देहरादून: प्रदेश के मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात कमांडो की गोली लगने से मौत मामले में पुलिस ने शुक्रवार की सुबह ही पोस्टमार्टम करवाकर शव उनके स्वजनों को सौंप दिया है। मृतक के परिजन शव लेकर पैतृक गांव अगरोडा पौड़ी गढ़वाल के लिए रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि मृतक प्रमोद रावत के स्वजन गुरुवार रात को ही देहरादून पहुंच गए थे। शुक्रवार सुबह उन्होंने पुलिस से जल्द पोस्टमार्टम करवाने के लिए कहा ताकि वह समय से शव गांव ले जाकर अंतिम संस्कार करवा सकें। सुबह नौ…
Year: 2023
सरफिरे ने किया काबीना मंत्री को पकड़ने का प्रयास, जमकर धुनाई
देहरादून: शुक्रवार को कैंट क्षेत्र के डाकरा बाजार में एक सिरफिरे की पिटाई का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। युवक ने दुकानों में घुसकर सामान उठाया और लोगों के साथ मारपीट की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी वहां से गुजर रहे थे। हंगामा देख वह मौके पर पहुंचे तो सिरफिरे ने उन्हें भी पकड़ने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि युवक ने कई दुकानों में घुसकर सामान उठाया और कई लोगों के साथ मारपीट की। वहीं दुकान…
सीएम धामी की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी ने खुद को मारी गोली
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी ने अपने बैरक में खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। जवान ने खुद को गोली क्यों मारी इसके बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आ पाई है। मृतक की पहचान जनपद पौड़ी निवासी प्रमोद रावत के रूप में हुई है। वह विजय कॉलोनी में रहते थे। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से सीएम आवास में अफरा-तफरी का माहोल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि प्रमोद रावत 2016…
सीएम धामी का प्रधानमंत्री मोदी से अनुरोध, राज्य में आयोजित इन्वेस्टर्स समिट का करें शुभारंभ
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन की तैयारियों के सबंध में सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि इन्वेस्टर्स समिट की सभी तैयारियां समय पर पूर्ण की जाएं। उत्तराखण्ड में इसी वर्ष नवम्बर. दिसम्बर में होने वाले इस इन्वेस्टर्स समिट के शुभारंभ के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर ने प्रधानमंत्री मोदी से अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड में कार्य करने की अनेक संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में निवेश की संभावनाओं को बढ़ाने का यह हमारे पास अच्छा अवसर…
डेढ़ किलो अफीम के साथ दो तस्कर दबोचे
किच्छा: गुरुवार को पुलभट्टा पुलिस ने डेढ़ किलोग्राम अफीम के साथ उत्तर प्रदेश के दो तस्कर दबोच लिए। दोनों सिरोलीकलां के व्यक्ति की डिलीवरी देने आए थे। दोनों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसओ पुलभट्टा कमलेश भट्ट के निर्देश पर एसआई पवन जोशी, हेड कांस्टेबल धरमवीर सिह, फिरोज खान, ललित चैधरी, चारू चंद पंत बहेड़ी मार्ग पर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान सतुईया तिराहे के पास दो संदिग्ध पुलिस को देख जब अचानक अपनी चाल तेज कर वहा…
मानसखण्ड मंदिर माला मिशन के तहत निर्माण कार्यों में लाई जाय तेजी: सीएम धामी
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मानसखण्ड मंदिर माला मिशन के सबंध में बैठक लीI इस उन्होंने दौरान अधिकारियों को निर्देश कि मानसखण्ड मंदिर माला मिशन के तहत प्रथम चरण में चिन्हित 16 मन्दिरों की भव्यता के लिए किये जा रहे कार्यों में तेजी लाई जाए। इन मंदिरों के मार्गों में आवागमन की बेहतर सुविधा के साथ ही अन्य जो भी विकास किया जाना है, उसको सुनियोजित तरीके से समयबद्धता के साथ पूरा किया जाए। गुरुवार को सीएम आवास में मानसखण्ड मंदिर माला मिशन की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने…
रोड सुधारीकरण कार्य में हो रही देरी पर मुख्य सचिव ने की नाराजगी व्यक्त
-नाईट शिफ्ट में भी कार्य किए जाने के दिए निर्देश देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने मसूरी मॉल रोड पुनर्निर्माण कार्य एवं स्मार्ट सिटी देहरादून के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने मसूरी मॉल रोड सुधारीकरण कार्य में हो रही देरी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को नाईट शिफ्ट में कार्य किए जाने के निर्देश दिए। बुधवार को सचिवालय में समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि पर्यटकों को हो रही परेशानी के देखते हुए लगातार कार्य करते हुए मॉल रोड सुधारीकरण…
मौसम विभाग का यलो अलर्ट, अगले दो दिनों में बारिश व ओलावृष्टि की दी चेतावनी
देहरादून: मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड राज्य में अगले 48 घंटे मौसम का मिजाज बिगड़ा रहने का अनुमान लगाया हैै।। मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले दो दिनों तक राज्य के जनपदों में गरज चमक के साथ झोंकेदार हवाएं चलने, बारिश तेज ओलावृष्टि और कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना भी जताई है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 2 जून तक राज्य में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक…
पर्यटकों के लिए खुली विश्व धरोहर फूलों की घाटी
जोशीमठ/चमोली: विश्व धरोहर फूलों की घाटी बृहस्पतिवार को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। घाटी के पैदल रास्ते पर दो जगह पर भारी हिमखंड पसरे हैं। पर्यटकों को हिमखंडों के बीच से ही होकर गुजरना होगा। 87.50 वर्ग किमी में फैली फूलों की घाटी हर साल पर्यटकों के लिए एक जून से खोल दी जाती है वहीं 31 अक्तूबर को बंद कर दी जाती है। इस अवधि में यहां देश-विदेश से पर्यटक आकर घाटी की प्राकृतिक सुंदरता और करीब 600 प्रजाति के फूलों का दीदार करते हैं। यहां मुख्य…
मुख्यमंत्री ने किया ललित शौर्य की पुस्तकों का विमोचन
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सीएम आवास कैम्प कार्यालय में युवा साहित्यकार ललित शौर्य की पुस्तकों ’गंगा के प्रहरी’ एवं ’स्वच्छता ही सेवा’ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने पुस्तकों को नदी संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता के लिए लाभदायी बताते हुए कहा कि गंगा के प्रहरी पुस्तक में कहानियों के माध्यम से नदियों के बारे में जानकारी के साथ नदियों की स्वच्छता के बारे में बताया गया है। वहीं ’स्वच्छता ही सेवा’ पुस्तक में स्वच्छता से सम्बंधित कहानियां स्वच्छता के साथ स्वच्छ भारत अभियान को…
