-जिलाधिकारियों एवं मुख्य विकास अधिकारियों को किया जाय योजनाओं में शामिल: संधु देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने मंगलवार को सचिवालय में वाह्य सहायतित परियोजनाओं की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने विभिन्न विभागों के अन्तर्गत चल रही 13 और 11 पाइपलाईन परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान सभी परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा के अन्तर्गत पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने परियोजनाओं की की गति बढाने को लेकर जिलाधिकारियों एवं मुख्य विकास अधिकारियों को इन योजनाओं में शामिल किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारियों द्वारा…
Year: 2023
सीएम ने किया प्रदेश के विद्यालयों में एक माह तक चलने वाले ‘‘प्रवेशोत्सव’’ का शुभारंभ
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय बनियावाला, देहरादून में शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित ‘‘प्रवेशोत्सव’’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेशभर में आज से प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। एक माह तक चलने वाला यहआयोजन नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय बनियावाला में बालिकाओं के प्रवेशोत्सव विद्यारम्भ संस्कार के साथ शुरू हुआ। मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय बनियावाला के उच्चीकृत भवन का शिलान्यास भी किया। उन्होंने…
राजधानी देहरादून में दिन दहाड़े लूट, पुलिस ने चलाया पूरे शहर में चैकिंग अभियान
-हथियाबंद बदमाशों ने दिया स्कूल संचालक के घर लूट को अंजाम -घर की महिलाओं को धमकाकर गहने व नगदी लूटी देहरादून: हथियारबंद बदमाशों ने स्कूल संचालक के घर में घुस महिलाओं को बंधक बनाकर लाखों के जेवरात व नगदी लूट ली। शोर सुनकर बदमाश मौके से फरार हो गये। सूचना मिलते ही एसपी सिटी सरिता डोभाल, नेहरू कालोनी थाना प्रभारी लोकेन्द्र बहुगुणा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर बदमाशों की तलाश में सघन चैकिंग अभियान चला दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नेहरू कालोनी थाना क्षेत्रान्तर्गत सी…
नशामुक्ति केंद्र में हड़कंप,14 मरीज़ फरार
देहरादून: हरिद्वार रोड स्थित नशामुक्ति केंद्र से 14 मरीज फरार हो गए। घटना उस समय हुई जब कुछ मरीज सहरी खाने के लिए उठे थे। मरीजों के लापता होने से प्रबंधन में हड़कंप मच गया। सभी मरीजों के अपने घर आने की जानकारी के बाद प्रबंधन ने राहत की सांस ली। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के हरिद्वार रोड पर बेलड़ा गांव के पास एक नशामुक्ति केंद्र है। नशामुक्ति केंद्र में करीब 14 मरीजों का नशा की लत छुड़ाने के लिए उपचार चल रहा है। इनमें कुछ मरीजों ने रोजा भी रखा…
जल संरक्षण एवं जल स्रोतों के संवर्द्धन को लेकर जनपद रुद्रप्रयाग में मुहीम तेज
-जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने की अधिकारीयों संग बैठक रुद्रप्रयाग: जनपद में जल संरक्षण एवं जल स्रोतों के संवर्द्धन को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बैठक के दौरान जल शक्ति केंद्रों के निर्माण व संरक्षण करने पर जोर दिए जाने की बात कहीI मंगलवार को जिला कार्यालय एनआईसी कक्ष में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को बताया कि भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के निर्देशों के अनुपालन में जिले में जल शक्ति केंद्रों की स्थापना की जानी हैI जिसके लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश…
प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, दोनो आरोपी गिरफ्तार
हरिद्वार: गुमशुदा की तलाश में जुटी पुलिस ने विवाहेत्तर संबंधों के चलते बुने गए हत्या के षड़यंत्र का पर्दाफाश करते हुए गुमशुदा के शव को बरामद कर कातिल विवाहिता एवं उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों द्वारा अवैध सम्बन्धों का खुलासा होने पर इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार,अजय सिंह ने बताया कि बीती 22 मार्च को गुमशुदा हेमेन्द्र के पिता मोहरपाल पुत्र मुन्सी सिंह निवासी ग्राम धनौरा जिला शाहजहाँपुर, हाल निवासी ब्रहमपुरी काला गेट सिडकुल हरिद्वार की शिकायत पर…
नशा मुक्ति केन्द्र में हंगामा, युवक कि मौत
देहरादून: चंद्रबनी स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में 24 वर्षीय युवक की मौत के बाद हंगामा हो गया। केंद्र का स्टाफ मृतक के शव को घर के बाहर छोड़कर चला गया। बताया जा रहा है कि युवक 23 मार्च से आराध्या फाउंडेशन में भर्ती था। मृतक के शव पर चोटों के निशान भी हैं। क्लेमेनटाउन पुलिस ने केंद्र के कर्मचारियों से पूछताछ शुरू कर दी है। युवक का शव घर के बाद देखने के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और हंगामा किया। इस दौरान स्थानीय लोग भी वहां एकत्रित हो…
घर में शाॅट सर्किट के बाद गैस सिलिंडर फटा,पांच झुलसे
रुद्रपुर : ट्रांजिट कैंप के अरविंद नगर में बंद घर में शॉट सर्किट से लगी आग के बाद गैस सिलिंडर फट गया। इससे आग बुझाने का प्रयास कर रही महिला समेत पांच लोग झुलस गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंचे दमकल और पुलिस कर्मियों ने आग पर काबू पाया। ट्रांजिट कैंप, जगतपुरा स्थित अरविंद नगर निवासी वीर पाल पत्नी अनिता और तीन पुत्र विकास, अनिल और जतिन के साथ रहते हैं। मंगलवार सुबह विकास मेडिकल स्टोर में काम करने चला गया…
निजी विश्वविद्यालय स्थापना के कड़े होंगे मानक
देहरादून: प्रदेश सरकार निजी विश्वविद्यालय स्थापना नीति 2015 में बदलाव करने जा रही है। विश्वविद्यालय के लिए मानकों को और अधिक सख्त बनाया जा रहा है। वित्त और न्याय विभाग को इसका प्रस्ताव भेज दिया गया है। उच्च शिक्षा सचिव शैलेश बगोली का कहना है कि उच्च शिक्षा गुणवत्ता में सुधार के लिए मानकों को कड़ा किया जा रहा है। उच्च शिक्षा सचिव ने बताया कि निजी विश्वविद्यालय स्थापना नीति में संशोधन का प्रस्ताव कैबिनेट में लाया जाएगा। राज्य में वर्तमान में 21 निजी विश्वविद्यालय हैं, इसके अलावा कई अन्य…
सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले कांग्रेस ने किया बवाल
नैनीताल: सोमवार को नैनीताल शहर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तावित कार्यक्रम से पूर्व ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बवाल कर दिया। एक दर्जन से अधिक कार्यकर्त्ता सीएम के दौरे का विरोध करने सड़कों पर उते थेI विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तारी कर लिया है। बता दें कि सीएम धामी का नैनीताल में पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम थाI परन्तु उनके नैनीताल पहुँचने से पूर्व ही कांग्रेसी कार्यकर्त्ता सड़कों पर एकत्र हो गएI सीएम के नैनीताल पहुँचने से पूर्व ही कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हाथों में काले झंडे लेकर…
