देहरादून: मशहूर पंजाबी सिंगर प्रिंस नरूला के एक कार्यक्रम के दौरान दंगे छिड़ गये I कार्यक्रम में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई I जिसके चलते उन्हें बाथरूम में छिपकर अपनी जान बचानी पड़ी I बुधवार रात रामपुर हाईवे स्थित एक होटल में पंजाबी सिंगर प्रिंस नरूला का कार्यक्रम था। प्रिंस नरूला के आने की खबर सुनते ही भीड़ उमड़ने लगी I आस पास के लोग प्रिंस को देखने के लिए इकठ्ठा हो गये I इसी दौरान किसी ने सिंगर नरूला का हाथ खिंच लिया। यह देख आयोजक के…
Year: 2023
26 अप्रैल को तुंगनाथ व 22 मई को खुलेंगे मद्महेश्वर के कपाट
रुद्रप्रयाग: बैसाखी पर्व के पावन अवसर पर द्वितीय केदार मद्महेश्वर व तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट खुलने की तिथियां घोषित की गई हैं। तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट 26 मई को विधि विधान से खोले जाएंगे। वहीं पंच केदार के गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में वैशाखी पर्व पर भगवान मद्मेश्वर के कपाट 22 मई को आगामी छह माह के लिए खोले जाएंगे।
बैसाखी पर्व पर खुले गौरीमाई मंदिर के कपाट
रूद्रप्रयाग: बैसाखी पर्व पर गौरीकुंड में स्थित गौरीमाई मंदिर के कपाट भी पूजा अर्चना के खोल दिए गए हैं। शुक्रवार को सुबह करीब सात बजे गौरामाई की डोली शीतकालीन गद्दीस्थल गौरी गांव से रवाना हुई। जिसके बाद डोली के गौरीकुंड पहुंचने पर ब्राह्मणों व मंदिर के मुख्य पुजारी वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान के साथ मंदिर में पूजा अर्चना की। लगभग आठ बजे मां गौरामाई मंदिर के कपाट आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। ग्रीष्मकाल के छह माह तक यहीं पर मां गौरा की पूजा-अर्चना की जाएगी। कपाट…
सडकें बदहाल, लोगों ने प्रदर्शन कर दी आन्दोलन की चेतावनी
हल्द्वानी: तल्ली बमौरी वार्ड-नौ में सडकें बदहाल पड़ी हैं। आलम यह है कि दो साल से खुद रही सडक अब तक दुरुस्त नहीं की जा सकी है। लंबे समय तक इंतजार के बाद लोगों के सब्र का बांध टूट गया। गुस्साये लोगों ने सडक पर उतर प्रदर्शन किया और सडकें दुरुस्त न करने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी। वार्ड-नौ के पार्षद राजेंद्र सिंह जीना के नेतृत्व में गुरुवार को तमाम वार्डवासियों ने बदहाल पड़ी सडकों के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान उनका कहना था कि आनंदपुरी फेज-2 व…
21 अप्रैल को ओंकारेश्वर मंदिर से उठेगी केदारनाथ की डोली
रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को प्रातः 6 बजकर 20 मिनट पर खोले जाएंगे। साथ ही भगवान केदारनाथ की चल विग्रह डोली ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान करने के लिए कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। श्री केदारनाथ-बदरीनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 अप्रैल को ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में सायं कालीन आरती के बाद पूर्व परंपरा के अनुसार भैरवनाथ की पूजा-अर्चना की जाएगी। उन्होंने बताया कि 21 अप्रैल को केदारनाथ की उत्सव डोली ओंकारेश्वर मंदिर से…
सीएम धामी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ वीडियोगीत का किया विमोचन
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जन जागरूकता फैलाये जाने को लेकर तैयार किये गये वीडियोगीत ‘‘नकर-नकर भ्रष्टाचार, सख्त हैरे यो सरकार’’ का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस गीत के माध्यम से सरकार द्वारा सुशासन की दिशा में किये जा रहे कार्यों को दिखाने का शानदार प्रयास किया गया है। सरकार द्वारा भ्रष्टाचारियों पर की जा रही कारवाई के प्रति जन जागरूकता फैलाने का अच्छा प्रयास गीत के माध्यम से किया गया है। बता दें, इस गीत में सरकार द्वारा भ्रष्टाचार और नकल के…
अतीक अहमद के बेटे का हुआ एनकाउंटर
देहरादून: बहुचर्चित उमेश पाल हत्याकांड में गुरूवार को बड़ी खबर सामने आई है। मामले में फरार चल रहे माफिया अतीक अहमद का पुत्र असद और उसका एक सहयोगी गुलाम यूपी एसटीएफ के साथ एनकाउंटर में मारे गये। पुलिस ने दोनों पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। एनकांउटर झांसी में किया गया। एसटीएफ ने मारे गये बदमाशों के पास से विदेशी हथियार बरामद होने का दावा किया है। एनकाउंटर के संबंध में यूपी पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि असद पुत्र अतीक अहमद और गुलाम पुत्र मकसूदन, दोनों…
14, 15 व 16 अप्रैल को रहेगा रूट डाइवर्ट, कैंची धाम मार्ग पर भी होगा डायवर्जन
देहरादून: अगर आप अगले तीन दिन कही बाहर जाने का सोच रहे है तो आपको बता दें कि 14, 15 व 16 अप्रैल को अवकाश होने पर बड़ी संख्या में पर्यटकों के उमड़ने की संभावना है। जिसको ध्यान में रखते हुए रूट डायवर्जन किया गया है। जगह-जगह जाम न लगे, इसके लिए हल्द्वानी के साथ ही कैंची धाम मार्ग पर भी रूट डायवर्जन किया गया है। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि यात्रियों व पर्यटकों को कोई परेशानी न हो, इसलिए रूट बदला जा रहा है। यात्री ध्यान दें रोड…
ऋषिकेश-हरिद्वार शहरों को जोड़ते हुए तैयार की जाये योजना: मुख्य सचिव
देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने ऋषिकेश और हरिद्वार शहर के बाईपास मार्गों के सम्बन्ध में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एवं सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक ली। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने अधिकारियों को ऋषिकेश एवं हरिद्वार शहरों को जोड़ते हुए संयुक्त रूप से योजना तैयार करने के निर्देश दिए। बुधवार को सचिवालय में हुई बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि हरिद्वार और ऋषिकेश तीर्थ और योगा कैपिटल की दृष्टि से विश्वभर में प्रसिद्ध हैं। हरिद्वार और ऋषिकेश अलग-अलग शहर होने…
आरएसएस कार्यकर्ता ने राहुल गाँधी के खिलाफ किया मानहानि का दावा, आज होगी सुनवाई
देहरादून: आरएसएस के कार्यकर्ता कमल भदोरिया ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का वाद दायर किया I जिसकी सुनवाई आज होनी है I आरएसएस के कार्यकर्ता कमल भदोरिया ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ हरिद्वार ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट शिव सिंह की अदालत में मानहानि का वाद दायर किया था। जिसे न्यायालय ने प्रकीर्ण वाद के रूप में स्वीकृत किया I 12 अप्रैल को मामले की सुनवाई नियत की थी लेकिन बुधवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत ने अगली तारीख 13 अप्रैल…
