अंकिता हत्याकांड: गवाह के जेंडर को लेकर छिड़ा विवाद

देहरादून: अंकिता हत्याकांड में अब एक नया मामला सामने आया है I जहाँ गवाह के जेंडर को लेकर सनसनी मची हुयी है I कोर्ट में सोमवार को गवाही के लिए पहुंचे गवाह नंबर सात खुशराज को बचाव पक्ष ने लड़की बताया है। आरोप है कि अभियोजन ने उसे जानबूझकर लड़का बताकर कोर्ट में पेश किया है। वह जन्म से लड़की ही है। वहीं, बचाव पक्ष अब इसके पक्ष में साक्ष्य जुटाने की बात कर रहा है। खुशराज लड़का है या लड़की, इसे सिद्ध करने के लिए कोई आधार कार्ड या…

सीएम धामी ने प्रेस क्लब के सदस्य की माँ के निधन पर जताया शोक

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तरांचल प्रेस क्लब सदस्य मनमीत रावत की माँ के निधन पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। साथ ही सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने भी मनमीत रावत की माताजी के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की।

दोपहर बाद बदला मौसम,केदारनाथ व यमुनोत्री में बर्फबारी,निचले इलाकों में बारिश

देहरादून : उत्तराखंड में दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई। केदारनाथ और यमुनोत्री धाम में बर्फबारी हुई। वहीं, यमुनाघाटी समेत निचले इलाकों में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई। बर्फबारी के बाद धामों में ठंड बढ़ गई है। प्रदेश की राजधानी दून में भी दोपहर को बारिश की बौछारें पड़ी। मौसम विभाग ने प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में अगले चार दिनों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार जताए हैं। मौसम विभाग के अनुसार 30 अप्रैल तक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग,…

बच्ची से अश्लील हरकत कर रहे युवक को जनता ने दबोचा

हरिद्वार : 12 वर्षीय बच्ची से अश्लील हरकर कर रहे एक युवक को जनता ने दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है। जानकारी के अनुसार बीते रोज पांडेवाली ज्वालापुर निवासी व्यक्ति एवं अन्य लोगों ने कोतवाली ज्वालापुर आकर एक युवक को पुलिस के सुपुर्द करते हुए शिकायत दी कि उक्त युवक समीर पुत्र शेर मोहम्मद निवासी पांवधोई ज्वालापुर शिकायतकर्ता की 12 वर्षीय पुत्री को बहला- फुसलाकर ले गया…

युवक ने साड़ी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

रुद्रपुर : थाना गदरपुर क्षेत्र में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक ने मौत को गले लगाने से पहले पत्नी से वीडियो काल भी की। मूल रूप से थाना भगडिया जिला बहराइच निवासी 35 वर्षीय नरेंद्र मंडल पुत्र निरंजन मंडल निवासी गदरपुर क्षेत्र मसीत में किसी खेत में काम करता था। बुधवार की रात पड़ोसी ने उसके कमरे का दरबाजा खुला देखा तो उसकी नजर नरेन्द्र मंडल…

बहन के घर आये व्यक्ति का शव नाले में मिलने से सनसनी

रूद्रपुर : बहन के घर आया शक्तिफार्म निवासी राजमिस्त्री का शव नाले में मिलने से सनसनी फैल गयी। आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने शव को पंचनामा की कार्रवाई के बाद लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस के मुताबिक शक्तिफार्म नंबर दो निवासी 45 वर्षीय गुसांई उर्फ मनोज सान यहां संजयनगर खेड़ा में बहन के घर आया था। बुधवार शाम से वह लापता था। बहन व बहनोई…

काबीना मंत्री चंदन दास पंचतत्व में हुए विलीन

बागेश्वर: काबीना मंत्री चंदन राम दास गुरूवार को पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। उनका राजकीय सम्मान के साथ सरयू-गोमती तथा विलुप्त सरस्वती नदी के संगम पर अंतिम संस्कार किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ा। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी, मंत्रियों में सुबोध उनियाल, प्रेम चंद्र अग्रवाल, सौरभ बहुगुणा, रेखा आर्या, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण समेत कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया आदि ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र चढ़ाकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाधिकारी अनुराधा पाल व एसपी…

भू-बैकुंठ बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, हेलीकाॅप्टर से हुई पुष्पवर्षा

चमोली: बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के बीच भू-बैकुंठ बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुल गए हैं। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गुरुवार सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर बदरीनाथ धाम के कपाट खोल दिए गए हैं। कपाट खुलने के इस पावन मौके पर अखंड ज्योति के दर्शन करने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु धाम पहुंचे तो यात्रा पड़ावों पर चहल-पहल भी शुरू हो गई है। सुबह चार बजे से कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हुई। कुबेर जी, श्री उद्वव जी एवं गाडू घडा दक्षिण द्वार से मंदिर में परिसर…

गंगा घाटों से यात्रियों का सामान चोरी करने वाले गिरोह के 11 सदस्य गिरफ्तार

देहरादून : यात्रा सीजन में गंगा घाटों के किनारे यात्रियों के सामान, नकदी चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह (बरूआर जाति) का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश किया है। इस मामले में चोरी की दो घटनाओं का अनावरण करते हुए चोरी के 17 मोबाइलो व नगदी के साथ 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी गंगा घाटों के किनारे यात्रियों को बातों में उलझा कर या अन्य तरीकों से उनका ध्यान भटकाकर देते थे चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। आरोपियों के खिलाफ संबधित…

बद्रीनाथ धाम पहुंची देव डोलियाँ, कल श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे कपाट

देहरादून: गुरुवार को बद्रीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जायेंगे I इससे पूर्व आज बुधवार को आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी और रावल देव डोलियों के साथ बदरीनाथ धाम पहुंच गए हैं। इससे पहले पांडुकेश्वर में सैकड़ों भक्तों की भीड़ उमड़ी। 25 अप्रलै को केदारनाथ धाम के कपाट खुल गए हैं। इसी के साथ चारधाम यात्रा को लेकर लोगों में भारी उत्साह दिखाई दे रहा है। जोशीमठ नृसिंह मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के बाद आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी, गाडू घड़ तेल कलश यात्रा और बदरीनाथ के रावल (मुख्य पुजारी) ईश्वर प्रसाद…