मुख्यमंत्री ने किया 2519.15 लाख के शैक्षणिक, प्रशासनिक भवन का शिलान्यास

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 2519.15 लाख लागत के शैक्षणिक, प्रशासनिक भवन का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने “गढ़वाली भाषा एवं संस्कृति“ नामक पुस्तक का विमोचन भी किया । मुख्यमंत्री ने सोमवार को ऋषिकेश में श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पं० ललित मोहन शर्मा परिसार, के 2519.15 लाख लागत के शैक्षणिक, प्रशासनिक भवन का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय हेतु निर्धारित कौशल संवर्धन पाठ्यक्रम पर आधारित “गढ़वाली भाषा एवं संस्कृति“…

बैंक में नौकरी लगाने के नाम पर हजारों की ठगी

हल्द्वानी: एक युवक के साथ बैंक में नौकरी लगाने के नाम पर हजारों की ठगीक का मामला सामने आया हैं| रकम देने के बाद न तो युवक की नौकरी लगी और न ही रकम ही वापस मिली। जिस कारण उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस को सौंपी तहरीर में (लालडांठ निवासी) कमलेश मटियानी ने कहा कि सौरभ अरोरा नामक सख्श ने उसे आई.सी.आई.सी.आई बैंक में नौकरी लगाने का झांसा दिया। उसने बताया था कि वह इससे पहले 100 बच्चों की नौकरी लगवा चुका है। इतना ही…

जमीनी विवाद के चलते भाइयों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे

सोशल मीडिया पर उड़ी खिल्ली देहरादून: जमीन को लेकर दो भाइयों के बीच भयानक विवाद छिड गया I बात इतनी ज्यादा बढ़ गई की दोनों भाइयों के परिवारों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले I विवाद में महिलाएं भी पीछे नहीं रही, दोनों परिवारों की महिलाओं के बीच भी जमकर मारपीट हुई I जानकारी के अनुसार, रूडकी के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के बिझोली गांव निवासी दो भाइयों में जमीन को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही थी। जिसके चलते कुछ दिन पहले दोनों के बीच मारपीट तक हो गई। इस दौरान…

रोजगार सृजन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं वन क्षेत्र की गतिविधियां: मुख्य सचिव

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने प्रदेश में ईको टूरिज्म को बढ़ावा दिए जाने के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश का 72 प्रतिशत भू-भाग वन क्षेत्र होने के कारण ईको टूरिज्म की अत्यधिक संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा वन क्षेत्र में विभिन्न ऐसी गतिविधियां हैं जो रोजगार सृजन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। सोमवार को सचिवालय में हुई बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए राज्य स्तरीय और जनपद स्तरीय…

प्रदेश में बनेगा देश का पहला मिल्क बैंक, स्वास्थ्य मंत्री ने की घोषणा

देहरादून: प्रदेश में सरकारी क्षेत्र में देश का पहला मदर मिल्क बैंक बनेगा। इसकी घोषणा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने की है I जिन नवजात शिशुओं की माँ की मृत्यु प्रसव के दौरान हो गई है, उन्हें मिल्क बैंक के द्वारा दूध उपलब्ध कराया जाएगा I डॉ.रावत ने कहा कि प्रदेश में शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए सरकार गर्भवती महिलाओं की संस्थागत डिलीवरी पर फोकस कर रही है। सरकार के प्रयास से जहां शिशु मृत्यु दर में उत्तराखंड का देशभर में 32वां स्थान था, वहीं…

मुख्य सचिव ने स्वरोजगार योजना के लागू होने में आ रही कठिनाईयों के निराकरण के दिए निर्देश

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से जुड़े उद्यमियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात की। इस दौरान मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के लागू होने में आ रही व्यवहारिक कठिनाईयों को जानने और उनके निराकरण के सम्बन्ध में नई सोलर पॉलिसी में प्रावधान किए जाने की बात कही। मुख्य सचिव ने कहा कि उद्यमियों को यूपीसीएल द्वारा निर्धारित समय में भुगतान हो इसके लिए प्रावधान किया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के लिए एमएसएमई सब्सिडी पॉलिसी को अपनाया…

सीएम धामी ने किया आभार रैली में प्रतिभाग

-नकल विरोधी कानून को लेकर युवाओं, महिलाओं एवं स्थानीय जनता ने निकाली रेली ऋषिकेश: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं स्थानीय जनता द्वारा नकल विरोधी कानून पारित किए जाने के उपलक्ष्य पर आयोजित अभिनंदन / आभार रैली में भी प्रतिभाग किया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं एवं स्थानीय जनता ने मुख्यमंत्री का विभिन्न स्थानों पर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, मेयर अनिता ममगाई, जिला अध्यक्ष रविंदर सिंह राणा एवं अन्य लोग मौजूद…

जनता दर्शन कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी ने सुनी समस्याएं

टिहरी: मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार ने जनता दरबार कार्यक्रम के तहत जनता की समस्याएं सुनी। इस मौके पर 14 शिकायतें/अनुरोध पत्र दर्ज किये गए। मुख्य विकास अधिकारी ने प्रकरणों के निस्तारण के लिए समयसीमा निर्धारित कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। जनता दरबार में ग्राम खोला के सुरेंद्र सिंह ने हल्का भीक मोटर मार्ग, बगद्वारा व खोला के सड़क निर्माण से खेत, फसल एवं पेड़ों का प्रतिकार देने का अनुरोध किया गया,|जिस पर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग नई टिहरी को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए…

जिलाधिकारी ने बेस चिकित्सालय का किया निरीक्षण

पिथौरागढ़: जिलाधिकारी रीना जोशी ने बेस चिकित्सालय पिथौरागढ़ का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने बेस चिकित्सालय में नवनियुक्त डॉक्टरों से संचालन में आ रही समस्याओं के बारे में जाना और बाहर से आए उपकरणों/सामान का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने बताया कि बेस चिकित्सालय पिथौरागढ़ में 03 डायलिसिस मशीन शुरू हो गयी हैं और 4 डायलिसिस मशीन जल्द ही बेस चिकित्सालय में स्थापित कर शुरू कर दी जाएंगी। जनपद के अन्य जिलों से आने वाले डॉक्टर शीघ्र ही तैनात कर दिए जाएंगे। जिलाधिकारी ने कहा जनपद वासियों को बेस चिकित्सालय…

राजस्व बढ़ाने के लिए अन्य राज्यों की बेस्ट प्रैक्टिस का किया जाय अध्ययन: सीएम धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजस्व प्राप्ति स्थिति को लेकर सम्बंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने विभागों को लक्ष्य के सापेक्ष अधिक से अधिक राजस्व प्राप्ति के प्रयास करने के निर्देश दिए। कहा जिन विभागों का लक्ष्य के हिसाब से राजस्व प्राप्ति कम है, इसके कारणों का गहनता से अध्ययन किया जाए, जहां पॉलिसी में सुधार की आवश्यकता है, वो करवाई जाए। इसके अलावा निर्देश दिए कि विभिन्न विभागों एवं राजस्व बढ़ाने के लिए अन्य राज्यों की बेस्ट प्रैक्टिस का भी गहनता से अध्ययन किया…