देहरादून: हरिद्वार लोकसभा सीट को लेकर कांग्रेस में सियासत छिड गई है I इस सीट पर हरक सिंह रावत की दावेदारी पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि 2016 की बगावत की बात राज्य के लोग भूले नहीं हैं। दरअसल, हरिद्वार लोकसभा सीट से सांसद रहे हरीश रावत पिछला चुनाव यहीं से लड़ना चाहते थे। लेकिन कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें नैनीताल से चुनाव लड़ाया, जहां से वह हार गए। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में हरीश रावत की निगाहें हरिद्वार लोकसभा सीट पर लगी…
Year: 2023
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट, शुक्रवार को होगी सुनवाई
देहरादून: हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट की जांच को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को सुनवाई करेगी| याचिकाकर्ता ने रिपोर्ट की जांच शीर्ष अदालत के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में कराए जाने की मांग की गई है। याचिका में कोर्ट से इसके लिए केंद्र सरकार को एक समिति गठित करने के निर्देश देने की मांग की गयी हैं। याचिका दायर करने वाले अधिवक्ता विशाल तिवारी ने गुरुवार को मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष मामले को तत्काल सूचीबद्ध करने का उल्लेख किया। उन्होंने पीठ को बताया…
भाजपा ने अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर किया धरना प्रदर्शन
देहरादून: फीडबैक यूनिट (एफबीयू) को लेकर भाजपा पार्टी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर धरना प्रदर्शन कर रही है। प्रदर्शन के दौरान भाजपा ने दिल्ली सरकार पर जमकर निशाना साधा हैं। प्रदेश भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि दिल्ली सरकार राजनीतिक विरोधियों के प्रति दुर्भावना से काम करती है, उनके दमन में विश्वास करती है। उन्होने कहा कि दमन के उद्देश्य से ही 1 फरवरी 2016 को केजरीवाल सरकार ने एफबीयू का गठन किया, ताकि राजनीतिक विरोधियों, केंद्रीय मंत्रियों, सांसदों,…
भर्ती धांधली को लेकर सड़कों पर उतरे युवा, उठाई नकलरोधी कानून की मांग
घंटाघर से राजपुर रोड तक लगा तगड़ा जाम देहरादून: प्रदेश में लगातार एक के बाद एक भर्ती धांधली सामने आ रही है, जिसको लेकर युवाओं में आक्रोश है I सड़कों पर उतरी आक्रोशित युवाओं की भारी भीड़ के चलते कई जगहों पर ट्रैफिक जाम हो गया है। युवा प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नकलरोधी कानून की मांग कर रहे है I राजधानी देहरादून में गुरुवार को भी गांधी पार्क के सामने विरोध करने युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिसके चलते यहां जाम लग गया । घंटाघर से राजपुर…
जोशीमठ भू-धंसाव: दरारों का सिलसिला शुरू, सीएम ने बुलाई आपातकालीन बैठक
देहरादून: जोशीमठ नगर में भू-धंसाव से दरारें आने का सिलसिला फिर शुरू हो गया है। जिसके चलते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपातकालीन बैठक बुलाई हैं। सीेएम का फरमान मिलते ही आपदा प्रबंधन विभाग और वरिष्ठ अधिकारी बैठक में पहुंच गए हैं। बता दें, दो दिन पहले यहां सिंहधार वार्ड के कुछ मकानों में हल्की दरारें आईं जबकि कुछ पुरानी दरारें बढ़ गईं जिससे क्रैकोमीटर भी चटक गए। वहीं अब मनोहर बाग वार्ड के खेतों में पुरानी दरारें बढ़ने लग गई हैं जिसने लोगों के साथ-साथ सरकार को चिंता में…
भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार की जाए योजनाएं: मुख्य सचिव
देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने विद्युत विभाग के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने विद्युत विभाग को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाएं तैयार किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आज जो भी कार्य किए जा रहे हैं, उन्हें अगले 10, 15 साल बाद की आवश्यकता के अनुरूप तैयार किया जाए। सचिवालय में हुई बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने भावी योजनाओं की डीपीआर टाइमलाइन के साथ तैयार किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भविष्य की…
सीएम धामी ने किया प्रधानमंत्री मोदी व नितिन गडकरी का आभार व्यक्त
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भानियावाला-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग को 4-लेन बनाने के लिए 1,036.23 करोड़ व बरेली-सितारगंज हाइवे के सुधार व उन्नयन कार्य की स्वीकृति दिए जाने हेतु प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी जी और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन एवं नितिन गडकरी की कुशल कार्यक्षमता से कनेक्टिविटी के क्षेत्र में उत्तराखण्ड नए आयाम स्थापित कर रहा है।
हेलीपैड्स और हेलीपोर्ट्स निर्माण कार्य पूर्ण होने की तिथियां करें निर्धारित:मुख्य सचिव
देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने हेलीपोर्ट्स एवं हेलीपैड्स की प्रगति को लेकर समीक्षा की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देर्श दिए कि सभी हेलीपैड्स और हेलीपोर्ट्स का निर्माण कार्य पूर्ण होने की उत्तरोत्तर तिथियां निर्धारित की जाए। बुधवार को सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि हेलीपैड्स और हेलीपोर्ट्स के लिए भूमि चिन्हीकरण एवं डीपीआर तैयार करने के काम शीघ्र पूर्ण कर लिए जाएं। हेलीपैड्स और हेलीपोर्ट्स आदि के लिए लैंड ट्रांसफर में अटके मामलों को प्रतिदिन मॉनिटरिंग कर निस्तारित किया जाए।…
सीएम धामी पहुंचे अपनी पुराने विद्यालय, पुरानी यादें की साझा
-परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में बच्चो से किया संवाद, बढ़ाया हौंसला देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जनपद भ्रमण के दौरान थारु राजकीय इंटर कॉलेज पहुंच विद्यार्थियों संग परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। धामी ने कॉलेज पहुंच कर अपनी पुरानी यादें ताजा की। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री इस विद्यालय के छात्र रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विद्यार्थियों के बीच पहुंचकर अपने विद्यार्थी जीवन के अनुभव साझा किएI इस दौरान छात्र छात्राओं ने सीएम से परीक्षाओं को लेकर सवाल किएI जिनका जवाब उन्होंने समाधान के रूप…
मुख्य सचिव ने किया नैनी सैनी एयरपोर्ट का स्थलीय निरीक्षण
देहरादून: मुख्य सचिव एसएस संधु ने जनपद के नैनी सैनी एयरपोर्ट एवं पिथौरागढ़ स्थित बेस चिकित्सालय भवन का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्य सचिव ने पहले नैनी सैनी एयरपोर्ट का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने नैनी सैनी हवाई पट्टी के विस्तार की कार्ययोजना का प्रस्तुतीकरण भी पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से मुख्य सचिव के समक्ष रखा। सचिव दिलीप जावलकर ने मुख्य सचिव द्वारा को नैनी सैनी में हवाई सेवा शुरू होने के बारे में जानकारी दी। जिस पर सचिव जावलकर ने बताया कि आगामी 2…
