चमोली :जिले के कर्णप्रयाग ग्वालदम मोटर मार्ग पर एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। वहीं तीन की मौत हो गई और आठ लोग घायल हैं। दो की घटनास्थल व एक की चिकित्सालय ले जाते हुए मौत हुई है। पुलिस ने मृतको के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि यह हादसा घनियाल धार के पास हुआ। जहां बोलेरो वाहन खाई में गिर गया। वाहन में 11 लोग सवार बताये जा रहे हैं। यह बोलेरो वाहन कर्णप्रयाग से ग्वालदम जा रहा था।…
Year: 2023
राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों का चिंतन शिविर शुरू
देहरादून: राजधानी में आज (14 जुलाई) से सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों का चिंतन शिविर शुरू हो गया है। दो दिन तक चलने वाले इस शिविर में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया के साथ 22 राज्यों के स्वास्थ्य मंत्री समेत 266 प्रतिनिधि शामिल हुए। प्रतिनिधि स्वास्थ्य के क्षेत्र की चुनौतियों का समाधान के लिए सभी मिलकर एक रोडमैप तैयार करेंगे। इस शिविर के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के साथ ही एनएचएम के एमडी, सभी राज्यों के स्वास्थ्य सचिव और एनएचएम के एमडी भी शिरकत करने पहुंचे है। जानकारी के अनुसार, शिविर…
डाक कांवड़ियों की संख्या लाखों में पहुंची, सभी को सकुशल किया रवाना
हरिद्वार: बारिश के रूकते ही डाक कांवडियों की संख्या लाखों में पहुंचने से हरिद्वार शहर से लेकर देहात तक पहियें थम से गये लेकिन पुलिस ने बडी सरलता से सभी को सकुशल गंतव्य के लिए रवाना किया। यहां 12 घंटे के अंदर ही अप्रत्याशित डाक कांवड़ियों के हरिद्वार आगमन और असंख्य मोटर साइकिलों के हुजूम को कंट्रोल किया। एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह और टीम ने देर रात्रि सभी रूट सुचारू किया, करीब 55 हजार डाक वाहन और 8 लाख से ज्यादा मोबाइक को गंतव्य को सकुशल रवाना किया। गत दिवस…
अरबाज खान को थापर ने दिया फिल्म शूटिंग का न्यौता
देहरादून: बॉलीवुड के प्रसिद्ध कलाकार व फिल्म निर्माता अरबाज खान को अभिनव थापर ने उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग का न्योता दिया है। बता दें, प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता व बॉलीवुड फिल्म निर्देशक अरबाज खान पिछले दिनों एक फिल्म शूटिंग के लिए निजी दौरे पर देहरादून आए हुए है। इस दौरान उनकी उत्तराखंड में बॉलीवुड फिल्म प्रोडक्शन से जुड़े अभिनव थापर से मुलाकात हुई। थापर ने अरबाज खान को उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग लोकेशन के लिए देहरादून, टिहरी झील व अन्य जगहों पर शूटिंग करने का न्योता दिया, जिसे अरबाज खान ने…
महिला तीर्थयात्री समेत दो की मौत
देहरादून: केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आकर गुजरात की एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई। टिहरी जिले में नंदगांव के पास पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण वहां से गुजर रहे उत्तर प्रदेश के कांवड़ यात्री की खाई में गिरने से मौत हो गई। वहीं टिहरी जिले में भिलंगना ब्लाक के पंवाली बुग्याल क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से 100 से अधिक बकरियों की मौत हो गई। नैनीताल के मंगोली गांव में बुधवार रात आकाशीय बिजली गिरने से गोशाला व गाय जल गईं।…
चंद्रयान-3′ हुआ लॉन्च, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
देहरादून: भारत के तीसरे चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ को लॉन्च कर दिया गया है। चंद्रयान-3 ने दोपहर 2:35 बजे चंद्रमा की ओर उड़ान भरी। इसे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से छोड़ा गया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर इसकी शुभकामनाएं दीं| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि जहां तक भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र का सवाल है, तो 14 जुलाई 2023 का दिन हमेशा सुनहरे अक्षरों में अंकित रहेगा। चंद्रयान-3 हमारा तीसरा चंद्र मिशन, अपनी यात्रा पर निकलेगा। यह उल्लेखनीय मिशन हमारे राष्ट्र की आशाओं…
सीएम धामी से एयर ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ ने की मुलाकत
कई दिनों बाद राजधानी समेत कई इलाकों में खिली धूप
देहरादून: प्रदेश में लगातार कई दिनों से हो रही बारिश के बाद आज (14 जुलाई) को राजधानी देहरादून समेत कई इलाकों में धूप खिली है। वहीं, अगले चार दिन तक प्रदेश में भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने प्रदेश के चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में अत्याधिक बारिश की चेतावनी जारी की है। तीनों जिलों के जिलाधिकारियों को 14, 16 और 17 जुलाई को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि प्रत्येक स्तर पर…
आपदा प्रबंधन अपर सचिव ने बारिश से बिगड़े हालातों की दी जानकारी
देहरादून: आपदा प्रबंधन अपर सचिव प्रबंधन साविन बंसल ने प्रदेश में बारिश से बिगड़े हालातों की जानकारी दी| उन्होंने बताया कि हरिद्वार जिले के खानपुर व नारसन ब्लॉक जलभराव से सर्वाधिक प्रभावित हैं। यहां हर पल सेटेलाइट से नजर रखी जा रही है। सचिवालय स्थित राज्य आपदा परिचालन केंद्र में हुई प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि दो गांव अति सवेंदनशील व 12 मध्यम सवेंदनशील हैं। इन सभी गांवों में प्रशासन प्रभावितों को मदद पहुंचा रही है। सवेंदनशील गावों से प्रभावितों को राहत शिविरों में लाया जा रहा है।…
सीएम धामी ने की आपदा राहत व बचाव कार्यों की समीक्षा बैठक
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रदेश में अतिवृष्टि से उत्पन्न स्थिति और आपदा राहत व बचाव कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने और प्रभावितों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएम ने कहा कि ये सुनिश्चित कर लिया जाय कि प्रभावितों को रहने खाने व अन्य आवश्यक सामग्री की पूर्ण उपलब्धता हो। फूड पैकेट की पर्याप्त उपलब्धता रखी जाए। पेयजल के साथ ही बच्चों को दूध की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए।…
