निजी स्कूलों की मनमानी को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, सीएम को भेजा ज्ञापन

 हल्द्वानी: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निजी स्कूलों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए एसडीएम कोर्ट परिसर में प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। शुक्रवार को कांग्रेस नेता राजेंद्र बिष्ट व राजेंद्र सुयाल के नेतृत्व में तमाम कांग्रेसी एसडीएम कोर्ट परिसर में एकत्र हुए। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह को ज्ञापन सौंप कहा कि निजी स्कूल प्रबंधनों की मनमानी से अभिभावक परेशान हैं। कहा कि सरकार ने एनसीईआरटी की किताबों को मान्यता दी है, सरकार को सख्ती से इन किताबों को निजी स्कूलों में लागू…

कार दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच गभीर

ऋषिकेश: शनिवार सुबह चंबा-ऋषिकेश मोटर मार्ग पर हादसा हो गया I ताछला के समीप एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई I जिसमे सवार पांच लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर है, जिन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। शनिवार सुबह एक कार ऋषिकेश से उत्तरकाशी की ओर जा रही थी। इसी दौरान कार सड़क पर पलट गई। कार में पांच लोग सवार थे। सभी घायलों को 108 से सीएचसी खाड़ी ले जाया गया।  जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया।…

मुख्य सचिव की अध्यक्षत में यूथ-20 कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर हुई बैठक

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में युवा कार्यक्रम और खेल, मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत 05 मई, 2023 को एम्स, ऋषिकेश में आयोजित होने वाले यूथ-20, (जो कि भारत की अध्यक्षता में हो रहे जी-20 सम्मेलन का हिस्सा है) की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गयी। बैठक के दौरान बताया गया कि Y-20 इण्डिया शिखर सम्मेलन में देश के सभी राज्यों सहित विश्वभर के युवा प्रतिभाग करेंगे। मुख्य सचिव ने कहा कि यह सम्मेलन उत्तराखण्ड में आयोजित हो रहा है। इसे देश…

भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी दिवंगत चंदन रामदास को श्रद्धांजलि

हल्द्वानी: भारतीय जनता पार्टी संभाग कार्यालय हल्द्वानी में शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदन रामदास को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने चंदन राम दास को याद करते हुए कहा कि सन 1980 में भारतीय जनता पार्टी से जुड़े और लगातार भारतीय जनता पार्टी की सेवा करते हुए कॉलेज के उपसचिव से अपनी राजनीति शुरुआत करते हुए पिथौरागढ़ नगरपालिका के अध्यक्ष व लगातार 4 बार बागेश्वर विधानसभा से विधायक रहे। उन्होंने कहा कि ऐसा कार्यकर्ता जो छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं…

स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी: पुलिस और एसओजी की टीम ने नशे के एक सौदागर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से भारी मात्रा में स्मैक बरामद की गई है। पुलिस ने तस्कर को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है। एसएसपी पंकज भट्ट ने अधीनस्थों को नशा मुक्त नैनीताल के निर्देश दिए हैं। इस क्रम में पुलिस लगातार नशा तस्करों पर कार्रवाई कर रही है। साथ ही आए दिन तस्करों को गिरफ्तार किया जा रहा है। इसके तहत बीती रात भी पुलिस और एसओजी की टीम के हाथ सफलता लगी है। एसएसपी…

मुख्य सचिव ने जागेश्वर धाम मास्टर प्लान के सम्बन्ध में की बैठक

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने गुरुवार को सचिवालय में जागेश्वर धाम मास्टर प्लान के सम्बन्ध में पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जागेश्वर धाम के साथ ही आसपास के क्षेत्रों को भी पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाए । मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि जागेश्वर धाम मास्टर प्लान में, क्षेत्र की यातायात व्यवस्था, आने वाले 30-40 सालों के अनुरूप विकसित की जाए। आने वाले समय में जो क्षेत्र बॉटल नेक बन सकते हैं, उन्हें अभी से इस…

बद्रीनाथ धाम में स्वच्छता के लिए आगे आए आईटीबीपी के जवान

लोगों ने की वाहवाही, मुख्यमंत्री ने दी बधाई देहरादून: उत्तराखण्ड में चारधाम यात्रा के आरम्भ के साथ ही आईटीबीपी ने बद्रीनाथ धाम एवं इसके आस-पास स्वच्छता बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आईटीबीपी के जवानों द्वारा बद्रीनाथ मंदिर के निकट पहाड़ियों व जलस्रोतों को स्वच्छ रखने हेतु अभियान चलाया गया है। गुरूवार को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर आईटीबीपी के जवानों ने बद्रीनाथ मंदिर के निकट दुर्गम पहाड़ी पर रैपलिंग करते हुए यात्रियों द्वारा फेंके गए कूड़े को हटाया। आईटीबीपी का यह अभियान निरन्तर जारी रहेगा।…

दुष्कर्म के प्रयास में होमस्टे संचालक दो साथियों समेत गिरफ्तार

नैनीताल: जनपद में होमस्टे संचालक ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पर्यटकों के साथ आयी मेड के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। मामला सामने आने पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए होमस्टे संचालक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दुष्कर्म के प्रयास का यह मामला विश्व प्रसिद्व नैनीताल स्थित भीमताल का है। मिली जानकारी के अनुसार भीमताल के एक होमस्टे में कुछ पर्यटक आकर रुके थे। बताया जा रहा है कि उनके साथ उनकी मेड भी आई थी। आरोप है कि होमस्टे संचालक ने होमस्टे…

गैंगस्टर के अपराधियों ने की तौबा, सहारनपुर में किया सरेंडर

हरिद्वार: उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर के बिहारीगढ़ थाने में उत्तराखण्ड के चार गैंगस्टर अपराधियों ने पुलिस के सामने थाने में आत्मसर्मपण कर दिया है। खास बात यह है कि यह सभी आरोपी तख्तियां लेकर थाने पहुंचे थे। जिसमें लिखा था कि मैं गैंगस्टर का अपराधी हू और अपराध से तौबा कर रहा हूँ, कि अब अपराध नहीं करूंगा। वहीं इस सम्बन्ध में जब हरिद्वार पुलिस से फोन पर बातचीत की गयी तो उन्हे मालूम ही नहीं था कि उनके यहां के गैंगस्टर बदमाशों द्वारा यूपी के बिहारीगढ़ थाने में…

नैनीताल हाईकोर्ट में तीन नए जजों की हुई नियुक्ति

नैनीताल: शुक्रवार को नैनीताल हाईकोर्ट के तीन नए न्यायधीश राकेश थपलियाल व पंकज पुरोहित तथा विवेक भारती शर्मा को औपचारिक रूप से नियुक्ति मिली I राष्ट्रपति की नियुक्ति, केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के नोटिफिकेशन के बाद नवनियुक्त न्यायाधीशों को राज्यपाल की सहमति पर मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विपिन सांघी की ओर से पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान वरिष्ठ न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी, न्यायमूर्ति शरद कुमार शर्मा, न्यायमूर्ति रवींद्र मैठाणी, न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा सहित महाधिवक्ता एसएन बाबुलकर, मुख्य स्थाई अधिवक्ता चंद्रशेखर रावत, वरिष्ठ…