सीएम धामी ने अक्षय तृतीया की दी बधाई

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को अक्षय तृतीया की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिवर्ष बैशाख माह की तृतीया तिथि को मनाये जाने वाला यह पर्व मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माना जाता है। यह पर्व हम सबके जीवन में सौभाग्य एवं समृद्धि लेकर आए इसकी कामना करता हूँ।

स्वास्थ्य सचिव डॉ० आर० राजेश कुमार स्वास्थ्य इकाइयों का निरीक्षण करते हुए पैदल मार्ग से पहुंचे केदारनाथ

विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का हुआ आगाज़ इस बार चारधाम में स्वास्थ्य सेवाओं का मजबूत नेटवर्क केदारनाथ मार्ग में हर एक किलोमीटर पर मेडिकल रिलीफ पोस्ट  स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार पहुँचे केदारनाथ स्वास्थ्य इकाइयों का निरीक्षण करते हुए पैदल मार्ग से पहुचेंगे केदारनाथ      रुद्रप्रयाग : विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का आगाज आज हो गया है। प्रदेश सरकार इस बार चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। इस बार तीर्थयात्रियो को यात्रा मार्ग पर पहले से बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।…

जंगलों में अतिक्रमण के चलते टूटी 100 मजारें

देहरादून: प्रदेश के जंगलों में अतिक्रमण कर बनाई गई 100 मजारों को तोड़ दिया गया हैं| वन विभाग के अधिकारी का कहना हैं कि वन भूमि पर धार्मिक स्थलों के नाम पर राज्यभर में एक हजार से अधिक अतिक्रमण हैं। जिसको हटाने के लिए प्रभागीय वनाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश की वन भूमि पर अतिक्रमण कर तेजी से धार्मिक स्थलों का निर्माण किया जा रहा है। इसमें भी मजारों की संख्या तेजी से बढ़ने से सरकार के कान खड़े हो गए हैं। इस मसले पर…

प्रदेश में 24 घंटे में 18 जगह धधके जंगल, बारिश से भी नही मिली राहत

देहरादून: प्रदेश में बृहस्पतिवार को 24 घंटे में कई स्थानों पर बारिश के बावजूद आग की 18 घटनाएं सामने आई हैं। इसमें कुमाऊं में सात और गढ़वाल में पांच जगह जंगल जले। जबकि एक घटना वन्य जीव क्षेत्र की है। जंगलों में आग लगने की घटना बढ़ती जा रही है। कुमाऊं में आग से सात घटनाओं में 8 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित हुए है। जबकि गढ़वाल में हुई पांच घटनाओं से चार हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित हुआ।  

चारधाम यात्रा का आगाज, बसों को हरि झंडी दिखाकर सीएम धामी ने किया यात्रियों को रवाना

ऋषिकेश: 22 अप्रैल को खुल रहे गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट के लिए शुक्रवार को चारधाम यात्रा के प्रवेश द्वार तीर्थनगरी ऋषिकेश से तीर्थयात्रियों का पहला जत्था रवाना हो गया। यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। चारधाम यात्रा उत्तराखंड की महत्वपूर्ण यात्रा है। चारधाम यात्रा में देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु धामों के दर्शन के लिए पहुंचे हैं। इस वर्ष 22 अप्रैल को अक्षय तृतीय पर्व पर गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुल रहे हैं। जबकि तीन दिन…

ढाई साल की बच्ची के सामने पति ने की अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या

विकासनगर: पछवादून में कालसी तहसील अंतर्गत फटेऊ गांव में पति ने ढाई साल की बच्ची के सामने ही पत्नी की गला रेत कर नृशंस हत्या कर दी। सूचना मिलते ही तहसील प्रशासन व राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फटेऊ गांव निवासी गजेन्द्र सिंह चैहान ने चार साल पहले दूसरी शादी की थी। गजेन्द्र अपनी पत्नी गुड्डी देवी व ढाई साल की बच्ची के साथ गांव में रह रहा था। गुरुवार…

भारी हिमपात से ग्लेशियर टूटा,बर्फीले तूफान की चेतावनी

पिथौरागढ: उच्च हिमालय में हो रहे भारी हिमपात से पिथौराढ जनपद के नलपल्यु से दो किमी पीछे खनला ग्लेशियर टूट गया है। ग्लेशियर की बर्फ गर्बाधार-लिपुलेख मार्ग पर जमा होने से मार्ग बंद हो गया है। उच्च हिमालय आने जाने वाले वाहन फंस गए हैं। उच्च हिमालय में भारी हिमपात के चलते ग्लेशियरों के खिसकने का सिलसिला जारी हो चुका है। कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग पर नपलच्यु से दो किमी पीछे गणेश नाले के पास खनला ग्लेशियर टूटा और सीधे तवाघाट-लिपुलेख मार्ग पर गिरा। गनीमत रही कि जिस समय ग्लेशियर…

भक्तों के जयकारों के बीच बाबा केदार की डोली ने किया धाम के लिए प्रस्थान

रूद्रप्रयाग: बाबा केदारनाथ की पंचमुखी भोगमूर्ति चल विग्रह उत्सव डोली में विराजमान होकर शुक्रवार सुबह नौ बजे पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से अपने धाम के लिए प्रस्थान कर चुकी है। सेना की बैंड धुनों और भक्तों के जयकारों के बीच डोली पहले पड़ाव पर रात्रि प्रवास के लिए विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंचेगी। ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली की पूजा-अर्चना के बाद डोली के साथ बड़ी संख्या में भक्तों ने पैदल यात्रा के लिए प्रस्थान किया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उत्सव डोली 22 अप्रैल को फाटा,…

एसटीएफ ने फरार चल रहे हत्यारे को किया गिरफ्तार

मंदी हिमाचल प्रदेश से किया गिरफ्तार देहरादून: उत्तराखण्ड एसटीएफ ने हत्या मामले में फरार चल रहे एक ईमामी बदमाश को गिरफ्तार करने मे कामयाबी हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा उत्तराखंड के ईनामी अपराधियों के खिलाफ चलायी जा रही मुहिम में एसटीएफ टीम ने 04 हत्याओं में शामिल एक कुख्यात हत्यारे को मण्डी,हिमाचल प्रदेश में जाकर दबोच लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ ने बताया कि एसटीएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई की थाना लक्सर क्षेत्र में 06 मई 2021 को खेड़ी खुर्द लक्सर में घटित…

ईद पर्व को शांतिपूर्वक ढंग से मनाने को लेकर आमजन से ली राय

देहरादून: पटेलनगर पुलिस ने आगामी ईद पर्व को लेकर आमजन से राय शुमारी की। जिससे सौहादपूर्ण वातावरण में पर्व को मनाया जा सके। आईएसबीटी पुलिस चैकी थाना पटेल नगर में क्षेत्राधिकारी सदर,  प्रभारी निरीक्षक  थाना पटेल नगर व चैकी प्रभारी द्वारा पटेल नगर के गणमान्य व्यक्तियों व समाज के सामाजिक कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों की आगामी ईद पर्व को लेकर मीटिंग ली गई। जिसमें राय शुमारी कर दिशा निर्देश व सुझाव दिए गए व त्यौहार को शांतिपूर्वक ढंग से मनाने की अपील की गई।