देहरादून :मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कैम्प कार्यालय अपणि सरकार नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ कर रवाना किया| देहरादून के नागरिकों को एक फोन कॉल पर अपणि सरकार पोर्टल की नागरिक सेवाएं उनके द्वार पर उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नागरिकों को उनके घर पर जाकर जन सेवा केन्द्र के माध्यम से सेवाएं उपलब्ध कराये जाने की शुरूआत की गई है, यह सेवा जल्द ही राज्य के अन्य स्थानों पर भी शुरू की जायेगी। साथ ही कहा कि सरकार की प्राथमिकता है की नागरिक…
Year: 2023
यूसीसी के नाम पर आग से खेलने की कोशिश कर रही भाजपा: राजीव महर्षि
देहरादून :उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने समान नागरिक संहिता के मुद्दे पर भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि वह इस बहाने समाज में विभाजन और विभेद पैदा करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने चेताया कि भाजपा आग से खेलना बंद करे, अन्यथा उस आग में उसका झुलसना तय है। महर्षि ने शनिवार को जारी वक्तव्य में कहा कि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता की कोई आवश्यकता नहीं है। भाजपा सिर्फ राजनीतिक फायदे के लिए यह शिगूफा लाई थी, अब उसका कोई…
आयुर्वेद विवि के वित्त नियंत्रक अमित जैन सस्पेंड
देहरादून :आयुर्वेद विश्वविद्यालय के वित्त नियंत्रक अमित जैन को सस्पेंड कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर वित्त विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए है। आयुर्वेद विश्वविद्यालय के मुख्य वित्त अधिकारी अमित जैन से सभी पदभार हटा दिए गए थे। अमित जैन को कोषागार निदेशालय में संबद्ध किया गया था। उनके खिलाफ लंबे समय से विवि में चल रही अनियमितताओं की जांच प्रभावित करने की शिकायत मिली थी। विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितताओं की विजिलेंस जांच चल रही है। उन पर आरोप थे कि…
गंग नहर में दो कांवड़िए डूबे,तलाश जारी
रुड़की :हरिद्वार से जल लेकर आ रहा एक कांवड़ यात्री कांवड़ समेत गंग नहर में कूद गया। आनन-फानन में उसके साथ चल रहा उसका साथी भी उसे बचाने के चक्कर में गंगनहर में डूब गया। घटना को लेकर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस के गोताखोरों ने घंटों तक इनकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात दो कांवड़ यात्री कांवड़ लेकर रुड़की की तरफ आ रहे थे। दोनों कांवड़ यात्री दोस्त थे। जैसे ही दोनों कलियर के धनोरी में नीले…
ट्रक और लोडर की टक्कर में दस कांवड़िए घायल
रुड़की :देर रात नगला इमरती हाईवे पर रेलवे ब्रिज के निकट एक ट्रक ने दिल्ली के कांवड़ यात्रियों के लोडर को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक चालक समेत 10 लोग घायल हो गए। जिनमें नौ कांवड़ यात्री शामिल हैं। जिसके बाद सभी को रुड़की के सिविल अस्पताल में ले जाया गया जहां से ट्रक चालक समेत चार कांवड़ियो को रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार की देर रात दिल्ली के नौ कांवड़ यात्री जल लेने के लिए लोडर में सवार होकर हरिद्वार आ रहे थे। रात को…
घर की छत का एक हिस्सा टूटकर गिरा,मलबे में पति-पत्नी दबे
हरिद्वार :बरसात का मौसम पुराने मकानों पर भारी पड़ता नजर आ रहा है। कई लोग खतरे के साए मे जीने को मजबूर हैै। ज्वालापुर के मोहल्ला घोसियान में घर में सो रहे एक पति पत्नी के ऊपर छत का मलबा आ गिरा। चीख पुकार मचने पर दूसरे कमरों में सो रहे परिवार के सदस्यों ने मलबे से उन्हें निकाला अस्पताल लेकर दौड़े। दोनों का उपचार चल रहा है। ज्वालापुर में ही एक और घर की छत का एक बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। पुलिस के अनुसार ज्वालापुर के मोहल्ला…
अंकिता हत्याकांडः भारी बारिश में धरने पर बैठे पूर्व सीएम हरीश रावत
देहरादून: बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर एक बार फिर विरोध प्रदर्शनों का दौर शुरू हो गया है| इस मामले को लेकर पूर्व सीएम हरीश रावत ने अपने समर्थकों के साथ गांधी पार्क में झमाझम बारिश के बीच धरना दिया। बता दें, एक साल से अधिक लंबा समय बीत जाने के बाद भी अभी तक यह मामला चंद कदम भी आगे नहीं बढ़ सका है। अंकिता भंडारी के माता-पिता का कहना है कि वह अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं लेकिन उनकी कहीं…
जल भरने आई महिला भागीरथी नदी के तेज बहाव में बही
उत्तरकाशी: जोशियाड़ा में गंगा घाट पर जल भरने गई एक महिला भागीरथी नदी के तेज बहाव में बह गई। महिला करीब किमी बह कर जोशियाड़ा बैराज की झील तक गई। जहां पर बोटिंग अभ्यास कर रहे एनडीआरएफ के जवानों ने महिला को नदी में बहता देखा। जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए महिला को झील से बाहर बाहर निकाला। तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर स्वजन के सुपुर्द कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार बसंती देवी…
2020 से पहले की लंबित चल रही योजनाओं की दें जानकारीः धामी
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में उत्तराखंड को 2025 तक सशक्त राज्य बनाने के लक्ष्य की प्राप्ति के संबंध में ग्राम्य विकास व पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विभागों द्वारा तैयार की गई अल्प, मध्य व दीर्घकालिक योजनाओं के रोडमैप की समीक्षा की। साथ ही उन्होंने सभी ग्राम पंचायतों को ओडीएफ प्लस की श्रेणी में लाने के लिए तेजी से कार्यवाही के भी निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने केंद्र पोषित योजनाओं के उपयोग प्रमाण पत्र व अन्य आवश्यकताओं को पूर्ण करते हुए…
धामी मंत्रिमंडल ने दी अध्यादेश को मंजूरी, अतिक्रमण पर सात से 10 वर्ष की जेल
देहरादून: उत्तराखण्ड मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार को सचिवालय में सम्पन्न हुई। राजकीय भूमि पर अतिक्रमण संज्ञेय व गैर जमानती अपराध अध्यादेश को कैबिनेट ने मंजूरी दी है। इसके तहत अब अतिक्रमण पर सात से 10 वर्ष का कारावास मिल सकता है। बैठक में 33 विषयों को मंजूरी मिली है जो कि इस प्रकार हैं। मंत्रिमंडल की बैठक में इन्हें भी मिली मंजूरी
