जिलाधिकारी ने आम जनता द्वारा दर्ज की जाने वाली समस्याओं के निराकरण के दिए आदेश

रुद्रप्रयाग: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को जनपद के सभी कार्यालयों में आम जनता द्वारा दर्ज की जाने वाली समस्याओं एवं आवेदन पत्रों के त्वरित निराकरण करने के आदेश दिए| साथ ही उन्होंने कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए जिले के सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को ई-ऑफिस के माध्यम से कार्य संपादन करने के निर्देश दिए| जिलाधिकारी ने कार्यों में पारदर्शिता लाने तथा सभी पत्राचार एवं पत्रावलियों का संचालन 01 अप्रैल, 2023 से ई-ऑफिस के माध्यम से शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्य…

जोशीमठ भूधंसाव: अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उच्चाधिकार प्राप्त समिति की हुई बैठक

देहरादून: आपदा प्रबन्धन सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने जोशीमठ क्षेत्र में हो रहे भूधंसाव व भूस्खलन के सम्बन्ध में आज अपर मुख्य सचिव आनन्दवर्धन की अध्यक्षता में उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक में प्रतिभाग किया। बैठक में बताया गया कि जोशीमठ क्षेत्र में हो रहे भूधंसाव व भूस्खलन के कारण प्रभावित परिवारों के पुनर्वास एवं विस्थापन के लिए जिलाधिकारी, चमोली द्वारा 03 विकल्प प्रस्तुत किये गये हैं। उन्होंने बताया कि पहले विकल्प में प्रभावित भू-भवन स्वामियों को वित्तीय सहायता प्रदान करते हुये वन टाईम सेटलमेन्ट किया जायेगा। प्रभावित हुए…

परिवार सहित ऋषिकेश पहुंचे विराट कोहली, संतों का लिया आशीर्वाद

देहरादून: क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा मंगलवार को स्वामी दयाराम आश्रम में संतों को दिए गए भंडारे में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पंक्ति में बैठे संतों के बीच जाकर उनका आशीर्वाद लिया। आश्रम में जो भंडारा आयोजित किया गया यह मुंबई के रहेजा बिल्डर्स परिवार की ओर से आयोजित किया गया है। जिसमें रहेजा परिवार के मित्र विराट और अनुष्का शामिल हुए हैं। इससे पहले कोहली सोमवार को पत्नी अनुष्का और माता सरोज कोहली के साथ शीशमझाड़ी स्थित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती के…

जिलाधिकारी ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के कार्मिकों के मानदेय भुगतान को लेकर की बैठक

पिथौरागढ़: जिलाधिकारी रीना जोशी ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के 2 कार्मिकों के मानदेय भुगतान को लेकर बैठक की।बैठक में जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को मानदेय के संबंध में जारी शासनादेश को उनके सम्मुख प्रस्तुत किए जाने के निर्देश दिए। जिला समाज कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि इन कार्मिकों को वर्ष 2018 से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है।

जिलाधिकारी रीना जोशी ने सपरिवार सहित की मोष्टा देवता की पूजा-अर्चना

पिथौरागढ़: जनपद की छः पट्टी सौर के ग्रामीणों ने मोष्टा देवता को प्रसन्न करने के लिए जनपद के मोस्टामानू स्थित मंदिर में हवन व पूजा का आयोजन किया। जिसमें जिलाधिकारी रीना जोशी ने भी सपरिवार के साथ पूजा में प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी ने मंदिर में मोष्टा देवता की पूजा-अर्चना कर जनपद की खुशहाली की मंगल कामना की।

जिलाधिकारी रीना जोशी ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

पिथौरागढ़: जिलाधिकारी रीना जोशी ने जनपद के विकासखंड कनालीच्छीना के ग्राम टुण्डी, बरमौ एवं हड़खोला में किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की| बैठक के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में हुइ बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग विनीत कुरील को ग्राम टुण्डी में स्थित तीनों मंदिरों में टाइल्स लगाने एवं मंदिर के चारों ओर किनारों पर बैठने के लिए बेंच बिछाने के कार्य किए जाएं। जिलाधिकारी ने उरेडा विभाग के अधिकारी को ग्राम…

नुक्कड़ नाटक व रैली के जरिए कुष्ठ रोग कों जड़ से खत्म करने का दिया संदेश

रुद्रप्रयाग: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निरीक्षण में स्पर्श कुष्ठ उन्मूलन जागरूकता अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक व रैली के जरिए कुष्ठ उन्मूलन का संदेश दिया गया। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा कुष्ठ उन्मूलन की मुहिम को साकार बनाने के लिए अधिक से अधिक जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 एस0सी0एस0 मर्तोलिया ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत 30 जनवरी से 13 फरवरी तक स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें कुष्ठ उन्मूलन को लेकर विभिन्न गतिविधियां…

कर्तव्य पथ पर पहली बार गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड की झांकी ने प्रथम स्थान पाकर बनाया इतिहास

देहरादून: गणतंत्र दिवस परेड को अभी तक राजपथ के नाम से जाना जाता था, किंतु इस वर्ष उसका नाम बदलकर कर्तव्य पथ रखा गया है। नाम बदलने के बाद कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की यह पहली परेड थी, जिसमे उत्तराखंड की झांकी मानसखंड को देश मे प्रथम स्थान मिलने से इतिहास में उत्तराखंड राज्य का नाम दर्ज हो गया है। सीएम ने दी बधाई, हम सभी के लिए गौरव का पल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि के लिए प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि…

विकास विरोधी सोच रखने वाले जोशीमठ के नागरिकों को कर रहे गुमराह :महेंद्र भट्ट

देहरादून: रायवाला में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति के प्रथम सत्र के पश्चात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट ने मीडिया के साथ बातचीत की। उन्होंने प्रथम सत्र में हुई चर्चा तथा आगामी कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रथम सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना के मुताबिक उत्तराखंड को देश का आदर्श राज्य स्थापित करने की दिशा में किए जा रहे कार्यों को लेकर सरकार का आभार व्यक्त किया गया। प्रदेश में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण देने, मतांतरण के खिलाफ कठोर कानून पारित करने, भ्रष्टाचार पर ऐतिहासिक…

नीति घाटी के मलारी में हिमखंड टूटने से मची अफरातफरी

देहरादून: नीति घाटी के मलारी में हिमखंड टूटने की घटना सामने आई है। अभी तक इस घटना से किसी प्रकार के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। सोमवार को मलारी नाले में ग्लेशियर टूटने से चारों ओर बर्फ का धुआं उठा। देखते- देखते यहां अफरातफरी मच गई। मलारी गांव से पहले ही यह हिमखंड टूटा है। भारत-चीन सीमा पर हिमखंड टूटने की खबर के बाद आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने मौसम के बदले मिजाज के…