देहरादून: सीमाद्वार आईटीबीपी क्षेत्र में एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। जवान ने सर्विस इंसास राइफल से गोली चलाई। अभी तक आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है| पुलिस जांच में जुट गई है। जवान को अस्पताल ले जाया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, बुधवार को हेड कांस्टेबल सिद्धिराम गौड़ ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। आईटीबीपी जवान के साथियों ने जवान को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।…
Year: 2023
10 फरवरी के बजाय 15 फरवरी को होगी कैबिनेट बैठक
देहरादून: जोशीमठ आपदा प्रभावितों के पुनर्वास पैकेज पर निर्णय के लिए अहम माने जाने वाली प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक टल गई है। अब यह बैठक 10 फरवरी के बजाय 15 फरवरी को मुख्यमंत्री आवास स्थित कैंप कार्यालय में की जाएगी। गोरतलब है कि जोशीमठ के आपदा प्रभावितों की निगाहें प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक पर लगी हैं। माना जा रहा है कि सरकार जोशीमठ में तकनीकी जांच कर रही केंद्रीय एजेंसियों की अंतिम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इस रिपोर्ट के आधार पर उसके लिए राहत एवं पुनर्वास पैकेज तय…
जिलाधिकारी ने राहत सामग्री के पांच ट्रकों को दिखाई हरी झण्डी
हरिद्वार: जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने जोशीमठ क्षेत्र में राहत सामग्री के पांच ट्रकों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने जोशीमठ में आवश्यकताओं के अनुसार सामग्री भेजे जाने की बात कही। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने बताया कि जिन पांच ट्रकों के माध्यम से सामग्री भेजी जा रही है, उनमें 550 कम्बल, 2550 फूड पैकेट(जिसमें-पांच किलो चावल, पांच किलो आटा, दो किलो दाल, एक लीटर सरसों का तेल, एक किलो नमक, मिर्च, हल्दी, चायपत्ती, चीनी आदि शामिल हैं) प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि वहां जो प्री-फैब्रिकेटेड घर…
लश्कर-ए ताइबा के तीन मददगार गिरफ्तार
देहरादून: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकी संगठन लश्कर-ए ताइबा के तीन मददगारों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 31.65 लाख की नकद राशि और अन्य सामग्री बरामद की गई है। पुलिस ने इस मामले में और लोगों के गिरफ्तार होने की सम्भावना जताई हैं| पुलिस अधिकारी ने बताया कि नौगाम पुलिस थाने की टीम ने लसजन क्रॉसिंग पर नाके के दौरान संदेह होने पर तीन संदिग्ध लोगों को नीले रंग की क्रिकेट किट के साथ पकड़ा। जांच के दौरान इसमें उक्त राशि, एक मोबाइल फोन, लश्कर के लेटर पैड के तीन…
कूड़ा गाड़ी फंसने पर बाइक सवार ने दिखाई निर्दयता, मारपीट कर किया लहूलुहान
हल्द्वानी: संकरी गली में कूड़ा गाड़ी फंसने के बाद एक बाइक सवार ने सफाई कर्मी से गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। विवाद में पत्थर से हमला करके लहूलुहान भी कर दिया। सफाई कर्मी कोइलाज के लिए एसटीएच में भर्ती कराया गया है। वहीं कोतवाली पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। सफाई कर्मी मोहित रावत नें पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार की शाम वे कूड़ा गाड़ी लेकर जा रहे थे। हिल टाउन वाली गली संकरी होने की…
अपने बयान पर कायम महुआ मोइत्रा, भाजपा ने की माफी मांगने की मांग
देहरादून: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने मंगलवार को लोकसभा की कार्यवाही के दौरान आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया। जिसको लेकर भाजपा के सांसदों ने उनसे माफी मांगने की मांग की थी लेकिन वह अभी भी अपने बयान पर कायम है I महुआ मोइत्रा से पत्रकारों ने उनकी आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर सवाल किया। जिसपर उन्होंने कहा, “मुझे आश्चर्य है कि भाजपा हमें संसदीय शिष्टाचार सिखा रही है। एक सांसद ने मेरे साथ बदतमीजी की। मैं सेब को सेब ही कहूंगी, संतरा नहीं। अगर वे मुझे विशेषाधिकार समिति के पास ले…
छावला दुष्कर्म-हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर, तीन जजों की बेंच करेगी सुनवाई
देहरादून: दिल्ली के छावला में साल 2012 में हुए सामूहिक दुष्कर्म और हत्याकांड मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका डाली गई है| मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और तीन जजों की बेंच करेगी। पुनर्विचार याचिका दायर करते हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने शीर्ष अदालत से इस मामले में खुली अदालत में सुनवाई करने की मांग की हैं। बता दें, साल 2012 में तीन युवकों ने छावला इलाके की रहने वाली 19 साल की युवती को कार से अगवा कर लिया था और उसके साथ सामूहिक…
जनससमयाओं का निराकरण, अपना दायित्व समझें अधिकारी: सीएम धामी
-कार्यों के प्रति लापरवाही बरतने पर अधिकारियों के खिलाफ होगी कठोर कार्यवाही हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रदेश को भष्टाचार मुक्त करने के लिये जो भी शिकायतें लोगों द्वारा की जाती है उन पर त्वरित कार्यवाही की जाय। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों एवं समस्याओं का निराकरण होना चाहिए। बोले अधिकारी जनससमयाओं का निराकरण अपना दायित्व समझें। मुख्यमंत्री ने आयुक्त एवं आईजी को सख्त निर्देश दिये है कि जो भी भष्टाचारी होगा उनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाय। उन्होंने कहा कि प्रदेश का कोई…
बीएएमएस फर्जी डिग्री प्रकरण में एक और गिरफ्तार
देहरादून: बीएएमएस की फर्जी डिग्री प्रकरण में पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। इस मामले में पुलिस द्वार गठित टीम ने टिहरी से एक और फर्जी चिकित्सक को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद गिरफ्तार होने वालों की संख्या अब 12 हो गयी है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि बीएएमएस की फर्जी डिग्री लेकर टिहरी में एक डाक्टर प्रेक्टिस कर रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए सक्रिय हो गयी। पुलिस ने सूचना के आधार पर फर्जी बीएएमएस चिकित्सक राजेन्द्र…
एयरपोर्ट पर हमले की धमकी, अलर्ट मोड पर सुरक्षा एजेंसियां
देहरादून: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमले की धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। एयरपोर्ट में सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। बता दें कि सोमवार को इरफान अहमद नामक व्यक्ति ने कॉल करके एयरपोर्ट पर हमले की धमकी दी थी। आरोपी ने खुद को आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन का सदस्य बताया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
