देहरादून: प्रदेश में बुधवार को वनाग्नि की तीन घटनाएं सामने आयी हैं| यह तीनो घटना कुमाऊं क्षेत्र की हैं| इस घटना से 2.2 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है, जबकि 6600 रुपये की आर्थिक क्षति का आकलन किया गया है। घटना में दो युवकों की मौत होने की जानकारी भी सामने आयी हैं| मुख्य वन संरक्षक वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन निशांत वर्मा ने बताया कि प्रदेश में अब तक वनाग्नि की कुल 126 घटनाएं रिपोर्ट की गई हैं, जिसमें 188.4 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। पौड़ी के चौबट्टाखाल क्षेत्र…
Year: 2023
मकान में हुआ ब्लास्ट, दो मजदूर घायल
देहरादून: एक मकान में अचानक ब्लास्ट होने से दो मजदूर बुरी तरह घायल हो गये I घायलों को श्रीनगर के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया I गुरुवार को गढ़वाल श्रीनगर के ग्राम थापली चौरास तहसील कीर्ति नगर में एक मकान में अचानक ब्लॉस्ट हो गया। ब्लास्ट होने वाला मकान जगदीश रावत का था I ब्लास्ट की सूचना मिलने के बाद पुलिस एवं तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचीl मकान में चार बिहारी मूल के मजदूर किराए पर रहते हैं। इनमें से दो मजदूर घायल हैं, जिन्हें बेस अस्पताल श्रीकोट में…
बदरीनाथ धाम में गाडू घड़ा रस्म हुई पूरी, महारानी के साथ महिलाओं ने पिरोया तिलों का तेल
ऋषिकेश: श्री बदरीनाथ धाम गाडू घड़ा तेलकलश के लिए बुद्धवार को नरेंद्र नगर स्थित राजमहल में महारानी के साथ सुहागिन महिलाओं ने तिलों का तेल पिरोया। राजा मनुजयेंद्र शाह तथा महारानी मालाराज्य लक्ष्मी शाह, राजपुरोहित आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल की उपस्थिति में तेल पिरोने की रस्म पूर्ण की गई। बुधवार शाम को, तेल कलश मंदिर समिति के चेलाचेतराम धर्मशाला ऋषिकेश में रात्रिविश्राम के लिए पहुंचेगा।पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष विनोद डिमरी ने बताया कि तेल कलश यात्रा प्रथम चरण में बुधवार को नरेन्द्र नगर राजदरबार से शुरू होगी। इसी दिन रात्रि प्रवास…
सात न्यूज पोर्टल संचालकों के खिलाफ रंगदारी मांगने का मामला दर्ज
देहरादून: पचास लाख रुपये की रंगदारी मांगने व वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने के मामले मे सात न्यूज पोर्टल संचालकों के खिलाफ थाना पटेलनगर में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार यश शर्मा पुत्र जितेन्द्र शर्मा निवासी 102 ओर्चिड अपार्टमेन्ट इंजिनियर्स एन्क्लेव ने थाना पटेलनगर में एक लिखित तहरीर देकर बताया है कि उन्होंने अपने साथियों आकाश शर्मा व विशाल नायर के साथ मेहूँवाला के एक घर मे कॉल सेन्टर बनाने के लिए सेट अप किया थाI दस अप्रैल…
वाहन पलटने से एक की मौत,दो घायल
उत्तरकाशी : बुधवार सुबह संगमचट्टी मोटर मार्ग पर वन विभाग का वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में दो लोग के घायल हुए जबकि एक की मौत हो गयी। सूचना मिलने के बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची।मृतक के शव को पोस्टमोर्टम के लिए भेजा गया। जानकारी के अनुसार संगमचट्टी मोटर मार्ग पर स्थान रवाड़ा के पास वन विभाग का वाहन सड़क पर पलटने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए। पुलिस टीम और 108 आपातकालीन सेवा घटनास्थल…
मुख्यमंत्री धामी से मिले राज्य के सांसद, प्रदेश में विकास विषयों पर की चर्चा
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रदेश के सांसदों ने भेंट की। इस अवसर पर सभी सांसदों द्वारा प्रदेश के विकास से सम्बन्धित विभिन्न सम सामयिक विषयों पर मुख्यमंत्री से चर्चा की गई। इस अवसर पर सांसद एवं केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट, सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, तीरथ सिंह रावत, सांसद अजय टम्टा, नरेश बंसल एवं कल्पना सैनी के साथ भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट आदि उपस्थित थे।
सड़क दुर्घटना में छह नेपाली मजदूरों की मौत
पिथौरागढ़: झूलाघाट में विषुपति का पर्व मनाने भारत से अपने घर नेपाल वापस लौट रहे 6 नेपाली मजदूरो की जीप दुर्घटना में मौत हो गई है। पांच लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। भारतीय सीमा से लगे झुलाघाट से बझाग जा रही जीप मंगलवार की रात लगभग 11.30 बजे झौलेक मोड़ के पास खाई में जा गिरी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देर रात भारत से नेपाल जा रहे मजदूरों का वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा…
सीएम धामी के प्रयासों के बाद अब शुरू होगा सीवेज पम्पिंग स्टेशनों का निर्माण
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के विशेष प्रयासों पर उत्तरप्रदेश सरकार ने जनपद हरिद्वार में उत्तरप्रदेश, सिंचाई विभाग के अधीन भूमि को माँ गंगा स्वच्छ्ता व निर्मलता हेतु अत्यधिक महत्वपूर्ण केएफडब्ल्यू परियोजना में प्रस्तावित सीवेज पम्पिंग स्टेशनों के निर्माण हेतु रू 1.00 वार्षिक लीज रेन्ट पर देने के लिए सहमति प्रदान की है, जोकि काफी समय से लम्बित थी। गौरतलब है कि गंगा नदी के पानी की गुणवत्ता में सुधार हेतु ‘‘गंगा बेसिन राज्यो में पर्यावरणीय अनुकूल नगर विकास कार्यक्रम‘‘ के अन्तर्गत उत्तराखण्ड राज्य के हरिद्वार एवं ऋषिकेश नगरों में सीवर…
मुख्य सचिव ने दिए निर्देश स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे कार्यों को समय से करें पूर्ण
देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने मंगलवार को सचिवालय में देहरादून स्मार्ट सिटी कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने सम्बन्धित अधिकारियों को देहरादून की सड़कों से जल निकासी व्यवस्था मानसून सीजन से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि ऐसे कार्यों, जिन से आमजन को असुविधा हो, को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समयसीमा से पूर्व पूर्ण किए जाने के प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि नाईट शिफ्ट में श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर कार्य पूर्ण कराए जाएं। उन्होंने मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट…
मुख्यमंत्री धामी ने दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग, शोद्यार्थियों को की उपाधियां प्रदान
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को पटेल नगर स्थित श्री गुरू राम राय विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में शोद्यार्थियों एवं स्नातक एवं स्नात्कोत्तर के विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की। इस अवसर पर वर्ष 2017 से 2022 तक के स्नातक के 3290, स्नात्कोत्तर के 2009 एवं शोध के 34 दीक्षार्थियों को उपाधियां प्रदान की गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने उपाधि प्राप्त करने वाले सभी दीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि शिक्षा ग्रहण करने के बाद हमारे ये युवा जिस भी क्षेत्र को चुनेंगे, उस…
