जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए डेटोल हाईजीनिक कार्यक्रम का किया शुभारंभ

रुद्रप्रयाग: छात्र-छात्राओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने डेटोल हाईजीनिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों को खाना खाने से पूर्व अनिवार्य रूप से हाथ धोने के लिए प्रेरित एवं जागरुक करने के लिए प्लान इंडिया ग्रुप के तहत जनपद के 100 प्राथमिक विद्यालयों का चयन कियाI जनपद के प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए उचित साफ-सफाई के लिए बच्चों को प्रेरित व जागरुक करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय रुद्रप्रयाग में डेटोल हाईजीनिक कार्यक्रम…

डंपर की चपेट में आकर नौ वर्षीय बालिका की मौत, मां के साथ स्कूटी पर जा रही थी स्कूल

देहरादून: डंपर की चपेट में आने से नौ साल की बालिका की मौत हो गई। नैना अपनी मां के साथ स्कूटी  पर स्कूल जा रही थी। तभी यह हादसा हो गया।  सोमवार सुबह संतोष कॉलोनी बनबसा निवासी नैना जोशी अपनी मां के साथ स्कूटी में मैक्सटन स्कूल जा रही थी। तभी डंपर के पिछले हिस्से में स्कूटी टकराने से मां बेटी छिटक गई। मौके पर बेटी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। साथ ही चालक को भी हिरासत में लिया गया है। शव को कब्जे में…

दहेज की मांग को लेकर हैवान बने ससुराली, मायके में घुसकर महिला को किया अधमरा

देहरादून: दहेज को लेकर ससुरालियों ने पहले महिला को प्रताड़ित किया बाद में उसे मार-मार कर अधमरा कर दिया I पीड़ित महिला के भाई ने इस मामले में तहरीर दी I पीड़िता के भाई ग्राम मुड़िया कला निवासी अय्यूब पुत्र वहीद ने तहरीर में कहा है कि उसकी बहन फातमा का विवाह तीन जून 2019 को ठाकुरद्वारा मुरादाबाद उत्तर प्रदेश निवासी इरशाद पुत्र भूरा के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों तक तो सबकुछ ठीक रहा, लेकिन इसके बाद कम दहेज लाने का ताना मारकर बहन…

एसआईयू ने आतंकवादियों को शरण देने के आरोप में चार घरों को किया अटैच

देहरादून: श्रीनगर में पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईयू) ने चार घरों को आतंकवादियों को शरण देने के आरोप में अटैच किया है। इसमें तीन घर कमरवाड़ी क्षेत्र में और एक ईदगाह इलाके में है। मामले में एनआईए कोर्ट में 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है।

जिलाधिकारी ने की पर्यटक स्थलों को विकसित बनाने की पहल, अधिकारियों को दिए कई निर्देश

पिथौरागढ़: पर्यटक स्थलों को विकसित किये जाने के संबंध में जिलाधिकारी रीना जोशी ने कैंप कार्यालय में बैठक की I इस दौरान उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में कई निर्देश दिए I जनपद में इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से धारचूला, मुनस्यारी के पर्यटक स्थलों को विकसित किये जाने के संबंध में जिलाधिकारी पिथौरागढ़ ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए I बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि धारचूला क्षेत्रांतर्गत प्रमुख पर्यटक स्थलों जैसे- आदि कैलाश, पार्वती सरोवर, भीम की खेती, ओम…

मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर आप का प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर किया वार

देहरादून: दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में गिरफ्तार कर लिया हैं। शराब घोटाले के सिलसिले में करीब 8 घंटे तक चली पूछताछ के बाद सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार किया। मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी देशव्यापी स्तर पर प्रदर्शन कर रही है। वहीं, आम आदमी पार्टी इस पूरे वाकये को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर है। सिसोदिया की गिरफ्तारी पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुझे बताया गया है कि ज्यादातर सीबीआई अधिकारी मनीष की गिरफ्तारी…

सीएम धामी ने ओबीसी मोर्चे के प्रबुद्धजन सम्मेलन को किया सम्बोधित

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में आयोजित ओबीसी मोर्चे के प्रबुद्धजन सम्मेलन को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी ने अगर सच्चे मन से ओबीसी समाज के उत्थान का कार्य किया है तो वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने शपथ लेने के बाद कहा था कि उनकी सरकार गरीबों व पिछड़ों को समर्पित सरकार है, अपने अद्वितीय कार्यों द्वारा उन्होंने अपने इस संकल्प को चरितार्थ किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरेणा से हमारी सरकार भी लगातर प्रदेश…

जल शक्ति मंत्रालय द्वारा प्रदेश की दो महिलाओं को किया जायेगा सम्मानित, सीएम ने दी बधाई

देहरादून: भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान 2023 के लिए प्रदेश की दो महिलाओं का चयन किया गया है I इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।  अपने गांवों को ओडीएफ (खुले में शौच से मुक्त) प्लस मॉडल बनाने की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए बागेश्वर जिले की कविता देवी और देहरादून जिले की निकिता चौहान को भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान के लिए चयनित किया गया है। सीएम ने उन्हें बधाई देते…

सीएम ने अखिल भारतीय बास्केटबॉल इनविटेशन टूर्नामेंट के विजेताओं को दिया पुरुस्कार

हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखिल भारतीय बास्केटबॉल इन्विटेशन टूर्नामेंट के समापन अवसर पर प्रतिभाग कर पुरस्कार वितरित किये। उन्होंने रानीपुर विधायक आदेश चौहान के अनुरोध पर हरिद्वार में जगह चिह्नित कर एक अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का बास्केटबॉल कोर्ट बनाने की घोषणा की। प्रेमनगर आश्रम में डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन हरिद्वार द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम ने देश के विभिन्न राज्यों से आये बास्केट बाल खिलाड़ियों का स्वागत करते हुये कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता उत्तराखण्ड में पहली बार आयोजित होना अच्छी पहल है। उन्होंने कहा कि भविष्य में…

सीएम धामी ने किया स्कूली छात्र-छात्राओं बाल विधायकों संग संवाद

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘आत्मनिर्भर टिहरी की संकल्पना’ विषय पर प्रतिभाशाली स्कूली छात्र-छात्राओं एवं बाल विधायकों के साथ संवाद किया। मुख्यमंत्री ने इन मेधावी बच्चों का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि हमेशा एक प्रण लेकर आगे बढ़ें, कि जिस भी क्षेत्र में कार्य करें, लीडर की भूमिका में रहकर कार्य करें। मुख्यमंत्री ने इससे पूर्व कलक्ट्रेट परिसर में मिलेट आधारित स्टालों का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम के दौरान सीएम ने छात्र-छात्राओं को बताया कि जिस समय जो कार्य कर रहे हों, उस समय पूरा ध्यान उस कार्य पर…