राज्य में शुरू हुआ “ईट राइट मिलेट्स मेल” स्वास्थ्य मंत्री ने किया शुभारम्भ

ऋषिकेश: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के तत्वावधान में आईवाईओएम-2023 ईट राइट मिलेट्स मेले का शुभारम्भ किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 को यूएनओ के आह्वान पर पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। जिसमें भारत की भूमिका अहम है। शनिवार को ऋषिकेशके शीशमबाडी में आयोजित ईट राइट मिलेट्स मेले का शुभारम्भ के मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि वर्तमान समय में बेहत्तर स्वास्थ्य के लिये मोटा अनाज को अपने आहार…

कांग्रेस ने किया हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का लोगो जारी

देहरादून : राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब अपने अंतिम पड़ाव में प्रवेश करने जा रही है| आने वली तीस जनवरी को कश्मीर के श्रीनगर में तिरंगा फैराने के बाद भारत जोड़ो यात्रा के समापन का उद्घोष हो जायेगाI वहीं अपने अभियान को जारी रखने को लेकर कांग्रेस ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का लोगो जारी कर दिया है। कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ एक सूची भी जारी की है, जिसमें केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की गई है।  राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी…

बागेश्वर धाम सरकार: पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थन में उतरे भाजपा नेता, जानिए किस कारण उपजा विवाद

देहरादून: बागेश्वर धाम सरकार के नाम से प्रसिद्धि पा रहे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आजकल हर जगह छाए हुए है I सोशल मीडिया से लेकर न्यूज़ चैनल्स तक उनके प्रचार-प्रसार में लगे हुए है I ऐसे में भाजपा के नेता कैलाश विजयवर्गी भी उनके समर्थन में उतरे है I मामले में भाजपा के दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि जो लोग सवाल कर रहे है उनकी सनातन धर्म के प्रति अनास्था है इसलिए ऐसे प्रशन उठा रहे हैं।  बता दें कि भारतीय जनता पार्टी…

जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने गणतंत्र दिवस समारोह के सम्बन्ध में की बैठक

हरिद्वार: जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में आगामी 26 जनवरी,2023 को गणतंत्र दिवस समारोह मनाये जाने के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई।म बैठक में अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पी.एल. शाह ने गणतंत्र दिवस समारोह उल्लासपूर्वक मनाये जाने के सम्बन्ध में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी। शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह कार्यक्रमों के अन्तर्गत दिनांक 26 जनवरी,2023 को प्रातः 9.30 बजे जनपद मुख्यालय तथा शासकीय कार्यालयों में झण्डारोहण किया जायेगा। उन्होंने अधिकारियों को 25 व 26…

आपदा प्रबंधन सचिव ने जोशीमठ में हो रहे कार्यों की दी जानकारी

जोशीमठ: आपदा प्रबंधन सचिव डा. रंजीत कुमार सिन्हा ने जोशीमठ नगर क्षेत्र में हो रहे भू-धंसाव व भूस्खलन में राज्य सरकार के कार्यों की जानकारी दी| उन्होंने बताया कि जोशीमठ में अग्रिम राहत के तौर पर 3.27 करोड़ रूपये से अधिक की धनराशि 218 प्रभावित परिवारों को वितरित की गई है। इसके अतिरिक्त प्रभावित 08 किरायेदारों को भी 50 हजार रूपये प्रति परिवार के हिसाब से 04 लाख रूपये की धनराशि तत्काल सहायता के रूप में आवंटित की गयी है। जोशीमठ के नगर पालिका क्षेत्र में 18 प्रसूता महिलाएँ है,…

बद्रीनाथ धाम जाने वाले एकमात्र रास्ते पर मंडराया खतरा, हाईवे पर आई दरारें

देहरादून: जोशीमठ भूधंसाव के चलते बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग में भी खतरा मंडरा रहा है। लाखों हिंदुओं की आस्था के केंद्र बदरीनाथ की तरफ जाने वाले इस एकमात्र मार्ग के कई हिस्सों में एक से दो मीटर तक दरारें आई हैं। सरकार फिलहाल मार्ग के ट्रिटमेंट की बात कर रही है, लेकिन यात्रा शुरू होने से पहले मार्ग को सुचारू रखना सरकार के लिए बड़ी चुनौती होगी। बदरीनाथ हाईवे धार्मिक ही नहीं सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। हाईवे पर आईं दरारों से सरकार की चिंता और भी बढ़ गयी है…

मुख्य सचिव ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा उपलब्ध कराए जाने के लिए आधुनिक तकनीक की सहायता ली जाने के निर्देश दिए। शुक्रवार को सचिवालय में हुई बैठक में मुख्य सचिव ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को विभिन्न विषयों के विश्व स्तरीय शिक्षकों के व्याख्यान और पाठयक्रम ऑनलाइन माध्यम से बच्चों को पढ़ाए जाने के प्रयास किए जाने की बात कही। कहा कि इससे छात्र छात्राओं को विश्वस्तरीय ज्ञान भी प्राप्त होगा। उन्होंने आगे कहा…

दोस्त बना दोस्त का हथियारा, कुलहाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट

देहरादून: नशे की हालत में दोस्ती हुई शर्मसार, दोस्त ने दोस्त को कुलहाड़ी से वार कर की हत्या I जानकारी के अनुसार, नरेंद्र अपने दोस्त धर्मपाल के साथ गांव के बाहर गंगा क्षेत्र में शराब पीने गया था कि इस दौरान नशे की हालत में किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। जिसके चलते मामला इस कदर बढ़ गया कि धर्मपाल ने नरेंद्र पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिस पर वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार…

जिलाधिकारी ने की जल जीवन मिशन योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक

हरिद्वार: जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन के तहत हर घर में नल से जल उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में अब तक हुई प्रगति-स्थापित ट्यूबवेल को विद्युत कनेक्शन दिया जाना, पाइप लाइन बिछाने के लिये की गयी रोड कटिंग के मामलों का निस्तारण, जमीन से सम्बन्धित कोई मामले तो नहीं हैं आदि, के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। शुक्रवार को कैम्प कार्यालय में हुई बैठक में जिलाधिकारी…

रेल परियोजना से प्रभावित मरोड़ा गांव, 70 परिवारों को मिलेगा मुआवजा

देहरादून: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन से प्रभावित अगस्त्यमुनि ब्लाक के मरोड़ा गांव का जल्द ही स्थान परिवर्तित किया जाएगा। प्रशासन को प्रभावितों के लिए मुआवजा वितरण के लिए 21 करोड़ की धनराशि मिली है। एक सप्ताह बाद मुआवजा वितरण की प्रक्रिया शुरू कीजाएगी। जिला मुख्यालय से 17 किमी की दूरी पर स्थित मरोड़ा गांव रेल परियोजना से प्रभावित है। जिस कारण भारी भू-धंसाव के चलते गांव के कई घर जमींदोज हो चुके हैं जबकि कई घरों पर मोटी दरारें पड़ी हुई है। ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने गांव…