देहरादून: पिछले दिनों महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में महानगर के पदाधिकारियों की टीम ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की थी। उसी दिन महानगर अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भी सौंपा था I जिसमे उन्होंने मॉडर्न दून लाइब्रेरी का नाम बदलने का अनुरोध किया था I उस ज्ञापन में महानगर अध्यक्ष ने अनुरोध किया था कि उत्तराखंड के आम जनमानस की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए मॉडर्न दून लाइब्रेरी नाम परिवर्तन करके किसी महापुरुष अथवा लोक भावनाओं से जुड़े किसी विशेष…
Year: 2023
अभी तक नहीं खुला जहरीली गैस फैलाने वाले सिलिंडर का राज, फिर से होगी बारीकी से जाँच
देहरादून: ट्रांजिट कैंप में जहरीली गैस फैलाने वाले सिलिंडर के स्त्रोत की गुत्थी पुलिस अभी तक नहीं सुलझा सकी है। अब पुलिस सिलिंडर की बारीकी से जांच कर उसमें बने मार्क और चिह्न से उसके स्त्रोत तक पहुंचेगी। 30 अगस्त 2022 को ट्रांजिट कैंप के आजाद नगर में एक कबाड़ की दुकान में पड़े क्लोरीन सिलिंडर की गैस लीक होने से स्थानीय लोगों का दम घुटने लगा था। वहां रहने वाले लोग इलाका छोड़कर दूर चले गए थे। इसके अलावा इलाके के कुछ चूहों और मुर्गों ने दम तोड़ दिया…
श्रीनगर में बर्फबारी के बीच ‘भारत जोड़ों यात्रा’ का हुआ समापन, राहुल गाँधी ने बटोरी वाहवाही
देहरादून: भारत जोड़ो यात्रा का आज सोमवार को समापन है। राहुल गाँधी के नेतृत्व में की जा रही इस यात्रा में आज कई विपक्षी पार्टियों को भी निमंत्रित किया गया था, जिसमें से कई दलों ने यात्रा से दूरी बनाने का फैसला किया। इस दौरान राहुल ने कहा कि वह जम्मू-कश्मीर में आशा की किरण देख रहे हैं लेकिन देश उनमें देख रहा है। सोमवार को राहुल की जनसभा शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में भारी बर्फबारी के बीच हुई। इससे पहले राहुल ने मौलाना आजाद रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में बर्फबारी के बीच…
विजिलेंस टीम ने निर्माणाधीन भवन में छापा मार पकड़ी बिजली चोरी
रूद्रपुर: बिजली विभाग की विजिलेंस टीम ने सिविल लाईन स्थित एक निर्माणाधीन भवन में छापा मारकर विद्युत चोरी पकड़ी। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार उपखंड अधिकारी अंशुल मदान और अवर अभियंता कुलदीप टीम के साथ चेकिंग पर थे। टीम चैकिंग करते सिविल लाईन में पहुंचे। टीम ने चेकिंग के दौरान नितिन अग्रवाल के निर्माणाधीन भवन में बिजली चोरी पकड़ी। टीम ने मौके से बिजली की केवल जब्त कर ली है। विभागीय अधिकारी की ओर से पुलिस ने मकानमालिक के खिलाफ…
बीबीसी डॉक्युमेंट्री के प्रतिबंध को चुनौती देकर कर रहे सुप्रीम कोर्ट का समय बर्बाद: किरेन रिजिजू
देहरादून: बीबीसी की डॉक्युमेंट्री ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ को केंद्र सरकार द्वारा प्रतिबंधित किए जाने के फैसलों को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। इस बीच केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने याचिकाकर्ताओं पर पलटवार किया है। केंद्रीय कानून मंत्री ने पत्रकार एन राम, एडवोकेट प्रशांत भूषण और टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की याचिका पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे कोर्ट का समय बर्बाद कर रहे हैं। रिजिजू ने ट्वीट कर लिखा कि इस तरह वे माननीय सुप्रीम कोर्ट के उस कीमती समय को बर्बाद कर रहे हैं,…
मुख्यमंत्री धामी भाजपा की प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक के दूसरे दिन कार्यक्रम में हुए शामिल
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भारतीय जनता पार्टी प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक के दूसरे दिन सोमवार को कार्यक्रम में शामिल हुए I बैठक में प्रदेश सरकार के कामकाज तथा मंत्रियों के कार्यों की समीक्षा की जाएगी। ऋषिकेश के रायवाला में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति रविवार को शुरू हो गई थी। सोमवार को दूसरे दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा सरकार के मंत्री कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि कार्यसमिति में सोमवार को सरकार के कामकाज का रिपोर्ट…
प्रख्यात स्वतन्त्रता सेनानी और पत्रकार राम प्रसाद बहुगुणा जी को 33वीं पुण्यतिथि पर हार्दिक श्रद्धांजलि
नंदप्रयाग : प्रख्यात स्वतन्त्रता सेनानी और पत्रकार राम प्रसाद बहुगुणा जी को 33वीं पुण्यतिथि पर हार्दिक श्रद्धांजलि! आज मेरे तथा मेरे समान ही अनेक पत्रकारों और समाजसेवियों के प्रेरक, मार्गदर्शक तथा गुरु स्व. राम प्रसाद बहुगुणा जी की 33वीं पुण्यतिथि है। देश को परतन्त्रता की बेड़ियों से मुक्त कराने में अपना सर्वस्व होम कर देने वाले प्रख्यात स्वतन्त्रता सेनानी और आमजन की वाणी को मुखर करने में अपना पूरा जीवन समर्पित करने वाले राम प्रसाद बहुगुणा जी का देहावसान आज ही के दिन 1990 में हुआ था। देश की स्वतन्त्रता…
भारतीय वायु सेना मिग विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त
देहरादून: राजस्थान के भरतपुर जिले में भारतीय वायु सेना मिग विमान के क्रैश होने से हड़कंप मच गया हैं। घटना की सूचना मिलते ही तुरंत स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंची। टीम हादसे के कारणों का पता लगा रही है। नगला बीजा के ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 10.30 बजे अचानक से आसमान में से लहराता हुआ एक फाइटर प्लेन आबादी के बाहर गांव के खेतों में गिर गया। प्लेन क्रैश की आवाज से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। गांव के सैकड़ों लोग घटनास्थल पर जमा…
आचार्य बालकृष्ण को यज्ञ का निमंत्रण देने पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
देहरादून: मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हरिद्वार में आचार्य बालकृष्ण के कनखल दिव्य मंदिर आश्रम पहुंचे। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के आश्रम पहुँचने पर भव्य स्वागत हुआ। शास्त्री शुक्रवार पूरे दिन आचार्य बालकृष्ण के साथ ऋषिकेश स्थिति ब्यासी में रहे। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर अपने यहां 13 से 19 फरवरी को आयोजित होने वाले यज्ञ का हरिद्वार के संत समाज को निमंत्रण देने पहुंचे थे। सुबह हरिद्वार दिव्य मंदिर आश्रम में कुछ समय रुकने के बाद वह आचार्य बालकृष्ण के साथ ब्यासी चले गए। पूरा कार्यक्रम गोपनीय रखा गया।…
अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं को सीधे नौकरी देने की तैयारी, 4% आरक्षण को मिली मंजूरी
देहरादून: हरियाणा राज्य की तर्ज पर उत्तराखंड में अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता धो 5400 ग्रेड पे पर राज्य सरकार सीधे नौकरी देने की तैयारी कर रही है। इसके लिए तैयार प्रस्ताव को वित्त और कार्मिक विभाग से मंजूरी मिल गई है।शासनादेश जारी होते ही हरियाणा के बाद उत्तराखंड देश का दूसरा सीधे नौकरी देने वाला राज्य बन जाएगा। प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार कुछ अहम कदम उठाने जा रही है। राज्य के खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में चार प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने के लिए राज्य सरकार…
