उत्तरकाशी: पुरोला में उपजे विवाद के बाद अब हालात सामान्य हो रहे हैं। बाजार में फिर से पहले जैसी चहल-पहल है। पुलिस बैरिकेड्स हट गए हैं। शहर में तैनात अतिरिक्त पुलिसकर्मी भी लौट गए हैं। तनाव के बाद मुस्लिम समुदाय के जो लोग अपने घर-दुकानें छोड़कर चले गए थे वह भी लौटने लगे हैं। अब तक 10 लोगों के परिवार लौट आए हैं। बता दें कि पुरोला में नाबालिग को भगाने के प्रयास की घटना के बाद तनाव बढ़ गया था। हिंदू संगठनों ने महापंचायत का एलान किया तो तनाव…
Year: 2023
मोबाइल से रील बनने के चक्कर मे शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आए दो किशोर,मौत
रूड़की: मोबाइल से रील बनाते समय शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से मोहम्मदपुर बुजुर्ग गांव के दो किशोरों की मौत हो गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने शव को घटनास्थल से ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम लक्सर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर बुजुर्ग गांव निवासी दो अलग.अलग परिवारों के सिद्धार्थ सैनी 16 और शिवम 17 गांव के पास स्थित डोसनी पुल पर गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों किशोर जब अपने मोबाइल से रील बना रहे…
करन माहरा ने की भाजपा सरकार में मंत्री, विधायक, पार्षदों की संपत्ति जांच की मांग
देहरादून: कांग्रेस ने लैंड जिहाद को लेकर मुखर सत्ताधारी दल भाजपा पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन महारा ने भाजपा सरकार में मंत्रियों से लेकर विधायक व पार्षदों की संम्पति जांच की मांग की हैI उन्होंने हरिद्वार के बड़ा उदासीन अखाड़े द्वारा लगाये गये आरोपों को कोर्ट करते हुए कहा है, कि कांग्रेस उन सभी आरोपों का समर्थन करती हैI प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने ब्यान जारी कर कहा कि हरिद्वार में बड़ा उदासीन अखाड़े की ओर से भाजपा के क्षेत्रीय विधायक मदन कौशिक पर जमीन…
प्रदेश के हालात का जायजा लेने सीएम पहुंचे आपदा कंट्रोल रूम
देहरादून: प्रदेशभर में हो रही भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम पहुंचे। उन्होंने भारी बारिश से प्रदेशभर के हालात का जायजा लिया। इस दौरान सीएम ने अधिकारी-कर्मचारियों को पूरी तरह अलर्ट रहने के निर्देश दिए। राज्य भर में भारी वर्षा और मौसम विज्ञान विभाग के अलर्ट को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को सचिवालय स्थित आपदा नियंत्रण कक्ष पहुंचे। उन्होंने यहां अधिकारियों के साथ राज्यभर की स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मौसम के अलर्ट को देखते हुए एसडीआरएफ,…
मानसून की दस्तकः मूसलाधार बारिश से एयरपोर्ट पर जलभराव, नही लैंड हो पाई इंडिगो की फ्लाईट
देहरादून: प्रदेश की राजधानी देहरादून में सुबह से हो रही लगातार बारिश के चलते जहां शहर के बीच आवाजाही ठप है तो वहीं हवाई यातायात प्रभावित भी हुआ है। भारी बारिश के कारण एयरपोर्ट पर इंडिगो की पहली फ्लाइट लैंड नहीं हो पाई। शहर में सुबह से हो रही भारी बारिश के कारण जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हवाई यातायात प्रभावित होने के कारण इंडिगो की फ्लाइट लैंड नहीं हो पाई। आज सुबह दिल्ली से 7.40 पर पहुंची इंडिगो की फ्लाइट चक्कर लगाकर बिना लैंडिंग के लौट गई फ्लाइट ने कुछ मिनट…
दंपति की मौत मामले में नया मोड़, मरने से पहले महिला ने बनाया था वीडियो
देहरादून: क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में मकान के बंद कमरे में मृत मिले दंपती काशिफ और अनम प्रकरण में अब अनम का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो अनम के मरने से पहले का है। वीडियो में महिला अपने भाई पर उसे और उसके पति को मारने की योजना बनाने का आरोप लगा रही है। वायरल वीडियो में महिला का कहना है कि उसके भाई उसे और उसके पति को मारने की तैयारी कर रहे थे। उसके पति को झूठे केस में फंसाने की तैयारी की जा रही थी। उसके…

भाजपा के खिलाफ एकजुट हुआ विपक्ष, की महाबैठक
पटना: भाजपा के खिलाफ आज पटना में विपक्ष के दिग्गजों की मुख्यमंत्री आवास स्थित नेक संवाद में महाबैठक हुई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आह्वान पर देशभर के भाजपा-विरोधी 15 दलों ने बैठक में प्रतिभाग किया। नीतीश कुमार समेत छह राज्यों के मुख्यमंत्री बैठक में रहें। राहुल गांधी और मल्लिकार्जनु खरगे भी इसमें मौजूद रहें। महाबैठक के बीच कांग्रेस ने विपक्षी दलों के नेताओं की तस्वीर पोस्टर की और लिखा कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा हमारा एकमात्र दायित्व है। देश को एक नई दिशा देने के लिए यह बैठक की…

25 जून तक उत्तराखण्ड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
देहरादून: मौसम विभाग ने उत्तराखण्ड के कई जिलों में 25 जून तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार उत्तराखंड के कई हिस्सों में खासकर हिमालय वेस्टर्न हिमालयन रीजन में मॉनसून दस्तक दे देगा। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि मॉनसून ने रफ्तार पकड़ ली है। जिस गति से मानसून अहमदाबाद, इंदौर होते हुए आगे बढ़ रहा है उसे देखते हुए शुक्रवार को उत्तराखंड में मानसून की आने की संभावना है। उन्होंने बताया कि भारी बारिश के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा…