नीतीश ने साधा कांग्रेस पर निशाना, स्टैंड क्लियर रखने की दी नसीहत

देहरादून: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आयोजित महागठबंधन की रैली के दौरान अपने संबोधन में महागठबंधन में सहयोगी कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा हैI नीतीश ने दो टूक शब्दों में महागठबंधन के धर्म को याद दिलाते हुए कांग्रेस को अपना स्टैंड क्लियर रखने को कहा| वहीं उन्होंने केंद्र में काबिज भाजपा सरकार पर बिहार की अनदेखी करने का अरूप लगायाI पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में महागठबंधन की महारैली में सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महागठबंधन में सहयोगी कांग्रेस पार्टी को नसीहत देते हुए कहा कि, कांग्रेस सभी सहयोगियों के…

मुख्यमंत्री धामी ने टिहरी को दी पांच अरब 33 करोड़ की सौगात

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद टिहरी गढ़वाल को बड़ी सौगात दी I उन्होंने टिहरी में पांच अरब 33 करोड़ 20 लाख 89 हजार की विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। जिसमें जनपद के सभी 6 विधानसभाओं की विकास योजनायें शामिल रही। शनिवार को सीएम धामी दो दिवसीय भ्रमण पर टिहरी पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नई टिहरी पीआईसी मैदान में पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री टिहरी प्रभारी मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी टिहरी पहुंचे। टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, घनसाली विधायक शक्तिलाल शाह,…

सो रहे मजदूरों पर पलटा एमसीडी का ट्रक

देहरादून: दिल्ली में एक ट्रक ने कई मजदूरों को कुचल दिया| इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और पिता-पुत्र शामिल हैं। यह हादसा आनंद पर्वत थाना इलाके में हुआ। जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान पहचान रमेश, सोनम, कल्लू और 4 साल के बच्चे अनुज के रूप में हुई है, जबकि 5वां शख्स घायल बताया जा रहा है। उसकी पहचान मोतीलाल के रूप में हुई है। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रमेश और सोनम पति-पत्नी थे। कल्लू और अनुज पिता पुत्र थे।  दिल्ली पुलिस के मुताबिक प्रत्यक्षदर्शियों…

अपने मित्रों के लिए सत्ता चला रहे हैं पीएम मोदी : सोनिया गांधी

देहरादून: छत्तीसगढ़ के नया रायपुर में कांग्रेस के 85वां पूर्ण अधिवेशन चल रहा है I अधिवेशन को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा I उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हमें भाजपा शासन से सख्ती से निपटना होगा और लोगों तक अपनी पहुंच बढ़ानी होगी ताकि अपने संदेश स्पष्टता के साथ दे सकें। सोनिया ने आगे कहा कि भाजपा नफरत की आग में घी डालने का काम कर रही है और अल्पसंख्यकों, महिलाओं, दलितों, आदिवासियों को निशाना बना रही है। कांग्रेस नेता ने…

सीएम धामी से भाजपा प्रदेश प्रभारी ने की मुलाकात

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने मुलाकात की। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी उपस्थित रहें।

भोजन माताओं को मिलेगी सेवानिवृत्ति पर सम्मान धनराशि

देहरादून: उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में कार्यरत भोजन माताओं को 60 साल की उम्र में सेवानिवृत्ति पर सम्मान राशि देने की तैयारी है। वहीं उन्हें सामाजिक सुरक्षा के दायरे में भी लाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के तहत कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सेवानिवृत्त होने पर महिला कल्याण कोष से 30 हजार की धनराशि दी जाती है। जबकि सरकारी स्कूलों में बच्चों के लिए मिड डे मील बनाने वाली भोजन माताओं के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें कुछ नहीं मिलता। सरकार की ओर…

राष्ट्रनिर्माण में जनजातीय समाज का बड़ा योगदान: मुख्यमंत्री

खटीमा/देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने थारू विकास भवन में आयोजित अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति महासम्मेलन को सम्बोधित कियाI उन्होंने जनजातीय समाज का राष्ट्र निर्माण में बड़ा योगदान बताया। इस दौरान उन्होंने पुरानी सरकारों पर जनजातीय समाज की उपेक्षा किए जाने का आरोप लगायाI शुक्रवार को जनजातीय समज को सम्बोधित करने के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने दलित और वनवासी समाज के लिए अस्तित्व, अस्मिता और आत्मनिर्भरता का जो मंत्र दिया था उसका आज संपूर्ण देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अक्षरशः…

सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़,तीन जवान शहीद

देहरादून: सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में डीआरजी के तीन जवान शहीद हो गएI छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच फायरिंग होने की खबर है। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में डीआरजी के तीन अधिकारी शहीद हो गए हैं। मृतकों में एएसआई रामूराम नाग, सहायक कांस्टेबल कुंजम जोगा और सैनिक वंजम भीमा शामिल हैं। डीआरजी की पार्टी नक़्सल गस्त सर्चिंग पर रवाना हुई थी। अभियान के दौरान जगरगुंडा व कुन्देड़ के मध्य पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच…

जिला अधिकारी पिथौरागढ़ ने दिए निर्देश,खुले में फेंके जा रहे कूड़े पर करें नियंत्रण

पिथौरागढ़: जनपद में फैल रहे पीलिया और टाइफाइड के संक्रमण को देखते हुए नगर में सफाई व्यवस्था को लेकर जिला अधिकारी रीना जोशी ने जिला कार्यालय पिथौरागढ़ में बैठक की। इस दौरान जिला अधिकारी ने ईओ नगर पालिका राजदेव जायसी को निर्देश दिए कि नगर में खुले में फेंके जा रहे कूड़े पर नियंत्रण लगाने का कार्य किया जाए। सूखे और गीले कूड़े का अलग-अलग निस्तारण किया जाए। जिलाधिकारी ने नगरपालिका ईओ को निर्देश दिए कि नगर में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सभी वार्ड मेंबर्स से वार्ता…

क्षेत्र की जरूरतों को ध्यान में रख विषय विशेषज्ञ, विज्ञान व तकनीक की मदद से होगा विकास: धामी

चम्पावत: आदर्श चम्पावत, उत्तराखण्ड @ 25 को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कार्यालय चम्पावत के सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। योजना को जमीन पर उतरने के लिए नोडल एजेंसी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी संस्थान विभिन्न राष्ट्रीय स्तर के संस्थान, एजेंसियों व रेखीय विभागों के अधिकारियों व वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया। शुक्रवार को आयोजित इस बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखण्ड का दशक बताया है। इसी परिकल्पना को पूर्ण करने एवं…