सीएम धामी ने गृहमंत्री से की मुलाकात

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजधानी दिल्ली में देर रात गृहमंत्री अमित शाह से मुलकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश के कई मामलों को लेकर चर्चा हुई। बता दें, उत्तराखंड में समान नागरिकता कानून का ड्राफ्ट तैयार होने के बाद सीएम धामी की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से यह पहली मुलाकात की है। माना जा रहा है कि समान नागरिकता कानून को लागू करने और कैबिनेट विस्तार को लेकर सीएम धामी ने गृह मंत्री से चर्चा की है।

सोमवार से शुरू हो गयी कांवड़ यात्रा, सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद

हरिद्वार: श्रावण मास की कांवड़ यात्रा सोमवार से शुरू हो गयी है। यात्रा की तैयारियों को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किये है। नीलकंठ मेला क्षेत्र में 894 पुलिसकर्मियों की सुरक्षा में शिवभक्त महादेव के दर्शन और जलाभिषेक करेंगे। मेला क्षेत्र की पलपल की गतिविधियों पर 74 सीसीटीवी कैमरे और तीन ड्रोन से नजर रखी जायेगी। हालांकि किसी भी आतंकी घटना की आशंका के मद्देजनर एंटी टेरेरिस्ट स्क्वाड की तैनाती भी इस बार की गई है। मेला क्षेत्र में पुलिस ने 7 खोया-पाया केंद्र स्थापित किए हैं। केंद्रों…

सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने रखी अमर जवान ज्योति की आधारशिला, राज्यपाल रहे मौजूद

देहरादून: चीफ आफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने आज देहरादून पहुंच गुनियाल गांव में बन रहे सैन्य धाम के अमर जवान ज्योति की आधारशिला रखी। इस दौरान राज्‍यपाल ले जनरल (सेवानिवृत) गुरमीत सिंह और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी व व वीर नारियां भी मौजूद रहीं। इस मौके पर उत्तराखंड के पंचम धाम सैन्य धाम में बलिदानियों के आंगन की पवित्र माटी को अमर जवान ज्योति के निर्माण में प्रतिस्थापन भी किया गया। 1734 बलिदानियों के आंगन की पवित्र मिट्टी के साथ-साथ प्रदेश की सभी प्रमुख नदियों से एकत्रित पवित्र…

सीएम धामी ने केन्द्रीय वित्त मंत्री से पेयजल परियोजनाओं के लिए मांगी सहायता

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर उनसे सौंग बांध पेयजल परियोजना के लिए 1774 करोड़ की धनराशि का वित्त पोषण भारत सरकार से विशेष सहायता के अन्तर्गत कराने का अनुरोध किया। सोमवार को मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भेंट कर उत्तराखंड राज्य से संबंधित विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से सौंग बांध पेयजल परियोजना के लिए 1774 करोड़ की धनराशि का वित्त पोषण भारत सरकार से विशेष सहायता के अन्तर्गत कराने का…

चार कांवड़ियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज

टिहरी: दिल्ली निवासी चार कांवड़ियों ने ऋषिकेश-उत्तरकाशी राजमार्ग पर आगराखाल में पूर्व प्रधान चमनी देवी के पति कमल सिंह रावत से कहासुनी के बाद उसे बुरी तरह पीट दिया। कमल सिंह को पैर में गंभीर चोट आई है। कमाल सिंह कि तहरीर पर नरेंद्रनगर थाना पुलिस ने चार कांवड़ियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। रविवार शाम लगभग पांच बजे आगरखाल भिन्नू गदेरे के पास स्थित किशोर सिंह रावत की दुकान में दिल्ली निवासी चार यात्री पहुंचे। उस वक्त कमल सिंह…

हेमवती नंदन बहुगुणा विवि के फैसले पर लगाया हाईकोर्ट ने स्टे

देहरादून: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि के 30 मई को कार्य परिषद में लिए गए निर्णय पर स्टे लगा लगा दिया है। डीएवी कॉलेज प्रबंधन ने हाईकोर्ट में दस अशासकीय महाविद्यालयों को असंबद्ध करने के फैसले को चुनौती दी थी। सोमवार को हाईकोर्ट ने स्टे का आदेश जारी किया। डीएवी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. केआर जैन ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा के आदेश की प्रति मिलने पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी। हाई कोर्ट ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय से डीएवी कॉलेज देहरादून…

अमर जवान ज्योति के लिए 21 पवित्र नदियों का जल पहुंचा दून

देहरादून: सैन्यधाम में अमर जवान ज्योति के लिए 21 पवित्र नदियों का जल कलशों में देहरादून लाया गया है। जल संग्रहण यात्रा का देहरादून स्थित घंटाघर पहुंचने पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित कई लोगों ने पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत किया। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पवित्र जल को अमर जवान ज्योति के मुख्य स्तंभ की आधारशिला में अर्पित किया जाएगा। कहा, पूरे देश के विभिन्न स्मारकों का अध्ययन करने के बाद सैन्यधाम का निर्माण किया जा रहा है।…

आपदा प्रबन्धन के दृष्टिगत सचिव ने दिए अधिकारीयों को कई अहंम निर्देश

देहरादून: सचिव आपदा प्रबन्धन डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने विभागों को आपदा प्रबन्धन के दृष्टिगत अपने संसाधनों, फील्ड पर अधिकारियों व कार्मिकों, वाहनों, इक्विपमेंटस एवं अन्य सम्पतियों की जल्द से जल्द जीआईएस मैपिंग कर आपदा प्रबन्धन विभाग की वेबसाइट पर डाटा अपलोड के निर्देश दिए हैं। उन्होंने परिवहन विभाग को विभिन्न विभागों में लगे सभी फील्ड वाहनों में जीपीएस इंसोटेलेशन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं। सचिव आपदा प्रबन्धन ने स्पष्ट किया कि सभी विभागों में आपदा कन्ट्रोल रूम या डिजास्टर मैनेजमेंट सेल स्थापित हो जानी चाहिए, जिनका जल्द…

कांवड़ मेलाः 12 सुपर जोन, 33 जोन और 153 सेक्टर में बांटा मेला क्षेत्र

हरिद्वार: कांवड़ मेला विधिवत रूप से चार जुलाई से शुरू हो जाएगा। मेले में आसमान से लेकर जमीन तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। मेला सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस, पीएसी और अर्द्धसैनिक बल को नियुक्त किया गया है। एडीजी कानून एवं अपराध की ब्रीफिंग के बाद फोर्स मेला ड्यूटी पर रवाना हो गया। चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात रहेगी। ड्रोन से भी मेला क्षेत्र में निगरानी रखी जाएगी। मेला क्षेत्र को 12 सुपर जोन, 33 जोन और 153 सेक्टर में बांटा गया है। शनिवार को एडीजी अपराध एवं कानून व्यवस्था…

अनियंत्रित मार्शन वाहन ट्रक में घुसा,दो की मौत,14 घायल

 सितारगंज: देर रात मजदूरों को लेकर नेपाल के जगरकोट और हिमाचल जा रहा सवारियां ढोने वाला मार्शल वाहन पीलीभीत रोड में ट्रक में जा घुसा। हादसे में बालक समेत दो लोगों की मौत हो गई है। शनिवार देर रात करीब ढाई बजे सूचना मिलने पर पुलिस ने राहत कार्य शुरू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे में एक महिला को गंभीर अवस्था में रेफर किया गया है। जबकि 14 यात्री चोटिल हुए हैं। रात करीब ढाई बजे 24 यात्री सवारियां ढोने वाले मार्शल वाहन एचआर 68बी 6048 में सवार होकर…