खाई में गिरी कार,मां-बेटे की मौत,एक गंभीर

उत्तरकाशी: सड़क दुर्घटना में बुधवार सुबह एक कार के खाई में गिर जाने से मां-बेटे की मौत हो गयी, वहीं एक बेटा गम्भीर रूप से घायल है। सूचना मिलने पर पुलिस व एसडीआरएफ के जवानों ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान चलाया और मृतकों व घायलों को बाहर निकाल घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत चिंताजनक होने पर उसे हायर सेन्टर रैफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह चिन्यालीसौड़ ब्लाक के बड़ेथी बनचोरा मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से 500 मीटर नीचे…

समय सीमा के भीतर हों सभी निर्माण कार्य पूर्ण: मुख्य सचिव

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने मंगलवार को सचिवालय में केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान सीएस ने अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि कार्य समय से पूर्ण हो इसके लिये अधिक से अधिक श्रमिकों की व्यवस्था सुनिश्चित कि जाए। रात्रि शिफ्ट में भी कार्य किए जाएँ। निर्माण सामग्री की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाए। मुख्य सचिव ने अल्टरनेटिव ट्रेक रूट के शीघ्र निर्माण के लिए वन विभाग एवं लोक निर्माण विभाग को मिलकर…

मानहानि मामले में राहुल गांधी को मिली राहत

देहरादून: राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले पर झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सभी पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने याचिका दायर करने वाले प्रदीप मोदी को जवाब पेश करने का निर्देश दिया। साथ ही अदालत ने राहुल गांधी को राहत देते हुए अगली सुनवाई तक किसी भी दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगा दी है।हाईकोर्ट अब 16 अगस्त को इस मामले पर सुनवाई करेगा। बता दें, राहुल गांधी ने साल 2019 में कर्नाटक में जनसभा के दौरान अपने एक…

पीएम मोदी का काम देखकर जुड़ रहे हैं लोग: सीएम धामी

देहरादून: महाराष्ट्र में शरद पवार की पार्टी एनसीपी में हुई बड़ी टूट के बाद देश की सियासत गरमाई हुई है| अजित पवार का दावा है कि उनके साथ एनसीपी के 40 विधायक हैं| जिसे लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं| सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश में जो काम किए हैं, जिस तरह की संस्कृति खड़ी हुई कार्यसंस्कृति बनी है। सभी दलों को लगता है कि वह भाजपा के साथ आएं। देश के विकास में अपना योगदान दें। इसलिए सभी लोग जुड़ रहे हैं।…

यूसीसी: अगले हफ्ते तक सरकार को सौंपी जा सकती है रिपोर्ट

देहरादून: समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की ड्राफ्ट रिपोर्ट अगले हफ्ते तक प्रदेश सरकार को सौंपी जा सकती है। ड्राफ्ट तैयार करने के बाद विशेषज्ञ समिति इसकी छपाई की प्रक्रिया में जुट गई है। माना जा रहा है कि रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद इसके विधिक पहलुओं के परीक्षण कराकर सरकार अगले एक माह के भीतर विधानसभा सत्र बुला सकती है। नई दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अन्य राज्यों से यूसीसी को लागू करने की दिशा में आगे बढने की अपील की हैं। मीडिया से बातचीत के…

सीएम धामी ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात, निवेशक सम्मेलन के लिए किया आमंत्रित

-दिसंबर में होगा अंतरराष्ट्रीय निवेशक सम्मेलन देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को बाबा नीब करौरी का चित्र और उत्तराखंड के बासमती चावल भेंट किए। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के विकास में प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया| उन्होंने कहा कि आपके निर्देशन में उत्तराखण्ड राज्य ईज ऑफ डुईंग बिजनेस, निवेश प्रोत्साहन और स्टार्टअप क्षेत्र में निरंतर विकास कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय निवेशकों को राज्य में आकर्षित करने के उद्देश्य…

खालिस्तानियों ने भारतीय राजनयिकों को दी धमकी

देहरादून: कनाडा में भारतीय राजनयिकों के खिलाफ प्रोपेगैंडा फैलाने और उन्हें धमकी देने के मामले पर भारत ने नई दिल्ली स्थित कनाडा के उच्चायुक्त को समन जारी कर बुलाया है। भारत ने खालिस्तानियों की रैली को लेकर कनाडा सरकार के सामने चिंता जाहिर की है। इस पर कनाडा के विदेश मंत्री मेलिनी जॉली ने कहा कि हमारी सरकार भारतीय राजनयिकों के संपर्क में हैं। कनाडा विएना कन्वेंशन के शर्तों का पालन करेगा और राजनयिकों की सुरक्षा को गंभीरता से लेता है। कनाडा की विदेश मंत्री ने कहा कि कुछ लोग,…

आप ने युवाओं के रोजगार को लेकर प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

चंपावत: आम आदमी पार्टी (आप) के उत्तराखंड प्रभारी वरिंदर कुमार गोयल व सह प्रभारी रोहित मेहरोलिया ने चंपावत पहुंचकर कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में कार्यकर्ताओं के साथ वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा करने के साथ जिले में संगठन को मजबूर करने पर मंथन किया गया। जिलाध्यक्ष दीपक जोशी के संचालन में हुई बैठक में प्रदेश प्रभारी वरिंदर गोयल ने कहा कि भाजपा के शासन में उत्तराखंड का विकास नहीं हो पा रहा है। कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल है व महिलाओं की सुरक्षा भगवान भरोसे…

गंगा पूजन के साथ कांवड़ मेले का शुभारंभ, कावड़ियों की उमड़ी भीड़

हरिद्वार: श्रावण मास आज (4 जुलाई) मंगलवार से शुरू हो गया है। हरिद्वार में गंगा पूजन के साथ कांवड़ मेले का शुभारंभ हुआ। जिलाधिकारी धीराज सिंह गबर्याल और एसएसपी अजय सिंह ने हरकी पैड़ी पर मां गंगा का पूजन कर दुग्धाभिषेक किया और मेले के निर्विघ्न संपन्न होने की कामना की। जिलाधिकारी और एसएसपी सहित शासन/प्रशासन के विभिन्न अधिकारियों ने हरकी पैड़ी पर कांवड़ियों को पेयजल की बोतलें और फलाहार वितरित किए। इस दौरान श्रीगंगा सभा के पदाधिकारी और गंगा अधिकारी मौजूद रहे। मेले के पहले दिन ही हरिद्वार में…

आतंक का पर्याय बना दूसरा बाघ हुआ कैद, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

कोटद्वार: रिखणीखाल विकासखंड में आतंक का पर्याय बने दूसरे बाघ को वन कर्मियों की टीम ने पकड़ लिया हैं| जिसके बाद गांव के लोगों ने रहत की सांस ली| बाघ को कॉर्बेट पार्क भेज दिया है। डीएफओ गढ़वाल स्वप्निल अनिरुद्ध ने बताया कि सोमवार को वन कर्मियों की टीम बाघ को ट्रैंकुलाइज करने के लिए तैनात की गई थी। जिसके बाद देर रात गाड़ियों पुल के पास बाघ को ट्रेंकुलाइज कर लिया गया। अब टीम ने उसे कॉर्बेट पार्क भेज दिया है। बता दें, वन विभाग ने एक बाघ को 26…