देहरादून: जोशीमठ में आपदा प्रभावित राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल हैं। यही वजह है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार प्रभावितों के रहने-खाने से लेकर शीत से बचाने के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। जहां आपदा प्रभावित परिवारों के सदस्यों के रहने की व्यवस्था होटलों के अलावा राहत शिविरों में की गई है तो ठंड से बचाने के लिए हीटर, ब्लोअर आदि के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। इस बात का दावा राज्य सरकार की ओर से किया गया है। इस संबंध में एक प्रेस नोट…
Year: 2023
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकास समेत जनता से जुड़े मुद्दों पर रखी अपनी बात
-राइजिंग उत्तराखण्ड कार्यक्रम में कर रहे थे प्रतिभाग -2025 तक उत्तराखण्ड शामिल होगा देश के अग्रणी राज्यों में: धामी देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राइजिंग उत्तराखण्ड कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने प्रदेश के विकास एवं जनता से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखी। इस दौरान सीएम ने बताया कि प्रदेश में महिलाओं के विकास को लेकर लखपति दीदी योजना बनाई गयी हैI शुक्रवार को राजपुर रोड़ स्थित एक होटल में आयोजित राइजिंग उत्तराखण्ड कार्यक्रम के दौरान किमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 5 नवम्बर, 2021…
रेसलर प्रोटेस्ट: पहलवानों के समर्थन में आयी गीता फोगाट और बबीता फोगाट
देहरादून: विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया समेत करीब 30 पहलवान भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष व कई कोच के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना प्रदशन कर रहे हैं| पहलवानों ने उनके खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाया हैं। इसके बाद दोनों तरफ से आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया हैं। खेल मंत्रालय ने इस मामले में भारतीय कुश्ती संघ से जवाब मांग है। वहीं इस मामले में पहलवान गीता फोगाट और बबीता फोगाट ने पहलवानों का समर्थन किया है। गीता ने ट्वीट कर लिखा कि आज बहुत दुख: हुआ यह तस्वीर देखकर…
कांग्रेस नेता के बेटे समेत छह पर धोखे से जमीन बेचने का लगा आरोप, मुकदमा दर्ज
देहरादून: देहरादून में राजपुर पुलिस ने कांग्रेस नेता के बेटे समेत छह लोगों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। इनपर धोखाधड़ी कर कई लोगों को जमीनें बेचने का आरोप हैI राजपुर थाने में प्रदीप कुमार, अनिल कुमार गर्ग निवासी राजपुर रोड, प्रेम सिंह पयाल निवासी सिलकोटी, सुरेश नेगी निवासी सरोना, रामकिशोर बहुगुणा और अश्विनी बहुगुणा के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें अश्विनी बहुगुणा के पिता कांग्रेसी नेता हैं और कई महत्वपूर्ण राजनीतिक पदों पर रह चुके हैं। एसओ राजपुर जितेंद्र चौहान ने बताया कि इस…
दिल्ली पुलिस ने दो आतंकियों को किया गिरफ्तार
देहरादून: दिल्ली पुलिस के हाथ एक बार फिर बड़ी सफलता लगी हैं| पुलिस ने दो आतंकियों को गिरफ्तार किया हैं| गिरफ्तार आतंकी चचेरे भाई है। ये पंजाब में आतंकी वारदात की साजिश रच रहे थे। पंजाब का एक राजनेता भी इनके निशाने पर था। दिल्ली पुलिस ने दोनों आतंकियों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आतंकियों ने पूछताछ में बताया कि ये पंजाब में 15अगस्त, 2022 के मौके पर बड़ी आतंकी वारदात करने की साजिश रच रहे…
मौसम विभाग का अनुमान, 23 से 26 जनवरी तक मैदान से लेकर पहाड़ तक हो सकती है भारी बारिश
देहरादून: पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से एक बार फिर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है I एक ओर चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ में अगले 48 घंटों में कहीं-कहीं बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। वहीं दूसरी ओर मैदान से लेकर पहाड़ तक ठंड भी बढ़ सकती है। इसका असर बुधवार को भी देखने को मिला I मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक मुक्तेश्वर में न्यूनतम पारा एक डिग्री दर्ज किया गया।…
सीएम ने की जोशीमठ में किए जा रहे राहत कार्यों की समीक्षा बैठक
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ में किए जा रहे राहत कार्यों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इससे पहले मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री ने मुलाकात कर उन्हें जोशीमठ की स्थिति की जानकारी दी I आज गुरुवार को हो रही इस बैठक से पहले मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में जोशीमठ की स्थिति की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उनसे आपदा राहत के रूप में केंद्रीय सहायता देने का अनुरोध किया। जिसपर शाह ने प्रभावितों की आवश्यक मदद का आश्वासन दिया। जोशीमठ…
जोशीमठ नृसिंह मंदिर में बड़े आयोजनों पर रोक
– मंदिर समिति अध्यक्ष ने बदरी विशाल के खजाने को लेकर जताई चिंता जोशीमठ: राज्य सरकार ने नृसिंह मंदिर परिसर में सभी बड़े आयोजनों पर रोक लगा दी है। भू-खलन के खतरे को देखते हुए यह फैसला लिया गया। श्रीबद्रीनाथ, केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुजनों के सुझाव पर जोशीमठ स्थित नृसिंह मंदिर परिसर में किसी भी प्रकार के आयोजन/गतिविधि पर बिना अनुमति के रोक लगा दी गई है। इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। साथ ही उन्होंने भगवान बदरी विशाल के खजाने को…
आय से अधिक संपत्ति के मामले में कुछ और दरोगाओं की होगी विजिलेंस जांच
देहरादून: शासन ने राज्यस्तरीय सतर्कता समिति की बैठक में ऊधम सिंह नगर जिले में तैनात सब इंसपेक्टर कविंद्र शर्मा के खिलाफ जिलेंस जांच की अनुमति दी हैं। उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। जानकारी के अनुसार, पुलिस विभाग के कुछ और दरोगा भी इस मामले में जांच के घेरे में आ सकते हैं। पुलिस और गृह विभाग को यूएसनगर समेत कुछ और जिलों में तैनात दरोगाओं के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति जुटाने की शिकायतें प्राप्त हुई हैं। अभी इन शिकायतों की गोपनीय ढंग से…
जिलाधिकारी ने पोल्ट्री फार्म की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
पिथौरागढ़: जिलाधिकारी रीना जोशी ने विण स्थित राजकीय पोल्ट्री फार्म का स्थलीय कर पोल्ट्री फार्म की व्यवस्थाओं, पोल्ट्री फार्म में स्थित हेचरी, डिबलेटर, मुर्गीबाड़ा एवं निर्माणाधीन डिबलेटर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से राजकीय पोल्ट्री फार्म में किए जा रहे अंडा एवं चूजा उत्पादन कार्यों तथा उत्पादों की मार्केटिंग के बारे में जानकारी ली गयी। जिलाधिकारी ने पोल्ट्री फार्म की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया| साथ ही संबंधित अधिकारियों को और बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर उप…
