-प्रत्याशियों के नाम लगभग तय, औपचारिक घोषणा बाकी देहरादून: चंदन रामदास के निधन से खाली हुई बागेश्वर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ने कमर कस ली है। उम्मीदवारो के चयन में जुटी दोनों पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशियों की सूची तैयार की जा चुकी है और उन्हें हाई कमान की मंजूरी के लिए भेजा जा चुका है। लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए है और इसकी अब महज औपचारिक घोषणा ही बाकी है।…
Year: 2023
गुलदार के हमले से महिला घायल,ग्रामीणों में दहशत
रूद्रप्रयाग: बसुकेदार उप तहसील के डांगी-सिनघाटा गांव में पौधारोपण कर रही महिलाओं पर गुलदार ने हमला कर दिया। इस घटना में 40 वर्षीय महिला संपदा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें परिजनों द्वारा सीएचसी अगस्त्यमुनि में भर्ती किया गया है। गुलदार के हमले के बाद से क्षेत्रीय जनता में दशहत का माहौल बना हुआ है। उन्होंने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। संपदा देवी पत्नी ताजबर सिंह गांव की अन्य महिलाओं के साथ प्राथमिक विद्यालय डांगी के समीप खेतों में…
भ्रष्टाचार के खिलाफ वन विभाग के 20 अफसरों की खुली जांच फाइलें
देहरादून: वन विभाग में भारतीय वन सेवा के 11 अधिकारियों समेत कुल 20 अफसरों के खिलाफ 23 विभागीय जांचों की फाइल फिर खुल गई हैं। यह जांच भ्रष्टाचार, अवैध कटान, आय से अधिक संपत्ति, वित्तीय अनियमितता और जन प्रतिकूल आचरण के आरोपों में लंबित हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर वन विभाग ने लंबित जांचों का ब्योरा सीएम कार्यालय को सौंप दिया है। जांच का सामना कर रहे दो आईएफएस अफसर और एक रेंजर सेवानिवृत्त हो चुके हैं। तत्कालीन प्रमुख वन संरक्षक राजीव भरतरी का नाम भी शामिल…
झटकाः बागेश्वर उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी रंजीत दास भाजपा में शामिल
देहरादून: बागेश्वर उपचुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी रंजीत दास ने भाजपा का दामन थाम लिया। रंजीत दास ने 2022 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पटका पहनकर रंजीत दास का पार्टी में स्वागत किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में रंजीत दास को पार्टी में शामिल किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बागेश्वर उप चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। यह सीट विधानसभा सदस्य व कैबिनेट…
राज्यपाल ने दिया संदेश, राजभवन से वर्षा जल संरक्षण कर शुरू की पहल
-पानी की बचत करना सबकी जिम्मेदारी: राज्यपाल देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने वर्षा जल संरक्षण प्रणाली के कार्यों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि वर्तमान समय में जल संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। वर्षा के जल को संरक्षित कर उसे पुनः उपयोग में लाया जाना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में राजभवन में भी यह पहल की गई है कि किस प्रकार यहां वर्षा के जल को संरक्षित कर उसका पुनरुपयोग किया जाय। शनिवार को राजभवन में आयोजित कार्यक्रम के…
मुख्यमंत्री ने गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर अधिकारियों को दिये अहंम निर्देश
-मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के लिए करें और प्रभावी प्रयास: धामी देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में मातृ मृत्यु दर को कम करने एवं गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की देखभाल को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों संग बैठक कीI इस दौरान सीएम ने स्वास्थ्य सचिव को विस्तृत कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिएI उन्होंने मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के लिए और प्रभावी प्रयासों की जरूरत बताई। शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में सीएम कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के…
भारतीय सेना का इतिहास विशिष्ट, उच्च स्तर और गौरवशाली: राज्यपाल
देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को राजभवन ऑडिटोरियम में ओहो रेडियो और दून डिफेंस ड्रीमर्स द्वारा आयोजित ‘‘जय हिन्द.. एक फौजी ऐसा भी’’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। भारतीय सेना के वीर सैनिकों पर आधारित इस कार्यक्रम में उनके शौर्य, साहस और बलिदान की अमर गाथाओं को लघु फिल्म के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। इस दौरान विभिन्न अवसरों पर अपनी बहादुरी से दुश्मनों को परास्त करने वाले देश के गौरव सैनिकों और उनकी शौर्यगाथा को प्रर्दशित किया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने देशभक्ति…
सीएम धामी ने दिए अधिकारियों को सख्त निर्देश, राजस्व वसूली में लाई जाए तेजी
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सशक्त उत्तराखण्ड @ 2025 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए खनन एवं राजस्व विभाग की समीक्षा की। इस दौरान सीएम ने खनन विभाग एवं खनन के क्षेत्र में कार्य कर रहे जीएमवीएन, केएमवीएन एवं वन विकास निगम को सभी लॉट संचालित किए जाने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि जो लॉट अभी सक्रिय नहीं हैं, उनको सक्रिय करने के लिए हर संभव प्रयास किये जाएं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि राजस्व वसूली में तेजी लाई जाए। शुक्रवार को सचिवालय में आयोजित राजस्व…
‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के तहत सभी चौकियों पर लहराएगा तिरंगा: पुलिस महानिदेशक
देहरादून: पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने ’मेरी माटी मेरा देश’, ’हर घर तिरंगा’ अभियान व कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में परिक्षेत्र व जनपद प्रभारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी थाना चैकियों पर 13 अगस्त से 15 अगस्त तक तिरंगा लगाये जाने के आदेश जारी किए हैं। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि समस्त जनपद प्रभारियां द्वारा हेट स्पीच के मामलों में उच्चतम न्यायालय के दिशाकृनिर्देशों का अनुपालन कराना सुनिश्चित किया जाए। इनका स्वतः संज्ञान लेकर तुरंत मुकदमा पंजीकृत करते हुए वैधानिक कार्यवाही की…
मौसम विभाग ने प्रदेश के तीन जिलों के लिए जारी किया रेड अलर्ट
देहरादून: मौसम विभाग ने प्रदेश के तीन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक देहरादून, टिहरी और पौड़ी जिले में आज (शुक्रवार को) गर्जन के साथ बिजली चमकने और बारिश की तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं। विभाग ने बताया कि इसके अलावा नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और चंपावत में भी कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। यहां के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और बागेश्वर में भी कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। यहां के लिए येलो अलर्ट है।
