देहरादून: कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत इन दिनों उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के महा जनसम्पर्क अभियान में जुटे हुये हैं। इस दौरान जहां उन्होंने विभिन्न जनपदों में आयोजित जनसम्पर्क अभियान में प्रतिभाग कर मोदी सरकार के 9 वर्ष की उपलब्धियां गिनाई वहीं, उन्होंने बस्ती जनपद में स्वास्थ्य एवं सहकारिता से संबंधित संस्थानों का दौरा भी किया। इस दौरान उन्होंने महर्षि वशिष्ठ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविघालय में चिकित्सकीय सुविधाओं के साथ महाविघालय के संचालन संबंधी जानकारी हासिल की। इस दौरान उनके साथ यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री राकेश…
Year: 2023
ओडिशा में भीषण रेल हादसा,238 की मौत की पुष्टि,900 के घायल होने की खबर
ओडिशा: कोरोमंडल एक्सप्रेस (12841-अप) शुक्रवार शाम को बालेश्वर जिला अंतर्गत बाहानगा स्टेशन से दो किमी दूर पनपना के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, ओडिशा में तीन ट्रेनें दुर्घटनाग्रस्त हो गई हैं। इस हादसे में 238 की मौत हो गई है, जबकि लगभग 900 लोगों के घायल होने की जानकारी है। फिलहाल, राहत एवं बचाव कार्य जारी है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी शनिवार की सुबह दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। रेल मंत्री ने कहा कि रेलवे की टीम बचाव कार्य में जुटी…
विरोध की राजनीति के चलते देश व प्रदेश का अपमान कर रहे है राहुलः महेंद्र भट्ट
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की राहुल गांधी के बयान की निंदा देहरादून: भाजपा ने कहा कि राजनैतिक लाभ के मोह और तुष्टिकरण की नीति के तहत कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर आरोप लगाते हुए देश के साथ प्रदेश का भी अपमान कर रहे है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कहा कि जिस तरह प्रदेश कांग्रेस देवभूमि की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं डेमोग्राफिक पहचाने से जुड़े सरकार के कार्यों का विरोध करते हुए देश मे राज्य की छवि खराब करने का प्रयास कर रही है,…
उत्तराखंड के मेडिकल छात्र लावारिस शवों पर करेंगे प्रैक्टिकल, जल्द आएगा प्रस्ताव
देहरादून: प्रदेश में मिलने वाले लावारिस शव अब इस्तेमाल में लाए जाएंगे। लावारिस शवों का उपयोग अब मेडिकल कॉलेजों के छात्र पढ़ाई में करेंगे। इसको लेकर उत्तराखंड सरकार जल्द ही एक नियमावली तैयार करने में लगी हुई है। ताकि मेडिकल के छात्रों को प्रैक्टिकल और पढ़ाई के लिए पर्याप्त बॉडी मिल सकें। उत्तराखंड सरकार के इस फैसले से मेडिकल कॉलेजों को काफी सहूलियत मिलेगी। मेडिकल कॉलेजों में छात्रों की पढ़ाई के लिए डेड बॉडी की जरूरत होती है। लेकिन पर्याप्त मात्रा में मेडिकल कॉलेजों को डेड बॉडी नहीं मिल पाती…
कांग्रेसियों ने किया सीएम धामी के दौरे का विरोध
हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शहर दौरे का यूथ कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ता उपाध्यक्ष हेमंत साहू के अगवाई में विरोध की तैयारी कर रहे थे। तभी अचानक भारी पुलिस फोर्स हेमन्त साहू के राजपुरा आवास कार्यालय में पहुंच गयी। इस दौरान कार्यकर्ताओं व पुलिस फोर्स में जमकर धक्का-मुक्की हुई मुख्यमंत्री वापस जावो गरीबों के घरों को उजडना बन्द करो करो स्वास्थ्य व्यवस्था ठीक करो बिजली पानी को ठीक करो के जमकर नारे लगे। इस मौके पर हेमन्त साहू ने मुख्यमंत्री धामी हवाई दौरे कर सरकारी खजाने को बर्बाद कर…
एक ही रात में घर और दुकान में लाखों की चोरी
पुलिस की रात्रि गस्त पर उठे सवाल हल्द्वानी: शहर में चोरों ने इस बार एक ही रात में एक दुकान व एक घर में धावा बोल कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। इससे पुलिस की रात्रि गस्त पर सवाल उठने लगे है। चोरों ने घर से 10 लाख रुपए से अधिक के जेवर सहित अन्य सामान ले गए। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार तल्ली हल्द्वानी सुयाल कालोनी निवासी कैलाश परिहार ने बताया कि 26 मई को…
तीन जून से फिर पारा चढ़ने के आसार
देहरादून। मौसम विभाग ने तीन जून से दून की गर्मी का पारा चढ़ने की संभावना जंताई है। विभाग ने तीन जून से 20 जून तक तापमान में बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान लगाया है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, कि इस बार प्री मानसून में सामान्य से अधिक बारिश होने के चलते गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन अब तीन से 20 जून तक दून में अच्छी गर्मी पड़ने के आसार हैं। उन्होंने बताया, देहरादून में प्री मानसून में 155.4 एमएम बारिश होती है।…
बस के टायर सड़क से बाहर निकले,बाल-बाल बची यात्रियों की जान
उत्तरकाशी: गंगोत्री से उत्तरकाशी मुख्यालय आ रही रोडवेज बस के टायर सड़क से बाहर निकल गए। गनीमत रही कि हादसा बड़ा नहीं हुआ। बस में सवार 32 यात्रियों की जिंदगी बाल-बाल बची। थाना प्रभारी दिलमोहन बिष्ट ने बताया की चालक ने गलत साइड में स्टेयरिंग काट दिया था। शुक्रवार सुबह उत्तरकाशी जिले में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। गंगोत्री से मुख्यालय की ओर से जा रही 32 यात्रियों से भरी रोडवेज की बस हादसे का शिकार हो गई। हालांकि सभी यात्री सुरक्षित हैं। उन्हें दूसरी बस से भेज…
ग्रामीण अवसंरचना विकास के प्रस्ताव शीघ्र भेजे जांय नाबार्ड: मुख्य सचिव
देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने नाबार्ड के तहत् ग्रामीण अवसंरचना विकास निधि के लिए उच्च अधिकार प्राप्त समिति की बैठक ली। इस दौरान मुख्य सचिव ने सभी सम्बन्धित विभागों को ग्रामीण अवसंरचना विकास के तहत प्रस्तावों को शीघ्र नाबार्ड को भेजे जाने के निर्देश दिए। गुरुवार को सचिवालय में आयोजित बैठक के चलते मुख्य सचिव ने कहा कि विभागों को जो लक्ष्य दिए गए हैं वह न्यूनतम राशि निर्धारित की गई है, प्रस्ताव इससे अधिक के भेजे जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि छोटी योजनाओं को क्लब करके बड़े…
अंकिता मर्डस केस: शासकीय अधिवक्ता पर गंभीरता न दिखाने का आरोप
-पिता ने की अधिवक्ता को हटाने की मांग देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड में सरकार की ओर से पैरवी कर रहे विशेष लोक अभियोजक (शासकीय अधिवक्ता) पर अंकिता के पिता ने केस से हटाने की मांग की है। उन्होंने शासकीय अधिवक्ता पर बेटी को न्याय दिलाने के प्रति गंभीरता नहीं दिखाने का आरोप लगाया। अंकिता के पिता का कहना है कि शासकीय अधिवक्ता अंकिता हत्याकांड प्रकरण से संबंधित आपत्तिजनक वीडियो यू-ट्यूब पर प्रसारित कर रहे हैं। न्यायालय में सुनवाई के दौरान गवाहो के बयानो को भी मूल रुप में नहीं रख…
