इंतजार खत्म, रैंकर्स भर्ती का परिणाम हुआ जारी

देहरादून : पेपर लीक विवादों के दौरान लटकी हुई उत्तराखंड रैंकर्स भर्ती का परिणाम जारी हो गया है |आयोग के मुताबिक उत्तराखंड रैंकर्स भर्ती का परिणाम आयोग ने जारी कर दिया था| परन्तु कुछ अभ्यार्थियों द्वारा आपत्ति दर्ज करते हुए आयोग के इस फैसले को उच्च न्यायालय ने चुनौती दी गई थी| जिस आधार पर रिजल्ट को संशोधित कर बृहस्पतिवार को परिणाम जारी कर दिए गये हैं| बता दे कि परीक्षा को लेकर पांच उम्मीदवारों ने चार सवालों के सही जवाब लिखने के बावजूद आयोग की ओर से गलत ठहराने…

नशाखोरी समाप्त करने के संबंध में जिलाधिकारी ने की बैठक

रुद्रप्रयाग: नशाखोरी को समाप्त करने के संबंध में जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई I उत्तराखण्ड राज्य में बढ़ती नशाखोरी के नियंत्रण तथा राज्य में अफीम, खस खस एवं पोस्त की अवैध खेती को एन.सी.ओ.आर.डी एक्ट 1985 में वर्णित प्राविधानों/नियमों के अन्तर्गत रोकने के सम्बन्ध में प्रत्येक माह जनपद स्तर पर नारकोटिक्स को-ऑर्डिनेशन की गोष्ठी किये जाने के निर्देश उत्तराखण्ड शासन के स्तर से निर्गत किये गये हैं। उत्तराखण्ड राज्य के सभी जनपदों में सम्बन्धित जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उक्त गोष्ठी का…

सुप्रीम कोर्ट ने अदाणी मामले में मीडिया रिपोर्टिंग पर रोक लगाने से किया इनकार

देहरादून: सुप्रीम कोर्ट ने उद्योगपति गौतम अदाणी के मामले में मीडिया की रिपोर्टिंग पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। साथ ही कोर्ट ने अदाणी-हिंडनबर्ग मामले पर कोर्ट के अंतिम आदेश तक मीडिया को रिपोर्टिंग करने से रोकने की याचिका को भी खारिज कर दिया है I मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जेबी पारदीवाला की बेंच ने इस मामले की सुनवाई हुई I कोर्ट का कहना है कि, ‘हम मीडिया को कोई निषेधाज्ञा जारी नहीं करने जा रहे हैं।’ इसके पहले शीर्ष अदालत ने 17…

हाइड्रॉलिक फेल होने के कारण फ्लाइट का किया एयरपोर्ट डाइवर्ट, हादसा होने से बाल-बाल बचा

देहरादून: केरल के तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार को फुल इमरजेंसी का एलान कर दिया गया। कलीकट से दम्माम जा रही एक फ्लाइट को हाइड्रॉलिक फेल होने की वजह से एयरपोर्ट डाइवर्ट करना पड़ा I जानकारी के मुताबिक, कलीकट से दम्माम जा रही एक फ्लाइट को हाइड्रॉलिक फेल होने की वजह से तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट डायवर्ट किया गया, जिसके बाद यहां आपातकाल का एलान कर दिया गया। एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट में 182 यात्री सवार थे। कलीकट से टेकऑफ के दौरान विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया। इसके बाद…

जिलाधिकारी ने किया वृक्षारोपण, विद्यार्थियों को समझाया वृक्षों का महत्त्व

पिथौरागढ़: जिलाधिकारी रीना जोशी द्वारा भाटकोट स्थित अफसर्स कॉलोनी में जनपद स्थापना दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल और सिटी पब्लिक स्कूल के अध्यापकगण व छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिलाधिकारी ने देवदार का वृक्ष रोपित किया। इस मौके पर उपस्थित समस्त विद्यार्थियों को जिलाधिकारी ने भविष्य के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। साथ ही विद्यार्थियों को पर्यावरण अनुकूलन के लिए वृक्षों के महत्व, लाभ और गुणों के बारे में बताया। इस अवसर पर ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल और सिटी पब्लिक स्कूल…

चम्पावत में सैर पर निकले सीएम धामी, चाय की चुस्की के साथ लोगों से जाना हालचाल

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने चंपावत भ्रमण के दौरान शुक्रवार प्रातः सैर पर निकले। इस दौरान उन्होंने चाय की चुस्की लेते हुए लोगों से बातचीत की I साथ ही सरकारी कार्यक्रमों पर भी चर्चा की I सीएम भ्रमण के दौरान सर्किट हाउस से निकलते हुए ब्लॉक रोड स्थित नित्यानंद जोशी की चाय की दुकान में पहुंचे और सबसे पहले सूर्य नमस्कार किया फिर चाय की चुस्की ली। उन्होंने नित्यानंद जोशी और अन्य लोगों से बात करते हुए उनका हाल चाल जाना। साथ ही सरकारी योजनाओं, कार्यक्रमों और विकास कार्यों…

जीएसटी चोरी पर राज्य कर विभाग ने ब्यूटी पार्लरों में मारा छापा,तीन शहरों में हुई कार्रवाई

देहरादून: राज्य कर विभाग ने चार प्रतिष्ठित पार्लरों के आठ ठिकानों पर छापा मार कर कार्रवाई कीI ब्यूटी पार्लरों के खिलाफ टैक्स चोरी को लेकर यह पहली कार्रवाई हुई है। देहरादून, ऋषिकेश, मसूरी में कई ब्यूटी पार्लरों के बड़ा कारोबार करने की सूचना मिली लेकिन कारोबार के अनुसार टैक्स जमा नही किया जा रहा था इस पर विभाग ने चार प्रतिष्ठित पार्लरों के आठ ठिकानों पर छापा मार कर कार्रवाई की। राज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा ने जीएसटी चोरी पर पहली बार ब्यूटी पार्लरों पर छापा मारा है।…

मुख्य सचिव ने संस्कृत भाषा के उत्थान के लिए अकादमी द्वारा किए जा रहे कार्यों पर की चर्चा

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की ने उत्तराखण्ड संस्कृत अकादमी की शासी निकाय की प्रथम बैठक ली। बैठक में संस्कृत भाषा के उत्थान के लिए अकादमी द्वारा किए जा रहे कार्यों पर चर्चा हुई। गुरुवार को सचिवालय में आयोजित बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि संस्कृत भाषा के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए अन्य राज्यों द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं बेस्ट प्रैक्टिसेज का अवलोकन कर उनको भी प्रदेश में लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि छात्र छात्राओं के मध्य संस्कृत गान आदि प्रतियोगिताओं का अधिक से…

सीएम धामी के अनुरोध पर. प्रदेश की चार नदियों को मिली वन स्वीकृति

-केन्द्रीय मंत्री मंत्री भूपेंद्र यादव का जताया आभार देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर प्रदेश की 04 नदियों गौला, शारदा, दाबका एवं कोसी की वन स्वीकृतियाँ आगामी पांच वर्षों तक नवीनीकृत कर दी गईं है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन नदियों से आरबीएम की उपलब्धता, सिविल निर्माण कार्यों, धार्मिक व सामरिक रूप से आवश्यक सड़क और रेल नेटवर्क का विस्तार जैसे अति महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के…

गोल्ज्यू न्याय के देवता हैं, मनोकामना पूर्ण होने से मिलती है मानसिक शांति: धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत स्थित गोल्ज्यू मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोल्ज्यू न्याय के देवता हैं इसी कारण लोगों की उनके प्रति विशेष श्रद्धा रहती है, सभी की आस्था का यह प्रमुख स्थल है। यहां से मनोकामना पूर्ण होने से लोगों को मानसिक शांति का भी अनुभव होता है। मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री ने मंदिर से जुड़े लोगों के साथ ही उपस्थित बच्चों एवं बुजुर्गों आदि से भी बातचीत करने के साथ क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी…