गंगा में बहे कृषि विभाग में संयुक्त निदेशक, तलाशी में जुटी एनडीआरएफ

देवप्रयाग: अलकनंदा व भागीरथी के संगम तट पर स्नान करने पहुचे हरियाणा के कृषि विभाग में संयुक्त निदेशक गुरुवार को पैर फिसलने से गंगा के तेज बहाव में बह गए| एनडीआरएफ की टीम सुबह से ही गंगा में उनकी तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक उनका पता नही लग पाया है। बता दें कि हरियाणा के कृषि विभाग में सेवारत और चंडीगढ़ निवासी संयुक्त निदेशक जगराज डांडी (54) अपनी पत्नी नीता व बेटी के साथ बीते बुधवार को ऋषिकेश घूमने आए थे। यहां से बृहस्पतिवार को जगराज परिवार के साथ…

क्षत्रिय समाज ने घेरी कोतवाली, भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग

रुड़की: देवबंद में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर गोली चलने की घटना के बाद भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह ने क्षत्रिय समाज को लेकर एक विवादित बयान फेसबुक पर पोस्ट किया हैं। जिसे लेकर क्षत्रिय समाज में उबाल बना हुआ है। क्षत्रिय समाज ने शुक्रवार को बड़ी संख्या में एकत्रित होकर लोग सिविल लाइन कोतवाली पहुंचे। साथ ही कोतवाली का घेराव करते हुए महक सिंह पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की और धरने पर बैठ गए। साथ ही मुकदमा दर्ज ना होने तक…

बारिश से बढ़ा नदियों का जलस्तर, सड़कों पर गिरे बोल्डर

बागेश्वर: उत्तराखंड में मानसूनी वर्षा तेज होने लगी है। कपकोट, गरुड़, कौसानी, काफलीगैर, दुग नाकुरी और कांडा में बीते बुधवार की रात झमाझम वर्षा हुई। सुबह तक वर्षा होने से सरयू और गोमती नदी का जलस्तर बढ़ गया है। चार मोटर मार्ग पर भारी मात्रा में मलबा, बोल्डर और पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित रहा। नदियों में सिल्ट आने से नगर समेत गांव तक पेयजल आपूर्ति चरमरा गई है। अधिकतर नलों में गंदे पानी की सप्लाई हुई। जिससे उपभोक्ताओं में आक्रोश है। वर्षा से सरयू और गोमती का जलस्तर लगातार…

बदरीनाथ हाईवे सुचारू,किन्तु पहाड़ी से गिर रहे पत्थर

चमोली: छिनका में बदरीनाथ हाईवे शुक्रवार को 17 घंटे बाद हुआ सुचारू हुआ तो वाहनों को पुलिस की निगरानी में रवाना किया गया। लेकिन पहाड़ी से लगातार पत्थर छिटकने के कारण फिलहाल वाहनों की आवाजाही रोक दी गई थी। सुबह करीब दस बजे फिर वाहनों के लिए हाईवे खोल दिया गया है। बता दें कि बदरीनाथ हाईवे गुरुवार सुबह  नौ बजकर 49 मिनट पर भूस्खलन होने से बंद हो गया था। रातभर हाईवे को खोलने का काम जारी रहा। जिसके बाद शुक्रवार तड़के साढ़े तीन बजे हाईवे खोल दिया गया।…

खराब मौसम के चलते सोनप्रयाग में रोके गए केदारनाथ जाने वाले यात्री

रूद्रप्रयाग: खराब मौसम के चलते केदारनाथ जाने वाले यात्रियों को सोनप्रयाग में रोका गया है। इससे पहले सुबह आठ बजे तक सोनप्रयाग से 4953 श्रद्धालुओं को धाम के लिए रवाना किया गया। जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि पैदल मार्ग पर यात्रा सुचारू है, लेकिन बारिश के कारण सोनप्रयाग में यात्री रोके गए गए हैं। मानसून की फुंआरों के साथ ही केदारनाथ यात्रा में यात्रियों की संख्या कम होने लगी है। पिछले दस दिनों से धाम में दर्शनार्थियों की संख्या औसतन पांच हजार तक पहुंच गई…

सीएम धामी से भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। उन्होंने किसानों की आय बढ़ाने के लिए राज्य में किये जा रहे कारगर प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री की सराहना की। किसान प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों के कल्याण के लिए सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में प्राकृतिक कृषि के क्षेत्र में अनेक संभावनाएं हैं, इसे राज्य में बढ़ावा मिलना चाहिए। गुरूवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में हुई मुलाकात के दौरान सीएम ने कहा…

गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में हुआ जबरदस्त ब्लास्ट, चालक ने भागकर बचाई जान

टिहरी: श्रीनगर-टिहरी मोटर मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह कांडीखाल के समीप गैस सिलेंडर से भरे एक ट्रक में जबरदस्त ब्लास्ट हो गया। जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गैस सिलेंडर हवा में उड़कर ब्लास्ट हो रहे थे। हालांकि जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। पालीखाल गांव के वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि ट्रक गैस सिलेंडर लेकर श्रीनगर से टिहरी की ओर आ रहा था। कांडीखाल के समीप गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने से पूरा ट्रक जलकर राख हो गया है। ट्रक में सिर्फ चालक था उसने भागकर अपनी…

नंदाकिनी नदी में गिरा वाहन, चालक की मौत

चमोली: जनपद के नंदानगर विकास खंड में नंदानगर-सितेल मोटर मार्ग पर बीती रात को एक पिकअप वाहन नंदाकिनी नदी में जा गिरा, जिसमें सवार चालक की मौत हो गई है। चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने थाना नंदानगर को सूचना दी कि सीतेल रोड पर पार्किंग के पास अनियंत्रित होकर एक पिकअप वाहन रोड से नीचे गिर गया। पिकअप रोड से डेढ़ सौ मीटर नीचे नंदाकिनी नदी में जा गिरा। जिसमें चालक पवन पुत्र जगतार सिंह निवासी पीरुमदारा नैनीताल उम्र…

पार्किंग के उपर गिरा मलबा, कई वाहन दबे

चमोली: मानसून आने के बाद से चमोली जनपद में मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ा हुआ है। भारी बारिश से प्रदेश में लैंडस्लाइड की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। प्रशासन से लेकर लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के मल्ला नेग्वाड़ में देर रात हुई भारी बारिश के चलते पार्किंग के ऊपर पुस्ता टूट गया। पुस्ता टूटने से इसका मलबा पार्किंग में खड़ी गाड़ियों पर आ गिरा। इससे काफी नुकसान हुआ है। पार्किंग के ऊपर पुस्ता टूटने से मलबा आने पर पार्किंग में खड़े कई वाहन…

खाई में गिरा यात्रियों का वाहन, बाल-बाल बचे यात्री

चमोली: गुरूवार की सुबह केदारनाथ के दर्शन कर बदरीनाथ धाम जा रहे तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। वाहन में सवार सभी 11 तीर्थयात्री राजस्थान के थे। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोटें नहीं आई है। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे है। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह कुंड-चेापता-मंडल हाईवे से बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर जा रहे राजस्थान के तीर्थयात्रियों का वाहन कांचुलाखर्क के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा पलटा। इसकी सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर…