सीएम धामी ने यूसर्क द्वारा आयोजित ‘द्वितीय बाल-युवा समागम’ कार्यक्रम में किया वर्चुअल प्रतिभाग

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय से उत्तराखण्ड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केन्द्र (यूसर्क) द्वारा आयोजित ‘द्वितीय बाल-युवा समागम’ कार्यक्रम में वर्चुअल प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों में वैज्ञानिक झुकाव के विकास के लिए यूसर्क द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यूसर्क द्वारा राज्य के छात्र-छात्राओं को वैज्ञानिक व तकनीकी क्षेत्रों में एक उत्कृष्ट मंच प्रदान किया जा रहा है, जिससे राज्य के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमताओं को प्रदर्शित करने का मौका मिल रहा…

अंकिता हत्याकांड: आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, सेशन कोर्ट करेगी मामले की सुनवाई

देहरादून: न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी भावना पांडेय की अदालत ने अंकिता हत्याकांड मामले में बचाव पक्ष की ओर से दाखिल तीनों आरोपियों की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। साथ ही अदालत ने बचाव पक्ष की ओर से मांगे गए इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों से संबंधित प्रार्थनापत्र को भी खारिज कर दिया है। जिसके बाद अदालत ने इस मामले को सेशन कोर्ट को सौंप दिया| सेशन कोर्ट इस मामले की सुनवाई दो फरवरी को करेगा।  अंकिता के पिता बीरेंद्र भंडारी के वकील अजय कुमार पंत और प्रवेश रावत ने बताया कि…

मुख्यमंत्री ने शहीद मेजर दुर्गामल्ल की मूर्ति पर श्रद्धासुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को गढ़ी कैंट स्थित शहीद दुर्गामल्ल पार्क में आजादहिंद फौज के शहीद मेजर दुर्गामल्ल की मूर्ति पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव के समय शहीद दुर्गामल्ल के नाम पर डाक टिकट जारी किये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि शहीद दुर्गामल्ल के नाम पर डाक टिकट जारी किया जाना सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि शहीद दुर्गामल्ल द्वारा देश की आजादी के लिए दिया गया महत्वपूर्ण योगदान हमारी स्मृति में हमेशा रहेगा। कहा…

हरिद्वार के एसएसपी करेंगे एई और जेई भर्ती परीक्षाओं की जांच

देहरादून: पटवारी लेखपाल भर्ती पेपर लीक का खुलासा होने के बाद एई और जेई भर्तियों में भी पेपर लीक होने के सवाल खड़े हो गए| जिसको लेकर उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की विशेष बैठक की गयी| बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस दौरान आयोग ने सहायक अभियंता(एई) और अवर अभियंता(जेई) भर्ती परीक्षाओं के जांच के निर्देश दी हैं| जानकारी के अनुसार, इन भर्तियों की जांच हरिद्वार के एसएसपी करेंगे। जांच रिपोर्ट के बाद ही आयोग इन भर्ती परीक्षाओं में अगली कार्रवाई करेगा। इसके अलावा आयोग में अति गोपनीय…

जोशीमठ भूधंसाव: मैडम रजनी रावत ने सहायता के लिए मुख्यमंत्री को सौंपा 11 लाख का चेक

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में मैडम रजनी रावत ने भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने जोशीमठ भूधंसाव से प्रभावितों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए मुख्यमंत्री को 11 लाख रूपये का चेक सौंपा।

मुख्यमंत्री ने किया 15 दिवसीय आयुष शिविर का शुभारंभ

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 15 दिवसीय आयुष शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड आयुष का केंद्र रहा है। आयुष, योग एवं आयुर्वेद का संदेश देश व दुनिया को उत्तराखण्ड से गया है। उन्होंने कहा कि आयुष योग एवं आयुर्वेद हमारी प्राचीन चिकित्सा पद्धति रही है। आयुष शिविर के माध्यम से कर्मिकों को उपचार करने की सुविधा होगी। साथ ही उन्होंने कार्मिकों की स्वस्थता के लिये ऐसे प्रयासों की सराहना की। इस अवसर…

सीएम धामी ने भर्ती परीक्षाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को भर्ती परीक्षाओं में तेजी लाने के लिए शासन स्तर पर प्रत्येक 15 दिन में समीक्षा बैठक की जाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सभी विभागों से रिक्त पदों का पूरा ब्यौरा लेकर जल्द से जल्द अधियाचन भेजे जाने के भी निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि जहां पर तदर्थ और आउटसोर्सिंग आदि के माध्यम से नियुक्तियां होनी हैं उनमे भर्ती प्रक्रिया में भी तेजी लायी जाये। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राज्य के युवाओं को…

मौसम विभाग ने जताई भारी बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना

देहरादून: मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते मंगलवार से बुधवार तक प्रदेश के कुछ छेत्र में भारी बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना जताई है। इसको लेकर विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने साथ ही देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार के कुछ इलाकों में बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि और बिजली गिरने की भी संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि वैसे तो मौसम के बदले मिजाज का असर 30 जनवरी तक दिखाई देगा लेकिन…

सुप्रीम कोर्ट ने योगी आदित्यनाथ के खिलाफ दायर याचिका की खारिज

देहरादून: सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ मामला दर्ज करने की सोमवार को याचिका को खारिज कर दिया है| याचिका में सीएम योगी के खिलाफ राजस्थान के अलवर में 2018 में चुनाव प्रचार के दौरान कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषण देने का आरोप लगाया गया था।  जस्टिस बी आर गवई और जस्टिस विक्रम नाथ की पीठ ने याचिका को ख़ारिज करते हुए कहा कि वह इस मामले में हस्तक्षेप करने की इच्छुक नहीं है। पीठ ने कहा कि इस तरह के मुकदमे केवल (अखबारों के)…

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आए दिन लग रहे जाम व अतिक्रमण का लिया संज्ञान, अधिकारियों को दिए निर्देश

देहरादून: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तूना-बौंठा मोटर मार्ग पर आए दिन लग रहे जाम व अतिक्रमण पर क्षेत्रीय लोगों द्वारा की गई शिकायत का संज्ञान लिया I इस दौरान उन्होंने उक्त मोटर मार्ग का संबंधित अधिकारियों के साथ औचक निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। सोमवार को निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उक्त मोटर मार्ग पर लग रहे जाम एवं अतिक्रमण के संबंध में समिति गठन करने के निर्देश दिए I जिसमें अधिशासी अभियंता लोनिवि, सहायक अभियंता लोनिवि, राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम गठित करते हुए उक्त सड़क का…