देहरादून: शिक्षण संस्थानों के साथ मिलकर अधिकारियों ने छात्रवृत्ति की रकम में से 50 फीसदी का गबन कर दियाI करीब 200 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति शिक्षण संस्थानों को भेजी गई थी। इसमें से 100 करोड़ रुपये अधिकारियों और शिक्षण संस्थानों ने खुद डकार दिएI जानकारी के अनुसार शिक्षण संस्थानों के साथ मिलकर अधिकारियों ने हरिद्वार और देहरादून जिलों से जारी छात्रवृत्ति की रकम में से 50 फीसदी का गबन कर दियाI शुरुआत में यह घोटाला 400 करोड़ रुपये का बताया जा रहा था। इसके लिए कुमाऊं और गढ़वाल में जांच…
Year: 2023
सूबे में बनेंगे एक हजार क्लस्टर मॉडल स्कूल: धन सिंह रावत
देहरादून: पुष्कर सिंह धामी ने रोजगार मेले के दौरान उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से चयनित सहायक अध्यापकों (एलटी) को नियुक्ति पत्र वितरित किये। नवनियुक्त शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुये सीएम ने कहा कि उनके पास एक नये समाज के निर्माण की जिम्मेदारी आ गई है। जिसका उनको पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करना है। मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित रोजगार मेले के दौरान शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि गुणवत्तापरक शिक्षा के लिये राज्य सरकार प्रतिबद्ध है, इसके लिये शिक्षा विभाग…
महिला से मारपीट करना पुलिसकर्मियों को पड़ा भारी, कोर्ट के आदेश पर 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
देहरादून: एसओ समेत चार पुलिसकर्मियों ने महिला को थाने लाकर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए पति-पत्नी के साथ मारपीट कीI पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरिद्वार में सिडकुल थाने के तत्कालीन प्रभारी प्रशांत बहुगुणा, कोर्ट चौकी प्रभारी दिलवर सिंह और दो सिपाही सहित 10 लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि महिला को थाने में लाकर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए एसओ समेत चार पुलिसकर्मियों ने पति-पत्नी के साथ मारपीट की। पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट…
सरोगेसी व एआरटी प्रकरणों का समयबद्ध हो निस्तारणः धन सिंह रावत
देहरादून: चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में राज्य सहायक प्रजनन प्रौद्योगिकी व सरोगेसी बोर्ड की पहली बैठक हुई। जिसमें सरोगेसी व एआरटी क्लीनिक से संबंधित कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा हुई। स्वास्थ्य मंत्री ने बोर्ड को सरोगेसी व क्लीनिक से संबंधित प्रकरणों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिये| कहा कि बोर्ड की बैठक निश्चित समय पर आहूत की जानी जरूरी है ताकि बोर्ड को प्राप्त प्रस्तावों पर निर्णय लिया जा सके। सचिवालय स्थित वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली सभागार में बैठक में रावत ने…
कांग्रेस ने निकाली हाथ जोड़ो यात्रा, भाजपा पर साधा निशाना
हल्द्वानी: कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का सुभारम्भ स्वराज आश्रम से किया| यात्रा में उत्तराखंड प्रभारी अजय कुमार लल्लू, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर निशाना साधा| यात्रा प्रभारी अजय कुमार लल्लू ने कहा कि भाजपा देश को बांटने का काम कर रही है घृणा और नफरत फैलाई जा रही है, देश में सहिष्णुता और एकजुटता का माहौल लाने के लिए इस हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।…
जिलाधिकारी ने सुनी जन समस्याएं, 84 शिकायतें हुई प्राप्त
देहरादून: जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनसुनवाई कार्यक्रम में 84 शिकायतें प्राप्त हुई। प्राप्त शिकायतों में अधिकतर मामले भूमि से संबंधित प्राप्त हुए इसके अतिरिक्त पेंशन, सिंचाई नहर की मरम्मत, अधिगृहित भूमि एवं भवन स्वामियों को मुआवजा वितरण, शिक्षा, भूमि बंटवारा, भरण-पोषण, पिता पुत्र विवाद आदि शिकायतें है। जिलाधिकारी ने जनमानस की समस्याओं को सुनते हुए फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को दिए I साथ ही राजस्व विभाग, नगर निगम एवं एमडीडीए…
छात्रों को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त कोचिंग, सीएम ने किया एलान
देहरादून: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने छात्रों को आईएएस-पीसीएस समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त कोचिंग देने की घोषणा की हैं। साथ ही सीएम ने छात्रों के लिए हर जिले में पुस्तकालय भी बनाए जाने की बात कही हैं। सीएम ने इन परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुख्यमंत्री उत्थान और ज्ञानकोष योजना शुरू करने की घोषणा की। सीएम ने कहा कि सीएम उत्थान योजना के तहत राज्य में छात्रों को आईएएस, आईपीएस, पीसीएस, एनडीए, सीडीएस, मेडिकल एवं इंजीनियरिंग जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग दी जाएगी। आर्थिक स्थिति की वजह से…
सोनू निगम और साथी कलाकारों के साथ हुई बदसलूकी, शिवसेना विधायक के बेटे पर लगा आरोप
देहरादून: सोमवार को एक कॉन्सर्ट के दौरान सोनू निगम व उनके साथी कलाकारों के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है I इसको लेकर शिवसेना विधायक के बेटे स्वप्निल पर आरोप लगा है I जिसके बाद स्वप्निल की बहन ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है I सोनू निगम के साथ मारपाटी का आरोप शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट के विधायक के बेटे पर लगा है। आरोप है कि चेंबूर इलाके में एक कॉन्सर्ट के दौरान कथित तौर पर शिवसेना (यूबीटी) के सदस्यों ने उनके साथ मारपीट की और दुर्व्यवहार भी…
चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, चार आसान माध्यम से कराए पंजीकरण
देहरादून: 22 अप्रैल से उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का आगाज हो जाएगा। जिसको लेकर सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी है I गंगोत्री व यमुनोत्री के कपाट 22 अप्रैल, केदारनाथ के 25 व बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। इस बार भी चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य है I 21 फरवरी सुबह सात बजे से आनलाइन व आन काल माध्यमों से पंजीकरण शुरू हो गए हैं। श्रद्धालु चार तरह से पंजीकरण करा सकते है I प्रथम चरण में केदारनाथ और बदरीनाथ धामों के…
आयोग की सभी भर्तियां पूरी होने के बाद होगी सीबीआई जांच: सीएम धामी
बोले विपक्ष चाहता है सड़कों पर प्रदर्शन करे युवा देहरादून: पेपर लीक प्रकरण पर लगातार सवाल उठ रहे है I एक ओर जहाँ युवा आंदोलनरत है वहीं, दूसरी ओर सीबीआई जाँच की मांग उठ रही है I इस बीच मुख्यमंत्री धामी का बड़ा बयान सामने आया है I मुख्यमंत्री ने सीबीआई जाँच की उठ रही मांग को लेकर स्पष्ट तौर पर बयान देते हुए कहा कि सीबीआई जांच से मुझे कोई एतराज नहीं है। आयोग की सभी भर्तियां पूरी होने के बाद सीबीआई जांच कराऊंगा। साथ ही विपक्ष को आड़े हाथ…
