिंग के दौरान पुलिस को देख कार में सवार दो लोग भाग गए। पुलिस ने कार से कच्ची शराब का जखीरा बरामद किया। पुलिस ने कार को सीज कर फरार तस्करों पर मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। थाना पुलभट्टा प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। थानाध्यक्ष पुलभट्टा टीम के साथ सितारगंज रोड पर चैकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक अल्टो कार…

मसूरी-धनोल्टी मार्ग पर लैडस्लाइड

देहरादून: मसूरी-धनोल्टी मार्ग पर लैडस्लाइड होने पर रास्ता बंद हो गया| पुलिस व वन विभाग की कडी मेहनत के बाद रास्ता खोल यातायात सुचारू किया गया। आज यहां मसूरी कोतवाली पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की मसूरी धनोल्टी राष्ट्रीय राजमार्ग फरकला के पास लैंडस्लाइड होने से रोड बंद हो गयी है| साथ ही एक बड़ा पेड़ रोड पर आ गया| जिससे बिजली की लाइनें व पोल टूटकर सड़क पर गिर गए हैं। इस सूचना पर तत्काल थाने से पुलिस बल मौके पर रवाना हुआ| साथ ही विघुत विभाग, एनएच, फायर…

बंद घर में मिला दिव्यांग बुजुर्ग का शव

अल्मोड़ा: चार दिनों से बंद पड़े घर में दिव्यांग बुजुर्ग मृत मिला। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची गई। पुलिस ने मौके पर जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया ये मौत बीमारी की वजह से बताई जा रही है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। मूल रूप से लमगड़ा क्षेत्र निवासी 70 वर्षीय शेर राम यहां ढूंगाधारा में रहते थे। वह पैरों से दिव्यांग भी थे। पास में ही उनका पुत्र और बहु भी दूसरे भवन में रहते थे। कुछ दिनों से पुत्र कहीं…

पत्थर की चपेट में आने से युवती की मौत

रूद्रप्रयाग: गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर छौड़ी के समीप पहाड़ी से गहरी खाई में गिरने से एक 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई। जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया, जिसे रेस्क्यू दल ने इलाज के लिए सोनप्रयाग में भर्ती किया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण राजमार्ग सहित पैदल मार्ग पर पहाड़ियां अति संवेदनशील हो गई हैं। बीते बुधवार को देर शाम (गुजरात के सूरत शहर निवासी 20 वर्षीय) शाली अक्षिता व (24…

मालन नदी का पुल टूटा, आवाजाही ठप

पौड़ी: कोटद्वार और पर्वतीय क्षेत्रों मेे गुरूवार को सुबह हुई भारी बारिश से जहां एक ओर जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा, वहीं कई गांवों को जोड़ने वाला कोटद्वार भाबर क्षेत्र में स्थित मालन पुल नदी के तेज बहाव से टूट गया। जिससे आवाजाही ठप हो गयी है। मौके पर प्रशासन के आलाधिकारी मौजूद है। मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार की सुबह से पहाड़ों व मैदानी क्षेत्रों में हो रही बारिश से कोटद्वार भाबर का एक महत्वपूर्ण मालन पुल अचानक भरभराकर टूट गया। जिसके चलते यहां आवागमन पूरी तरह से ठप है। साथ…

सीएम धामी ने बाढ़ से प्रभावित इलाकों का किया दौरा

रुड़की: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार सुबह खानपुर क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इससे पहले उन्होंने देहरादून में आपदा कंट्रोल रूम में प्रदेश में अतिवृष्टि और आपदा राहत कार्यों की समीक्षा की। साथ ही अधिकारियों को प्रभावितों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। सीएम धामी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहले नाव से सर्वेक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों से भी बात की। इसके बाद उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाके का हवाई सर्वेक्षण किया।

कांवड़ पटरी पर मिला विस्फोटक, जांच में जुटी एटीएस

रुड़की: कांवड़ यात्रा के दौरान रुड़की में कांवड़ पटरी पर एक शिविर के पास विस्फोटक मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एटीएस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वहीं, घटना स्थल वाली सड़क से आवाजाही रोक दी है। जानकारी के अनुसार पहले भी यहां सेना की ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले निष्क्रिय बम आदि मिल चुके हैं। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि कोई पुरानी संदिग्ध वस्तु मिली थी। सूचना पर एटीएस टीम बारीकी से जांच कर रही है। एहतियात के…

राज्यपाल ने आयुर्वेद विवि के प्रेसिडेंट को पद से हटाया

देहरादून: प्रदेश के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने आयुर्वेद विवि के प्रेसिडेंट डॉ. सुनील कुमार जोशी को पद से हटा दिया है। राज्यपाल ने नियमित नियुक्ति तक गुरुकुल के प्रो. अरुण कुमार त्रिपाठी को आयुर्वेद विवि के प्रेसिडेंट का अंतरिम चार्ज दिया है। राजभवन ने यह कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश पर की है। बता दें, हाईकोर्ट ने हरिद्वार निवासी विनोद कुमार चौहान की याचिका पर सुनवाई करते हुए बीती सात जुलाई को आयुर्वेद विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट डॉ. सुनील कुमार जोशी को तत्काल प्रभाव से हटाने के आदेश सरकार को दिए थे।…