अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे स्कूटी सवार व्यक्तियों को बस ने रौंदा

रामनगर: किसी परिचित की अंत्येष्टि मे शामिल होने जा रहे दो व्‍यक्तियों की प्राइवेट बस की चपेट में आने से मौत हो गई। बस की चपेट में एक कार भी आ गई। दुर्घटना इतनी खतरनाक थी कि दोनों स्कूटी समेत बस के नीचे घुस गए। मौके पर पहूंची पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मोहल्ला भरतपुरी निवासी गिरीश चंद्र पांडे उर्फ गोरी पांडे 40 पुत्र दयाकिशन व विक्रम नेगी 42 पुत्र भरत सिंह नेगी एक ही…

पर्यटक गंगा में डूबा तलाश जारी

ऋषिकेश: शुक्रवार सुबह मुनिकीरेती के तपोवन सच्चा धाम घाट के समीप दिल्ली का एक पर्यटक नहाते वक्त गंगा में डूब गया। उसका कहीं पता नहीं चल पाया। जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर उसे तलाश रही है। जानकारी के अनुसार सच्चा धाम घाट के समीप दिल्ली से आए कुछ पर्यटक नहा रहे थे। इनमें शामिल एक व्यक्ति गंगा के तेज बहाव में डूब गया। साथियों ने मदद के लिए आवाज लगाई। बाद में जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सिंह सजवाण…

केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्यों के निरीक्षण को पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार सुबह केदारनाथ धाम पहुंचे। वहां उन्होंने पुनर्निर्माण कार्यों के स्थलीय निरीक्षण किया। सीएम ने बताया कि बाबा केदार के दर्शन के लिए जाने वाले तीर्थयात्रियों को आवासीय सुविधा पर 148 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इसके अलावा तीर्थ पुरोहित और हक-हकूकधारियों के आवास, बेस कैंप स्थित हेलीपोर्ट का निर्माण किया जाना है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि एक दशक पहले केदारनाथ में जल प्रलय के बाद पुनर्निर्माण कार्यों से केदारपुरी सज और संवर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट…

सिलिंडर में आग लगने से धमाके के बाद अफरा-तफरी

रूद्रप्रयाग: केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव गौरीकुंड में सुबह एक हादसा हो गया। यहां एक होटल में सिलिंडर में आग लगने से धमाका हो गया। हादसे के चलते यहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम आग पर काबू पाने में जुटी। शुक्रवार सुबह हुए धमाके के चलते कुछ देर के लिए यात्रा रोक दी गई। आपदा प्रबंधन और एसडीआरएफ ने आग को बुझाया। गनीमत रही कि हादसा बड़ा नहीं हुआ। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह लगभग 7.30 बजे गौरीकुंड में न्यू वर्षा होटल में…

गुलदार के हमले में महिला की मौत

उत्तरकाशी: चिन्यालीसौड़ विकासखंड के भड़कोट गांव में शुक्रवार की सुबह खेतों में घास कटाने जा रही एक महिला पर गुलदार ने अचानक हमला कर दिया। हमले से महिला की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस व वन विभाग मौके पर पहुंचा और महिला के शव को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह लगभग नौ बजे चिन्यालीसौंड़ के ग्राम भड़कोट (कोटी सौड़) में भागीरथी देवी पत्नी स्व. भूपति प्रसाद नौटियाल घर के नजदीक ही घास लेने गयी थी। बताया जा रहा है कि…

सीएम धामी पहुंचे आपदा की दसवीं बर्सी पर केदारधाम

-आपदा में जान गवां चुके लोगों की आत्म शांति के लिए किया हवन -पुनर्निर्माण कार्य कर रहे श्रमिकों से मुलाकात कर किया वार्तालाप देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ आपदा के दस वर्ष पूरे होने पर केदारनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाबा केदारनाथ के दर्शन कर पूजा अर्चना की। सीएम ने इस मौके पर केदारनाथ की त्रासदी में दिवंगत लोगों की आत्म शांति व उनकी मुक्ति के लिए हवन कर प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित भगवान ईशानेश्वर के दर्शन कर पूजा अर्चना भी की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हेलीपैड…

बस की टक्कर से स्कूटी सवार तीन युवकों की मौत

देहरादून:छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ में मध्य प्रदेश बॉर्डर पर बस की टक्कर से स्कूटी सवार तीन युवकों की मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि हादसे के दौरान बस की रफ्तार काफी तेज थी और चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस को स्कूटी में मिले कागजात में जो फोन नंबर मिले हैं, वे भी बंद हैं। तीनों युवकों की उम्र करीब 20 से 30 वर्ष के बीच थी। तीनों युवक मनेंद्रगढ़ से मध्य प्रदेश के बिजुरी की ओर जा रहे थे। हादसे…

सीएम धामी ने की शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

उत्तरकाशी: पुरोला की स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार सर्थक मोड में आ गयी हैं| मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी व्यक्तियों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी को कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी घटना हुई है, उस पर प्रशासन ने अपना काम किया है। कहीं भी किसी के साथ मारपीट नहीं हुई और न ही लूटपाट की घटना हुई है। सभी से कहा गया है शांति से काम लें, अगर कोई…

पांच करोड़ का गबन करने वाला 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

चमोली: जनशक्ति मल्टीस्टे/ मल्टीपरपज कोपरेटिव सोसायटी के नाम पर कई लोगों के लगभग 5 करोड़ रूपये का गबन करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एक साल से फरार चल रहा था जिस पर 25 हजार का ईनाम घोषित था। मिली जानकारी के अनुसार कपिलदेव राठी, मोनिका कपूर, पंकज गम्भीर निवासी नागालोई, बाहरी दिल्ली तथा अनिल रावत पुत्र जय सिंह निवासी ढालवाला मुनीकीरेती द्वारा जनशक्ति मल्टीस्टेट कोपरेटिव सोसायटी लिमिटेड के नाम से जनपद चमोली में पोखरी, गोपेश्वर, चमोली, जोशीमठ में अलगकृअलग शाखा खोली गयी। जिसमें…

चोरी के 22 मोबाइल सहित बीटेक का छात्र गिरफ्तार

हरिद्वार: घाटों पर नहाने वालों की स्कूटी से महंगे मोबाइल चोरी करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं| पुलिस ने उसके पास से चुराये गये लाखों रूपये के 22 मोबाइल, 6 स्कूटी की चाबियां बरामद की है। आरोपी बीटेक का छात्र है जो पैसों की तंगी के चलते मोबाइल चोरी की वारदातों को अंजाम दिया करता था। जानकारी के अनुसार बीती 14 जून को शिवांश माहेश्वरी (निवासी सुखदाम दादू बाग) ने थाना कनखल में तहरीर देकर बताया था कि प्रेम नगर पुल के पास उसकी और…