देहरादून: मौसम विभाग ने उत्तराखण्ड के कई जिलों में 25 जून तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार उत्तराखंड के कई हिस्सों में खासकर हिमालय वेस्टर्न हिमालयन रीजन में मॉनसून दस्तक दे देगा। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि मॉनसून ने रफ्तार पकड़ ली है। जिस गति से मानसून अहमदाबाद, इंदौर होते हुए आगे बढ़ रहा है उसे देखते हुए शुक्रवार को उत्तराखंड में मानसून की आने की संभावना है। उन्होंने बताया कि भारी बारिश के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा…
Year: 2023
मानसून सीजन में ने यात्रियों को एहतियात बरतने की जरूरत: मौसम विभाग
देहरादून: प्रदेश में मानसून आने के साथ ही चार धाम यात्रा मार्गों पर दिक्कतें बढ़ सकती हैं। मौसम विभाग ने यात्रियों से मौसम का अपडेट लेकर ही यात्रा पर आने की सलाह दी है। लगातार बारिश के कारण धामों में तापमान गिर सकता है जिस वजह से लोगों को ठंड का सामना करना पड़ सकता है। यात्री अपने साथ गर्म कपड़े भी लेकर चले। उधर हेमकुंड साहिब में जून माह में भी बर्फ ही बर्फ नजर आ रही है। हेमकुंड साहिब के साथ ही लोकपाल लक्ष्मण मंदिर परिसर में भी…
समुदाय विशेष के युवक ने किया नाबालिग के साथ दुष्कर्म, मामला दर्ज
देहरादून: शहर कोतवाली क्षेत्र में मुस्लिम युवक द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म और गर्भपात करवाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैै। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री (उम्र 17 वर्ष) के पेट में दर्द हुआ। पुत्री से पूछा तो वह रोने लगी और बताया कि एक लड़का जिसका नाम उवैश कुरैशी है और वह मुस्लिम बस्ती गांधी ग्राम में रहता है। पीडिता ने बताया कि वह आते-जाते उसे परेशान करता था।…
रुड़की में महापंचायत का ऐलान, पुलिस-प्रशासन अलर्ट
रुड़की: बेलड़ा प्रकरण लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर रोड़ बिरादरी के पक्ष में राजेंद्र आर्या की ओर से एक वीडियो डाला गया है। वीडियो में उन्होंने बेलड़ा में महापंचायत करने का ऐलान किया गया है। साथ ही उन्होंने किसानों और बिरादरी के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में बेलड़ा पहुंचने की अपील की है। हालांकि, वीडियो में महापंचायत की तारीख का एलान नहीं किया गया है। उधर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही जिलेभर का पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है। साथ ही महापंचायत को टालने के प्रयास…
मानसिक स्वास्थ्य नीति को मिली हरी झंडी, कैबिनेट में मिल सकती हैं मंजूरी
देहरादून: मानसिक स्वास्थ्य नीति की नियमावली को केंद्र सरकार से हरी झंडी मिल गई है। आगामी कैबिनेट में इसे मंजूरी दी जा सकती है। प्रदेश में अब नशा मुक्ति केंद्र, मानसिक स्वास्थ्य संस्थान के साथ मानसिक रोग विशेषज्ञ, नर्सों, मनोचिकित्सकीय सामाजिक कार्यकर्ताओं को पंजीकरण करना अनिवार्य होगा। लेकिन मानसिक रोग विशेषज्ञों से पंजीकरण शुल्क नहीं लिया जाएगा। स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि नशा मुक्ति केंद्र मानसिक रोगी को कमरे में बंधक बना कर नहीं रख सकते हैं। डॉक्टर के परामर्श पर नशा मुक्ति केंद्रों में मरीज को रखा जाएगा और…
फिर निकला स्टिंग का जिन्न, हरीश रावत समेत कई नेताओं को सीबीआई का नोटिस
देहरादून: वर्ष 2016 में हरीश रावत के मुख्यमंत्री रहते हुए उनका एक स्टिंग करने का दावा उमेश कुमार ने किया था। इसके बाद राज्य की राजनीति में भूचाल आ गया था। मामले में सीबीआई कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत, विधायक मदन सिंह बिष्ट और विधायक उमेश कुमार को नोटिस जारी किया है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत का कहना है कि उन्हें सीबीआई कोर्ट से अब तक कोई नोटिस नहीं मिला। यदि कोर्ट से नोटिस मिलेगा…
हेलंग मारवाड़ी बाईपास के विरोध में जोशीमठ बाजार बंद, किया प्रदर्शन
गोपेश्वर: हेलंग मारवाड़ी बाईपास निर्माण के विरोध में जोशीमठ नगर के व्यापारियों ने शुक्रवार को जोशीमठ बाजार बंद रखा। इस अवसर पर जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इससे पहले गुरुवार को जोशीमठ के व्यापारियों ने उपजिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में बताया कि हेलंग मारवाड़ी बाईपास निर्माण से जोशीमठ के व्यापारियों के व्यापार ठप होने के साथ ही जोशीमठ का अस्तित्व भी समाप्त हो जाएगा। उन्होंने जोशीमठ बाजार से ही बदरीनाथ हाईवे चैड़ीकरण की मांग उठाई है। उन्होंने कहा था कि शुक्रवार को जोशीमठ के समस्त व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों…
सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, कुपवाड़ा के काला जंगल में 4 आतंकी ढेर
श्रीनगर: भारतीय सेना और पुलिस के एक संयुक्त अभियान में बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के जम्मू कश्मीर के दो दिवसीय दौरे के मद्देनजर किए गए कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने कुपवाड़ा में माछल सेक्टर के काला जंगल में चार आतंकवादियों को मार गिराया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि आतंकवादी पाक अधिकृत जम्मू-कश्मीर से हमारी सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे। मारे गए घुसपैठियों से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है। इस घटना के…
सतपाल महाराज ने दी अपने विधानसभा क्षेत्र को अनेक योजनाओं की सौगात
देहरादून: महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र को सड़क, होम-ंइस्टे सहित करोड़ों की योजनाओं की सौगात दी पौखडा (पौडी)। चौबट्टाखाल विधायक और प्रदेश के लोक निर्माण, पंचायती राज, पर्यटन, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के दौरान 468.35 लाख की धनराशि की अनेक योजनाओं की सौगात दी। चौबट्टाखाल विधायक और प्रदेश के लोक निर्माण, पंचायती राज, पर्यटन, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को अपने विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के दौरान विकासखण्ड पोखड़ा को राज्य योजना के…
आस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्तनहीं, जांच के बाद होगी कार्यवाही: महाराज
-चारधाम तीर्थों को विवाद में डालना ठीक नहीं देहरादून: प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने केदारनाथ मंदिर के गर्भ गृह की दीवारों पर सोने की प्लेट को लेकर उठे विवाद को देखते हुए सचिव धर्मस्व को उच्च स्तरीय जांच के आदेश देने के साथ ही इस मामले को अनावश्यक तूल देकरचारधाम के तीर्थों को विवाद में न डालने की बात कही है। केदारनाथ मंदिर के गर्भ गृह की दीवारों पर सोने कीप्लेट को लेकर उठे विवाद को देखते हुए पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज…
