गुप्ताकाशी-केदारनाथ मार्ग पर पुलिस ने पकड़ी भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब

रूद्रप्रयाग: चैकिंग के दौरान रूद्रप्रयाग पुलिस ने गुप्तकाशी-केदारनाथ यात्रा मार्ग पर एक कार से 12 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ संबधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गयी है। मिली जानकारी के अनुसार चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद पुलिस संधिग्धों की तलाश में लगातार चैकिंग अभियान चला रही है। चैकिंग के दौरान पुलिस ने भैंसाडी, गुप्तकाशी-केदारनाथ यात्रा मार्ग पर एक काले रंग की सेंट्रो कार संख्या- यूके 13-1124 से…

हेलीकाॅप्टर के पंखे से टकराने से यूकाडा के अधिकारी की मौत

रूद्रप्रयाग:  केदारनाथ हेलीपैड में हेलीकॉप्टर के टेल रोटर की चपेट में आने से एक यूकाडा अधिकारी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यूकाडा के वित्त महाप्रबंधक की इस हादसे के शिकार हुए हैं। घटना की जानकारी आपदा प्रबंधन अधिकारी ने दी है। जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर केदारनाथ धाम में निरिक्षण करने पहुंचे यूकाडा के वित्त नियंत्रक अमित सैनी की हेलीकॉप्टर के पंखे से टकराकर मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब यूकाडा के वित्त नियंत्रक अमित सैनी केदारनाथ हेलीपैड निरीक्षण के लिए गए थे। रुद्रप्रयाग…

सीएम धामी ने किया सरखेत आपदा प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण

-प्रभावितों को वितरित किए राहत राशि के चैक देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सरखेत (मालदेवता) प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्र में चल रहे राहत कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में स्थिति सामान्य लाने के लिए कार्यों में और तेजी लाई जाए। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किए जाने की बात कही। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावितों को राहत राशि के चेक भी वितरित किए। आपदा प्रभावित क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान…

खराब मौसम के चलते केदारनाथ धाम जाने वाले तीर्थयात्रियों के पंजीकरण पर रोक

देहरादून: केदारनाथ में मौसम के बिगड़े मिजाज को देखते हुए धाम के लिए यात्रा पंजीकरण रोक दिया गया है। चार धाम यात्रा पंजीकरण प्रभारी प्रेमानंद ने बताया कि पर्यटन विकास परिषद मुख्यालय के आदेश पर रविवार सुबह  केदारनाथ जाने वाले यात्रियों का पंजीकरण रोका गया है। जबकि अन्य तीन धामों के लिए पंजीकरण जारी है। जब आदेश मिलेंगे तब ही केदारनाथ के लिए पंजीकरण शुरू किया जाएगा। केदारनाथ और यमुनोत्री दोनों धामों में बर्फबारी होने से व्यवस्थाओं के काम बाधित हो रहे हैं। यह सिलसिला आगे भी जारी रहा तो…

कंपनी के भीतर सुरक्षा गार्ड ने लगाई फांसी

रुद्रपुर: सिडकुल की एक कंपनी के अंदर सुरक्षा गार्ड का शव फांसी के फंदे से लटका मिलने से कंपनी में हडकंप मच गया। कंपनी के अधिकारी उसे अस्पताल लेकर पहुंचे।  जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस को घटनास्थल से 35 पन्ने का  लिखा नोट मिला।  जिसमे गार्ड रोज की दिनचर्या लिखता था। पुलिस के मुताबिक रविवार की सुबह जिला अस्पताल से मैमो पुलिस चैकी पहुंचा। चैकी…

संदिग्ध परिस्थितियों में बच्ची की मौत

हल्द्वानी: आंवला चौकी गेट के पास गौला नदी में खेल रही बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। एक ओर जहां उसकी डंपर की चपेट में आने की संभावना जताई जा रही है। वहीं परिजन उसके साथ गलत हरकत होने का अंदेशा भी जता रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार आंवला चैकी गेट निवासी श्रमिक अजय की सात वर्षीय पुत्री मोनिका आज गौला नदी में खेल रही थी। इस बीच अचानक वह चोट लगने से बेहोश…

पेशावर विद्रोह दिवस पर चंद्र सिंह गढ़वाली को दी श्रद्धांजलि

हल्द्वानी: भाकपा-माले की स्थापना की 54वीं वर्षगांठ के अवसर पर हल्द्वानी ब्रांच की बैठक में संगठन की मजबूती व जनता की व्यापक फांसीवाद विरोधी एकता का निर्माण करने की शपथ ली गई। भाकपा-माले के जिला सचिव कैलाश पांडेय ने कहा कि 23 अप्रैल 1930 को कामरेड चंद्र सिंह गढ़वाली के नेतृत्व में ब्रिटिश फौज की गढ़वाली टुकड़ी ने देश की आजादी की लड़ाई लड़ रहे निहत्थे मुस्लिम पठानों पर गोली चलाने के आदेश पर अमल करने से इंकार कर दिया था। इस दिन को पेशावर विद्रोह दिवस के तौर पर…

सीएम धामी ने किया सिक्स सिग्मा मेडिकल टीम को रवाना

-बद्री, केदार धाम समेत रुद्रनाथ व हेमकुण्ड साहिब में टीम देगी निशुल्क मेडिकल सेवा देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सीएम कैम्प कार्यालय से सिक्स सिग्मा मेडिकल टीम को बद्रीनाथ, केदारनाथ, रुद्रनाथ व हेमकुण्ड साहिब यात्रा में निशुल्क मेडिकल सेवाओं हेतु रवाना किया । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केदारनाथ एवं बद्रीनाथ धाम में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड मेडिकल सर्विस की टीम बधाई के पात्र है। राज्य सरकार की ओर से धाम में दी जाने वाली सेवाओं के लिए चिकित्सा…

प्रतापनगर में आयोजित पैराग्लाइडिंग एसआईवी प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न

टिहरी: उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद द्वारा 16 अप्रैल से 22 अप्रैल तक आयोजित पैराग्लाइडिंग एसआईवी प्रशिक्षण का शनिवार को समापन हुआ। प्रशिक्षण में 20 पुरुष एवं 01 महिला पायलट समेत कुल 21 पैराग्लाइडिंग पायलटों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर मुख्य प्रशिक्षक तानाजी टॉकवे ने कहा कि प्रताप नगर से कोटी कॉलोनी पैराग्लाइडिंग साइट एसआईवी प्रशिक्षण के लिए देश के मुख्य स्थलों में से एक है। उन्होंने बताया कि हवा में कई प्रकार की दुर्घटना होने की संभावना रहती हैI एसआईवी प्रशिक्षण में पैराग्लाइडिंग पायलट द्वारा दुर्घटना से स्वयं के…

सीएम धामी ने ईद-उल-फितर के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ईद-उल-फितर के अवसर पर प्रदेशवासियों, विशेषतौर पर राज्य के मुस्लिम नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि ईद-उल-फितर खुशियों और सौहार्द्र का संदेश देने के साथ ही सामाजिक एकता को मजबूत करने और भाईचारे की भावना को भी बढ़ावा देता है।