अनिल एंटनी ने दिया इस्तीफा, ट्वीट कर दी जानकारी

देहरादून: कांग्रेस नेता एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी ने कांग्रेस पार्टी को से इस्तीफा दे दिया हैं। उन्होंने यह फैसला पीएम मोदी पर बनी बीबीसी डॉक्यूमेंट्री का विरोध करने के बाद मिली धमकियों के चलते लिया है। उन्होंने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी| उन्होंने ट्वीट में लिखा कि “मैंने कांग्रेस से अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। मुझपर एक ट्वीट को वापस लेने के लिए असहिष्णुता से दबाव बनाया जा रहा था। वह भी उनकी तरफ से जो अभिव्यक्ति की आजादी के लिए खड़े होने की…

पीएम मोदी ने मिस्र के राष्ट्रपति के साथ की बैठक

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी ने दिल्ली के हैदराबाद हाउस में आतंकवाद के खतरे कों लेकर बैठक की| बैठक में आतंकवाद के खतरे को लेकर चर्चा की गयी| पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देश मिलकर आतंकवाद के खिलाफ पूरी दुनिया को सचेत करेंगे। उन्होंने कहा कि कट्टरपंथ को बढ़ाने के लिए साइबर स्पेस का इस्तेमाल बढ़ता जा रहा है। दोनों देश इससे निपटने के लिए भी साथ मिलकर काम करेंगे। बता दें, बैठक से पहले मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी…

जोशीमठ भूधंसाव: जिलाधिकारी ने प्रभावितों के लिए बन रहे प्रीफ्रेब्रिकेटेड शेल्टर निर्माण कार्यो का किया निरीक्षण

देहरादून: जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने जोशीमठ में आपदा प्रभावितों के लिए उद्यान विभाग की भूमि और ढाक गांव में बनाए जा रहे प्रीफ्रेब्रिकेटेड शेल्टर निर्माण कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यो में तेजी लाते हुए जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें। जोशीमठ में आपदा प्रभवितों के लिए टीसीपी तिरहा के पास उद्यान विभाग की भूमि और ढाक गांव के निकट केन्द्रीय भवन अनुसंधान संस्थान रूडकी के सहयोग से वन-बीएचके, टू-बीएचके व थ्री-बीएचके के प्रीफ्रेब्रिकेटेड शेल्टर बनाए जा रहे…

क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन, विजेताओं को 26 जनवरी को किया जयेगा पुरुष्कृत

टिहरी: जनपद मुख्यालय में गणतंत्र दिवस की तैयारियों के बीच क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ का आयोजन डाईजर चैक से कलेक्ट्रेट परिसर नई टिहरी तक रहा| इस दौड़ में विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया| गणतंत्र दिवस के पूर्व दिन पर टिहरी के जनपद मुख्यालय में युवा कल्याण विभाग की तरफ से प्रातः 10 बजे डाईजर चैक से कलेक्ट्रेट परिसर नई टिहरी तक बालिका वर्ग, जूनियर वर्ग/सीनियर वर्ग तथा अधिकारी/कर्मचारी वर्ग की क्रॉस कंट्री रेस आयोजित की गई। क्रॉस कंट्री दौड़ में बालिका वर्ग में…

जोशीमठ भूधंसाव: एम्मार इंडिया के सीईओ ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात

मुख्यमंत्री बोले यह समय राजनीति का नहीं बल्कि साथ मिलकर मदद करने का है देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को सचिवालय में एम्मार इंडिया के सीईओ कल्याण चक्रवर्ती ने भेंट की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके द्वारा जोशीमठ भू-धंसाव के कारण प्रभावित हुए लोगों की मदद के लिये 100 से 150 प्री फेब्रिकेटेड हटस बनाये जायेंगे। मुख्यमंत्री ने जोशीमठ के प्रभावितों की मदद के लिये सभी से सहयोगी बनने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में प्रभावितों की मदद करना मानवता की बड़ी सेवा…

मुख्य सचिव ने पिरूल के निस्तारण के सम्बन्ध में की बैठक

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने पिरूल (चीड़ की पत्ती) के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने अधिकारियों को जंगलों को आग से बचाने के लिए पिरूल का निस्तारण करने के निर्देश दिए| साथ ही उन्होंने पिरूल के निस्तारण के लिए उसके विभिन्न उपयोगों पर शोध किए जाने के भी निर्देश दिए। मंगलवार को सचिवालय में हुई बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने पिरूल से ब्रिकेट्स बनाकर ईंधन के रूप में उपयोग की सम्भावनाएं तलाशी जाने…

सीएम धामी ने वरिष्ठ निजी सचिव की बेटी के निधन पर जताया शोक

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ निजी सचिव भूपेंद्र बसेड़ा की बेटी के निधन पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों ने मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

राहुल-अथिया ने लिए शादी के सात फेरे

देहरादून : टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी की शादी 23 जनवरी के दिन हुई है| इन दोनों की शादी मुंबई से दूर सुनील शेट्टी के खंडाला वाले घर में साउथ इंडियन रीति-रिवाज से हुई है| साथ ही परिवार से लेकर दोस्तों की मौजूदगी में राहुल ने अथिया के साथ सात फेरे लिए।

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड जैविक उत्पाद परिषद द्वारा आयोजित कार्यशाला में किया प्रतिभाग

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मालसी, देहरादून स्थित एक होटल में उत्तराखण्ड जैविक उत्पाद परिषद द्वारा आयोजित कार्यशाला में प्रतिभाग किया। इया दौरान उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा उत्तराखण्ड को “जैविक राज्य“ के रूप में पहचान दिलाने के लिए प्रभावी पहल की जा रही है। प्रदेश को जैविक कृषि के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए “इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ ऑर्गेनिक एग्रीकल्चर मूवमेंट“ (IFOAM) जैसी अंतर्राष्ट्रीय संस्था के सहयोग से “आर्गेनिक कार्यशाला“ का आयोजन निश्चित रूप से समृद्ध उत्तराखण्ड निर्माण की संकल्पना…

राज्यसभा सांसद ने केंद्रीय कानून मंत्री के विवादित बयान पर कसा तंज

देहरादून: राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने ट्वीट कर केंद्रीय कानून मंत्री किरन रिजिजू के विवादित बयान पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि “रिजिजू का एक और नायाब बयान- मोदी सरकार ने न्यायपालिका की ताकत को कम करने की दिशा में एक भी कदम नहीं उठाया है…..क्या आपके विवादित बयान न्यायपालिका को मजबूत करने के लिए थे। आपको ऐसा लग सकता है लेकिन हम वकीलों को नहीं लगता।” बता दें, किरन रिजिजू ने सोमवार को अपने एक बयान में कहा था कि सरकार ने न्यायपालिका की ताकत को…