पुलिस और एसडीआरएफ ने दो कांवड़ियों को डूबने से बचाया

हरिद्वार: धर्मनगरी में इन दिनों कांवड मेला चल रहा है। इस समय लाखों की संख्या में कांवड़िए धर्मनगरी में पहुंचे है। नहाते समय कांवड़िए के डूबने की सूचना पर एसडीआरएफ में तैनात एएसआई दीपक मेहता ने तत्काल छलांग लगाकर कांवड़िए को बचा लिया। इस दौरान जल पुलिस और आपदा मित्र ने भी युवक को सकुशल बाहर निकालने में सहयोग किया। शुक्रवार को अचानक नहाते समय एक कांवड़िया नदी में डूब गया। फेफड़ों में पानी भरने के कारण अर्द्ध मूर्छित युवक को घाट पर टीम द्वारा उपचार दिया गया। सोनीपत हरियाणा…

यूसीसी के लिए आवश्यकता पड़ेगी तो विधानसभा का विशेष सत्र भी बुलाया जाएगा: सीएम धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूसीसी को लेकर सरकार के रुख को साफ किया। सीएम ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि समान नागरिक संहिता के लिए आवश्यकता पड़ेगी तो विधानसभा का विशेष सत्र भी बुलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ड्राफ्ट मिलते ही सरकार इसे लागू करने की दिशा में आगे बढ़ेगी। सीएम ने बताया कि विशेषज्ञ समिति ने ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। कमेटी अब उसकी रिपोर्ट का संकलन कर रही है। आशा है कि सरकार को जल्द ड्राफ्ट रिपोर्ट मिल जाएगी।समिति ने पिछले एक साल से अधिक…

सीएम धामी की अध्यक्षता में होगी मंत्रिमंडल की बैठक

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज शुक्रवार को मंत्रिमंडल की बैठक होने जा रही हैं| इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। इसमें 50 बेड से कम क्षमता वाले नर्सिंग होम, अस्पतालों को पंजीकरण में छूट देने के लिए क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट में संशोधन को मंजूरी मिल सकती है। मंत्रिमंडल की बैठक में चिकित्सा शिक्षा विभाग की नर्सिंग भर्ती सेवा नियमावली में संशोधन का प्रस्ताव रखा जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की तर्ज पर चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत मेडिकल कॉलेजों में वर्षवार मेरिट के आधार पर…

दोपहर बाद बदला मौसम, हुई झमाझम बारिश

देहरादून: शुक्रवार को दोपहर बाद देहरादून में अंधेरा छा गया और तेज हवाओं के साथ मूसलधार बारिश हुई। इस दौरान कई इलाकों में बिजली सप्‍लाई ठप हो गई। बारिश होने से उमस से राहत मिली। साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की गयी हैं। बता दें, इससे पहले शुक्रवार को देहरादून में धूप खिली थी। वहीं बदरीनाथ हाईवे मलबा आने से छिनका मार्ग बंद हो गया था जिसे बाद में खोल दिया गया। उधर मौसम विभाग ने आज कुमाऊं के ज्यादातर क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा को…

टमाटरों के दामों ने मारी डबल शतक

देहरादून: एक सप्ताह पहले ही उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय की मंडी में टमाटर के दाम ने शतक मार दी थी। तो वहीं गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में टमाटर के दाम 200 रुपये पार कर चुका है। गंगोत्री धाम के व्यापारी जसपाल पंवार का कहना है कि गंगोत्री धाम में टमाटर की एक क्रेट रु.2500 से अधिक की बिक रही है। धाम में टमाटर मिलने मुश्किल हो रहे हैं। वहीं सबसे अधिक समस्या होटलों और ढाबों के किचन में आ रही है। दूसरी तरफ राजधानी देहरादून में टमाटर के दाम में आई…

सीएम धामी ने की ग्राम्य विकास व पंचायतीराज विभाग की समीक्षा

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सशक्त उत्तराखण्ड@25 के लक्ष्यों की प्राप्ति के संबंध में ग्राम्य विकास व पंचायतीराज विभाग की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने इन विभागों द्वारा तैयार की गई अल्प, मध्य एवं दीर्घकालिक रोडमैप की भी समीक्षा की| इस दौरान उन्होंने जिन योजनाओं के तहत केन्द्रांश एवं राज्यांश क्रमशः 90 और 10 के अनुपात में हैं, उनकी यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट व अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण कर प्रस्ताव केन्द्र सरकार को जल्द भेजने की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के अधिकारियों को निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि केन्द्रांश…

प्रदेशभर में जारी रहेगा भारी बारिश का सिलसिला

देहरादून: प्रदेश में 10 जुलाई तक इसी तरह की बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 9 जुलाई के आसपास प्रदेश के 4 जिलों में भारी से भी भारी बारिश हो सकती है। बीते 24 घंटों में राज्य में कहीं भारी तो कहीं मध्यम बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। बारिश के कारण सबसे नुकसान सड़कों को हुआ है। राज्य की 106 से अधिक सड़कों पर अभी भी आवाजाही बंद है| तमाम जिलों से आ रही भूस्खलन की खबरें और नदियों व नालों में उफान के कारण लोगों से यात्रा न…

दरोगा पर बाइक चढ़ाने का आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फरार, मचा हड़कंप

रुद्रपुर: दरोगा पर बाइक चढ़ाने वाला एक आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। उसका जिला अस्पताल में पुलिस अभिरक्षा में उपचार चल रहा था। उसके फरार होने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस सीसीटीवी खंगाल उसकी तलाश में जुट गई है। मंगलवार रात चेन स्नेचिंक की दो घटनाओं के बाद पुलिस ने बाइकर्स गिरोह की धर पकड़ने के लिए सिडकुल चैक के पास घेराबंदी कर दी थी। पुलिस घेराबंदी देख कर बेखौफ बाइकर्स ने दरोगा मोहन भट्ट पर बाइक चढ़ा जान से मारने का प्रयास किया था। बाइक…

शराब पीकर ड्यूटी कर रहे दो पुलिस कर्मियों सहित चार संस्पैंड

हरिद्वार: कांवड़ मेला शुरू होने के बाद जनपद हरिद्वार में पुलिस अधिकारी पल-पल की खबरों का जाएजा ले रहे है। लगातार व्यवस्थाओं का जाएजा लिया जा रहा है। ड्यूटी में लापरवाही करने पर चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। दो पुलिसकर्मी शराब पीकर ड्यूटी कर रहे थे। जबकि दो लगातार ड्यूटी से नदारद चल रहे थे। कांवड़ मेले की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने पहुंचे एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी. मुरुगेशन ने एसएसपी अजय सिंह की रिपोर्ट पर चारों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। कांवड़ मेले में पुलिस से…

गंगनहर में गिरकर दो कांवड़िये लापता, तलाश जारी

हरिद्वार: गंगनहर में गिरकर दो कांवड़िए लापता हो गए। पुलिस ने जल पुलिस के मदद से लापता कांवड़ियों को तलाश करने का प्रयास किया लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय लक्की (निवासी मीठापुर बदरपुर दिल्ली) जो अपने दोस्त नितिन (पुत्र अजय) के साथ हरिद्वार से कावड़ लेकर रूड़की नगर निगम पुल के आगे नहर के किनारे बनी पटरी पर सो रहा था अचानक नीचे लुढ़क कर नहर में डूब गया। पुलिस व आस पास के लोगों द्वारा उसको बचाने की काफी कोशिश की गई लेकिन…