जिलाधिकारी ने केदारनाथ की सकुशल यात्रा के संबंध में की बैठक, दिए कई निर्देश

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ यात्रा के सुव्यवस्थित ढंग से संचालन के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बैठक की I बैठक में उन्होंने संबंधित अधिकारियों द्वारा उनके स्तर से की जाने वाली व्यवस्थाओं एवं तैयारियों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने जिला पंचायत, इंचार्ज सुलभ, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायत को निर्देश दिए हैं कि यात्रा मार्ग एवं केदारनाथ धाम में स्वच्छता एवं सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखें, इसके लिए जो भी कार्मिकों की तैनाती की जानी हैं उन कार्मिकों की तैनाती समय से…

लूट की 2 चेन व दो बाईकों के साथ चोर गिरफ्तार

देहरादून: नेहरूकाॅलोनी थाना पुलिस ने एक चोर को धर दबोचा है। जिसके पास से लूटी गयी दो चैन और दो बाईकें बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने अपराधियों की धड़पकड के लिए अभियान छेड़ा हुआ है। इसी के अंतर्गत पुलिस नेे चोरियों के खुलासे के लिए एक टीम का गठन कर अपराधियों की तलाश जारी रखी है। जिसके चलते पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बाईक चोर व चेन स्नेचर छेत्र में सक्रिय है।…

ट्रैक्टर पार्किंग को लेकर छिड़े विवाद ने लिया भयानक मोड, मीडियाकर्मी और पुलिसकर्मियों को भी खदेड़ा

देहरादून: रविवार को नदी थाना क्षेत्र के जेठुली गांव में दो पक्षों में पार्किंग को लेकर टकराव हो गया I मामले ने इतना बड़ा मोड ले लिया कि गांव छावनी में तब्दील हो गया I पुलिस की मानें तो जेठुली गांव के बिट्टू कुमार, उमेश राय व बच्चा राय के बीच गंगा घाट के किनारे ट्रैक्टर पार्किंग को लेकर कहासुनी और गाली-गलौज हो रही थी। इसी बीच दूसरे पक्ष (उमेश राय) के लोग लाठी-डंडा और हथियार से लैस होकर पहुंच गए और पहले पक्ष (बिट्टू कुमार) के लोगों पर फायरिंग…

शिंदे-उद्धव के बीच लंबा खेल, एक शेर दूसरा सवाशेर

देहरादून: सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना का नाम और चुनाव चिह्न शिंदे गुट को दिए जाने के खिलाफ सुनवाई की मांग की गई I उद्धव गुट के वकील ने चुनाव आयोग के फैसले को चुनौती देते हुए इस मामले पर सुनवाई की मांग की। लेकिन शिंदे गुट ने इससे पहले ही कैविएट याचिका दायर कर दी I वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच के सामने ठाकरे के नेतृत्व वाले गुट की याचिका को जल्द सूचीबद्ध करने के लिए पीठ के समक्ष…

उक्रांद ने की परीक्षा घोटाले में सीबीआई जाँच की मांग, प्रधानमंत्री के नाम भेजा ज्ञापन

देहरादून: उत्तराखंड क्रांति दल ने जिलाधिकारी देहरादून के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा है I ज्ञापन में भर्ती घोटालों की सी बी आई जांच की मांग की गई है I उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत देहरादून महानगर द्वारा भर्ती घोटालों को लेकर महानगर अध्यक्ष बिजेंद्र रावत के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट कुशम चौहान को सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से भर्ती घोटालों की सी बी आई जांच की मांग करते हुए स्पष्ट कहा गया हैं कि यूकेएसएससी सहित विभिन्न भर्तियों में पेपर लीक के माध्यम…

चेक पोस्ट पर ड्यूटी के दौरान नक्सलियों ने जवानों पर किया हमला, दो जवान शहीद

देहरादून: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ी नक्सली घटना सामने आई है। गोंदिया महाराष्ट्र बॉर्डर पर स्थित चेक पोस्ट पर ड्यूटी के दौरान अचानक जंगल से पहुंचे नक्सलियों ने जवानों पर हमला किया। हमले में दो जवान शहीद हो गएI छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में एक बार फिर बड़ी नक्सली घटना सामने आई है। नक्सली हमले में दो जवान शहीद हो गए हैं, पूरा मामला राजनांदगांव जिले के बोरतलाव थाना इलाके का है, जहां बोरतलाव थाने से लगे गोंदिया महाराष्ट्र बॉर्डर पर स्थित चेक पोस्ट पर ड्यूटी के दौरान अचानक जंगल…

मुख्यमंत्री करेंगे चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा बैठक

देहरादून: इस बार 22 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है। जिसके चलते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे I मुख्यमंत्री सचिवालय में पर्यटन, स्वास्थ्य, परिवहन समेत अन्य विभागीय अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक में यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। 25 अप्रैल को केदारनाथ और 27 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। कपाट खुलने की तिथि तय होने के साथ ही सरकार भी चारधाम यात्रा को सुगम बनाने के लिए तैयारियों में जुट गई है। मुख्यमंत्री की…

पटाखा गोदाम में लगी आग,चार जिंदा जले

रुडकी: रुडकी मुख्य बाजार में पंचायती धर्मशाला के पास पटाखा गोदाम आग लगने से चार कर्मचारियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि कई लोग झुलस गए हैं। हादसे से यहां बाजार में अफरा-तफरी मच गई। यही एक और गोदाम में भी आग लग गई। पुलिस ने दो कर्मचारियों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। मौके पर पहुुची पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह रुडकी के…

पेपर लीक: गृह प्रवेश की पूजा में बैठा था आरोपी, बहार निकलते ही एसटीएफ ने दबोचा

देहरादून: पेपर लीक मामले में रुपेंद्र को पकड़ने के लिए एसटीएफ ने फुलप्रूफ प्लान बनायाI एसटीएफ को पता चला कि आरोपी अपने नए फ्लैट के गृह प्रवेश की पूजा में आने वाला हैI एसटीएफ की टीम ने केशवनगर के इस फ्लैट के बाहर डेरा डाल दिया। जैसे ही रुपेंद्र पूजा से बाहर निकला एसटीएफ ने उसे दबोच लिया। पेपर लीक मामले में आरोपियों की कई चेन सामने आई थी। इनमें एक मुख्य चेन सादिक मूसा ने चलाई थी। एसटीएफ ने गैंगस्टर के मुकदमे में सादिक मूसा को गैंग लीडर बनाया…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे चारधाम यात्रा तैयारियों की समीक्षा

देहरादून : चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 21फरवरी को समीक्षा करेंगे साथ ही बैठक में पर्यटन समेत अन्य विभागों के अधिकारियों की ओर से तैयारियों का प्रस्तुतिकरण भी दिया जाएगा। इस बार चारधाम यात्रा की शुरुआत 22 अप्रैल से होगी प्रदेश में स्थित चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैI शासन प्रशासन समेत तमाम महकमे यात्रा के दौरान यात्रियों की सुविधा व सुरक्षा को लेकर मुस्तैद हैI इन्ही सभी तैयारियों को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री आगामी 21 फरवरी को समीक्षा बैठक करेंगेI 22 अप्रैल…