टनकपुर-चंपावत में मलबा आने से राष्ट्रीय राजमार्ग हुए बंद

पिथौरागढ: शुक्रवार की शाम हुई तेज वर्षा से टनकपुर-चंपावत हाईवे पर धौन के पास किलोमीटर 109 में मलबा आने से राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया। इससे सड़क के दोनों और दर्जनों वाहनों में सैकड़ों यात्री फंस गए। एनएच द्वारा मलबा हटाने के लिए लोडर मशीन भेज दी गई, लेकिन लगातार हो रही वर्षा और पहाड़ी से गिर रहे मलबे के कारण सड़क खोलने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। आपदा परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार शाम 6.40 बजे करीब धौन के पास मलबा आ गया। देर शाम तक…

शंभू नदी में भूस्खलन के कारण बनी झील, कई गांवों को खतरा

बागेश्वर: जिले में भारी बारिश के बाद पिंडर नदी की सहायक शंभू नदी पर झील बनने की सूचना पर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। कुवारी गांव में लगातार हो रहे भूस्खलन से शंभू नदी में झील बनने का सिलसिला तेज हो गया है। जिससे बागेश्वर जिले से अधिक नुकसान चमोली जिले के गांवों को हो सकता है। बीते शुक्रवार की देर शाम शंभू नदी में भूस्खलन के कारण झील बन गई है। झील बनने से नीचे बसे गांवों को खतरा हो गया है। राजस्व उप निरीक्षक संजय कुमार को…

बस में लगी आग, जिन्दा जले 26 यात्री

महाराष्ट्र: बुलढाणा जिले में बीती रात सड़क हादसे में बस में आग लग गयी| इस हादसे में 26 यात्री जिंदा जल गए। यह हादसा नागपुर से पुणे के बीच समृद्धि एक्सप्रेसवे पर देर रात करीब डेढ़ बजे हुआ। हादसे में बचे एक व्यक्ति ने बताया कि वह और कुछ अन्य लोग बस की पिछली खिड़की तोड़कर बाहर निकले, जिससे उनकी जान बच गई। यात्री ने बताया कि ‘बस का टायर फट गया था और हादसे का शिकार होते ही बस में आग लग गई। कुछ ही मिनट में आग ने…

सैन्‍यधाम के लिए उत्‍तरकाशी से भेजा गया गंगाजल

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के पांचवें धाम सैन्य धाम के लिए गंगाजल एकत्र करने का कार्य शुरू हो गया है। उत्तरकाशी के मणिकर्णिका घाट से भी गंगाजल का कलश भरा गया, जिसे देहरादून के लिए रवाना किया गया है। उत्तराखंड की पवित्र नदियों के जल का उपयोग सैन्य धाम की अमर ज्योति के निर्माण के लिए किया जाना है। जानकारी के अनुसार राज्य की सभी प्रमुख नदियों से पवित्र जल एकत्र कर दो जुलाई को देहरादून में पहुंचाया जायेगा। सभी नदियों का पवित्र जल सैन्य धाम के निर्माण कार्य में उपयोग किया…

चलती बस में शिक्षिका पर स्प्रे छिड़कर किया बेहोश, फिर की अश्लील हरकत

देहरादून: यूपी के सहारनपुर जिले में एक विद्यालय में तैनात देहरादून की शिक्षिका के साथ बस में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 21 जून को सुबह करीब 7 बजे पति ने ड्यूटी जाने के लिए उन्हें बाइक से देहरादून आईएसबीटी बस अड्डे पर छोड़ा, जहां से वह सहारनपुर की बस में बैठकर ड्यूटी जाने के लिए निकली। पीड़िता ने बताया कि इससे पहले जब वह पति के साथ आईएसबीटी आ रही थीं तो उन्हें लगा जैसे उनका कोई पीछा कर रहा है यह बात…

यूसीसी जनादेश का सम्मानः धामी

देहरादून: राजधानी में यूसीसी को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमने चुनाव से पूर्व प्रदेश की जनता के सामने यह प्रस्ताव रखा था जिस पर जनता ने हमें बहुमत के साथ जिता कर अपने समर्थन की मोहर लगाई थी। अब जनता जनार्दन की भावनाओं का सम्मान करते हुए हम इस पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द राज्य में समान नागरिक संहिता लागू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि जब बाबा भीमराव अंबेडकर संविधान बना रहे थे तब उन्होंने देश में समान नागरिक और समान…

सभी जाति-धर्म के लिए हितकारी होगा यूसीसी: डॉ रंजना

देहरादून: उत्तराखंड के लिए यूसीसी का ड्राफ्ट तैयार हो चुका है। जिसे बहुत जल्द एक्सपर्ट कमेटी द्वारा सरकार को सौंप दिया जाएगा। ड्राफ्ट तैयार है तथा इसे छपने के लिए प्रेस को दिया जा रहा है। उक्त आशय की जानकारी आज यूसीसी की एक्सपर्ट कमेटी की अध्यक्षा जस्टिस डॉ. रंजना देसाई ने नई दिल्ली में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि आज उन्हें पत्रकार वार्ता की जरूरत इसलिए पड़ी क्योंकि इसके बारे में तमाम तरह के समाचार आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस ड्राफ्ट को तैयार…

भारी बरसात के कारण रिवर राफ्टिंग पर लगी रोक

देहरादून: पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के चलते गंगा सहित सभी नदियां उफान पर हैं। नदियों में बढ़ते जल प्रवाह को देखते हुए प्रशासन ने रिवर राफ्टिंग पर आगामी 31 अगस्त तक के लिए रोक लगा दी है। हालांकि अभी यह तिथि निर्धारित नहीं है, उम्मीद है कि अब 1 सितंबर से राफ्टिंग शुरू हो सकेगी। गंगा नदी रिवर राफ्टिंग रोटेशन समिति के अध्यक्ष दिनेश भटृ ने बताया कि पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के चलते गंगा में जलस्तर और पानी का बहाव बढ़ गया है। इसके कारण…

ईद की खरीदारी के लिए नही थे रूपए, स्मैक बेचने आया दून

देहरादून: ईद में खरीदारी के लिए एक व्यक्ति की जेब में रुपए नहीं थे तो उसने स्मैक बेचकर रुपए कमाने की योजना बनाई और हरिद्वार से स्मैक लेकर देहरादून पहुंचा। रायपुर थाना पुलिस ने आरोपी को 15 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मेहरबान (निवासी अलावलपुर पोस्ट सुभाष गढ़ थाना पथरी जिला हरिद्वार) के रूप में हुई। थानाध्यक्ष कुंदन राम ने बताया कि 28 जून की देर शाम को चेकिंग के दौरान एक आरोपी को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से 15…

हरीश रावत के घर नोटिस लेकर पहुंची सीबीआई

देहरादून: वर्ष 2016 में सामने आए चर्चित विधायक हॉर्स ट्रेडिंग मामले को लेकर गुरूवार सीबीआई की टीम नोटिस लेकर पूर्व सीएम हरीश रावत के घर पहुंची। इस दौरान हरीश रावत घर पर नहीं थे। इस बात को लेकर उन्होंने फेसबुक पर अपनी बात साझा की। हरीश रावत ने लिखा कि दोस्तों नोटिस के संबंध में मैंने आपसे कहा था कि मैं पूरा सहयोग करूंगा! क्योंकि ज्यों-ज्यों जांच आगे बढ़ेगी, न्यायालय के विभिन्न स्तरों पर तर्क-वितर्क आएंगे, तो जो हमारे ऊपर आरोप लगे हैं और भाजपा ने जिस तरीके से उन…