लव जिहादः सोशल मीडिया और टीवी डिबेट पर लगे प्रतिबंध

–लाॅ एंड ऑर्डर मेंटेन करना सरकार की ड्यूटी: हाईकोर्ट नैनीताल: उत्तरकाशी के पुरोला में कथित लव जिहाद का मामला सामने आने के बाद गुरुवार को बुलाई गई महापंचायत पर रोक लगाने की याचिका की पर नैनीताल हाईकोर्ट मेंआज शुक्रवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने इस मामले में सरकार को नोटिस जारी कर 3 हफ्तों में जवाब मांगा है। साथ ही कहा है कि किसी भी तरह की सभा, रैली और पंचायत के लिए सरकार से अनुमति लेनी जरूरी है। कोर्ट ने पुरोला में किसी भी प्रकार की प्रॉपर्टी का लॉस…

बृजभूषण के खिलाफ 25 लोगों ने दी गवाही

देहरादून: दिल्ली पटियाला हाउस में डब्ल्यूएफआई के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ 25 लोगों ने गवाही दी है। इनमे पीड़ित पहलवान, अंतर्राष्ट्रीय पहलवान बजरंग पूनिया, एक पहलवान की दो बहनें, कोच, रेफरी और रोहतक स्थित महावीर अखाड़े के सभी लोग शामिल हैं। उधर, पीड़ित नाबालिग ने डब्ल्यूएफआई पर लगाए गए अपने आरोपों को वापस ले लिया। इस मामले में पुलिस ने आज कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की| दिल्ली पुलिस का कहना है कि दिल्ली पुलिस को पीड़ित दो पहलवानों और डब्ल्यूएफआई ने सिर्फ फोटो…

बिपरजॉय: गुजरात का हाल बेहाल, भारी बारिश ने बढ़ाई बाढ़ की सम्भावना

देहरादून: गुजरात के तटों की तरफ बढ़ रहा चक्रवात बिपरजॉय बेहद खतरनाक रूप ले चुका है। चक्रवात गुजरात तट से 200 किलोमीटर से भी कम दूरी पर रह गया है। जिस कारण राज्य की स्थिति खराब हो गई है। यहां भारी बारिश हो रही है। इससे बाढ़ आने का खतरा बढ़ गया है। वहीं, तेज हवाएं भी चल रही है। मौसम विभाग लगातार तूफान की चेतावनी दे रहा है। प्रशासन ने कच्छ जिले में समुद्र के किनारे से सटे 10 किमी तक करीब 120 गांवों से लोगों को स्थानांतरित कर…

पॉक्सो केस में बृजभूषण को मिली राहत, अन्य मामले में चार्जशीट दाखिल

देहरादून: डब्ल्यूएफआई के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को पॉक्सो केस में बड़ी राहत मिली है| जबकि यौन उत्पीड़न के आरोपों में दिल्ली पुलिस ने एक हजार पन्नों की चार्जशीट पटियाला हाउस कोर्ट में दाखिल की है। इस चार्जशीट पर दीपक कुमार की एसीएमएम कोर्ट 22 जून को सुनवाई करेगी। दरअसल, नाबालिग पहलवान के मामले में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में कैंसिलेशन रिपोर्ट दाखिल की गई है। इस मामले में अगली सुनवाई 4 जुलाई को होगी। दिल्ली पुलिस ने बताया कि पोस्को मामले में जांच पूरी हो…

जाम मे फंसी कार के उपर गिरा बोल्डर, चालक की मौत

चमोली: देर शाम बदरीनाथ हाइवे पर लगे जाम के दौरान एक कार पर पहाड़ से बोल्डर गिरने के कारण चालक की मौके पर ही मौत हो गयी| वहीं उसमें बैठी सवारियों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर पुलिस ने चालक के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम को तेज बारिश के चलते बदरीनाथ हाईवे पर मलबा आने से लंबा जाम लग गया, जिसके बाद वाहनों को कहीं घंटों तक लंबे जाम का सामना करना…

महापंचायतः पुरोला छावनी में तब्दील, हिन्दू संगठनों को नौगांव से आगे रोका

उत्तरकाशी: गुरूवार को होने वाली महापंचायत रोकने के लिए प्रशासन ने पुरोला को छावनी में तब्दील कर दिया है। पुरोला तहसील क्षेत्र में धारा.144 लागू कर दी गई है। वहीं नगरपालिका क्षेत्र, बड़कोट, नौगांव में व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हैं। उत्तरकाशी जिले की सीमाएं सील हैं, ड्रोन से नजर रखी जा रही है। उधर, व्यापारी और हिन्दू संगठनो से जुड़े लोगों को पुलिस ने नौगांव से एक किमी आगे रोक दिया है। कूच की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी बड़कोट जितेंद्र कुमार पुलिस फोर्स के साथ पहुंच चुके थे। पुलिस ने सभी…

कैंची धाम के स्थापना दिवस पर उमड़ा आस्था का सैलाब

हल्द्वानी: कैंची धाम के 59वें स्थापना दिवस अवसर पर नीम करोली बाबा के दरबार में आस्था का सैलाब उमड़ा है। इस बार का कैंची मेला ऐतिहासिक होने जा रहा है। इसका अंदाजा कैंची मेले से एक दिन पहले बुधवार शाम पहुंचे बीस हजार से अधिक श्रद्धालुओं को देखकर लगाया जा सकता है। देश के कोने-कोने से पहुंचे श्रद्धालुओं ने रात भर हनुमान चालीसा का पाठ किया। साथ ही बाबा के जयकारों से कैंची धाम गूंज उठा। गुरुवार सुबह दो बजे से मंदिर में भक्तों की कतार लगी हुई है। बाबा…

माहौल बिगाड़ा तो दर्ज होगा एनएसए में मुकदमाः पुलिस कप्तान

देहरादून: समुदाय विशेष की महापंचायत के आह्वान के बाद पुलिस महकमा सतर्क हो गया है। एसएसपी ने कहा कि यदि किसी ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो संबंधित के खिलाफ एनएसए यानी राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने दोनों समुदायों के लोगों को चेतावनी दी कि कानून हाथ में लिया तो पुलिस सख्ती से निपटेगी। गौरतलब है कि पुरोला उत्तरकाशी में चल रहे घटनाक्रम के बीच मुस्लिम सेवा संगठन की ओर से 18 जून को देहरादून में महापंचायत का आह्वान किया है। संगठन अपनी बात…

सीएम धामी ने पुरोला के घटनाक्रम पर व्यक्त कि प्रतिक्रिया

–प्रदेश में शांति बनाए रखे, प्रशासन अपना काम कर रहा हैः सीएम धामी देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने पुरोला के घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पुरोला या अन्य जगह जो भी घटनाएं सामने आई हैं। प्रशासन उन सभी में ठीक से काम कर रहा है। आरोपियों पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि जब कानून अपना काम कर रहा है तो लोगों को कानून व्यवस्था को अपने हाथों में नहीं लेना चाहिए। प्रदेश में शांति और सद्भाव बनाए रखने में प्रशासन काम कर रहा है।…

पुरोला प्रकरणः जिला प्रशासन ने अल्पसंख्यक आयोग को सौंपी रिपोर्ट

उत्तरकाशी: जिले के नगर पंचायत पुरोला से अब तक विशेष समुदाय के 11 दुकानदार दुकानें खाली कर पलायन कर चुके हैं। जिला प्रशासन की ओर से उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग को भेजी जांच रिपोर्ट से खुलासा हुआ है। देहरादून जिले के केदारावाला निवासी इंजीनियर फिरोज खान ने उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग से शिकायत की थी कि पुरोला में हिंसक प्रदर्शन कर मुस्लिम समुदाय के लोगों को क्षेत्र से पलायन के लिए मजबूर किया जा रहा है। उनकी दुकानों पर चेतावनी भरे पोस्टर लगाए जा रहे हैं। इस घटना के बाद से मुस्लिम…