श्रद्धालु मंदाकिनी नदी के तेज बहाव में बहा

रूद्रप्रयाग: बाबा केदार के दर्शन कर लौट रहा यूपी का एक श्रद्धालु मंदाकिनी नदी के तेज बहाव में बह गया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और खोजबीन अभियान शुरू किया, लेकिन अभी तक यात्री का कुछ पता नहीं चल पाया है। केदारनाथ में बीते मंगलवार को टीएफ चट्टी के नीचे ही अचानक यात्री मंदाकिनी नदी में बह गया। मिली जानकारी के अनुसार, यात्री अमरोहा, उत्तर प्रदेश निवासी है। उसकी तलाश में बुधवार को भी रेस्क्यू अभियान जारी  रहा।

देर रात पुलिस मुठभेड में दो बदमाश घायल

रूड़की: देर रात भगवानपुर में पुलिस की बदमाशों के साथ हुई मुठभेड में दो बदमाश घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह बदमाश क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। मंगलवार रात करीब 11.30 बजे भगवानपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि सहारनपुर की तरफ से बाइक सवार दो बदमाश किसी घटना को अंजाम देने आ रहे हैं। बदमाशों के आने की सूचना 112 नंबर पर भी दी गई। जिसके बाद जिलेभर की पुलिस अलर्ट हो गई और चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। बताया…

महापंचायत पर रोक लगाने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

देहरादून: उत्तराखंड में हिंदू संगठनों ने महापंचायत आयोजित करने का ऐलान किया है। प्रस्तावित आयोजन के संबंध में दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के प्रोफेसर अपूर्वानंद झा और अशोक वाजपेयी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। प्रोफेसरों ने देश की सबसे बड़ी अदालत से महापंचायत पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। गौरतलब है कि उत्तरकाशी में 15 जून को महापंचायत का आयोजन होना है। बता दें, उत्तराखंड में किसी धार्मिक आयोजन को लेकर विवाद नई बात नहीं। इससे पहले हरिद्वार की धर्म संसद में भड़काऊ भाषणों को लेकर…

लव जिहाद: अल्पसंख्यक आयोग ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

देहरादून: अल्पसंख्यक आयोग ने पुरोला से नाबालिग लड़की को भगाने के प्रयास और समुदाय विशेष के पलायन का मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा हैं| पत्र में उन्होंने कहा कि कुछ लोग मामले को सांप्रदायिक रंग देकर 70 साल से उत्तरकाशी में रहे लोगों को निशाना बना रहे हैं। आयोग की ओर से लिखे पत्र में कहा गया है कि उत्तरकाशी से समुदाय विशेष के लोगों ने आयोग को इससे संबंधित प्रार्थना पत्र, फोटो और वीडियो भेजे हैं। भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चे के जिलाध्यक्ष को भी दुकान…

प्रशासन की सख्ती के बावजूद महापंचायत के लिए आडी हिंदू संगठन, की बैठक

उत्तरकाशी: उत्तराखंड में महापंचायत को लेकर विवाद शुरू हो गया है। पुरोला में महापंचायत को लेकर प्रशासन ने किसी भी संगठन को अनुमति नहीं दी है। परंतु, महापंचायत करवाने को लेकर विश्व हिंदू परिषद व हिंदू संगठन पूरी तरह से अड़े हुए हैं। महापंचायत की तैयारियों को लेकर उत्तरकाशी हनुमान मंदिर में विश्व हिंदू परिषद व हिंदू संगठनों की बैठक हुई। जिसमें विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष व बजरंग दल के प्रदेश संयोजक अनुज वालिया ने कहा कि लव जिहाद और लैंड जिहाद कैंसर की तरह है। इसका उपचार…

छुट्टी पर घर आए जवान की संदिग्ध मौत

खटीमा: अवकाश पर घर आए एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जवान के स्वजनों में कोहराम मच गया। मृतक जम्मू कश्मीर के राजौरी सेक्टर में तैनात था| वह 45 दिनों के अवकाश पर घर आया हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चारू बेटा पहाड़ी कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय मोहन सिंह गुरंग वर्ष 2018 में गोरखा राइफल में भर्ती हुआ था। वर्तमान में वह 1ध्9 यूनिट जम्मू कश्मीर के राजौरी सेक्टर में तैनात था। 2 दिन पूर्व 45 दिनों के अवकाश पर…

लॉरेंस बिश्नोई व गोल्डी बरार के नाम से व्यापारी को मिली धमकी

देहरादून: लारेस विश्नोई व गोल्डी बरार के नाम से व्यापारी को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । जानकारी के अनुसार ऋषिकेष निवासी साहिल विरमानी ने ऋषिकेश कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह त्रिवेणी घाट मार्ग के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यापारी का पुत्र है। उसको काफी दिनों से एक व्यक्ति व्हाट्सऐप के माध्यम से जान से मारने की धमकी दे रहा है। और अपने दावे में स्वयं को सिंह मुसेवाला कांड में प्रचिलित लोरेन्स विश्नोई…

भूमि धोखाधड़ी में फरार वांछित चढ़ा पुलिस के हत्थे

कोटद्वार: फर्जी आधार कार्ड व फर्जी गवाहों के आधार पर भूमि धोखाधड़ी के वांछित आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित पर पांच हजार के इनाम की घोषित थी। बता दें, मामले में लिप्त फर्जी आधार कार्ड से भू स्वामी प्रदीप सिंह बना किरणपाल घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। बीती वर्ष आठ नवंबर को मोहल्ला जौनपुर निवासी ज्ञानेंद्र कुमार अग्रवाल की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई थी। जिसमें कहा गया कि 29 सितंबर 2022 को एक व्यक्ति ने स्वयं को प्रेमनगर (देहरादून)…

सीएम धामी से पूर्व जनरल वी.के.सिंह ने की भेंट

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को सचिवालय में सड़क परिवहन, राजमार्ग और नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री, जनरल वी.के.सिंह (से.नि.) ने भेंट की। इस अवसर पर दोनों के मध्य राज्य से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

सीएम धामी से लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने की भेंट

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को सचिवालय में मध्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री से सेना से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि ने कहा कि चंपावत में सीएसडी कैंटीन के विस्तारीकरण के लिए धनराशि अवमुक्त की जा चुकी है। रुद्रप्रयाग में भी सीएसडी कैंटीन के लिए भवन बनाया जा रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने उनका आभार व्यक्त किया। लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने इस अवसर पर…