देहरादून: आप सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया है। विशेषाधिकारी समिति की रिपोर्ट आने तक राघव चड्ढा राज्यसभा से निलंबित रहेंगे। दिल्ली सेवा विधेयक पर पांच सांसदों के फर्जी हस्ताक्षर के मामले में आप सांसद पर यह कार्रवाई हुई है।
Year: 2023
गंगा का जलस्तर घटने-बढ़ने से दहशत में ग्रामीण
हरिद्वार: भारी बारिश से गंगा का जलस्तर लगातार घट-बढ़ रहा है। इसकी वजह से देहात के इलाकों में दहशत है। जलस्तर बढ़ने पर प्रशासन की ओर से लोगों से गंगातट पर न जाने की अपील की जा रही है। कई दिनों से क्षेत्र में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। इसके चलते गंगा नदी का जलस्तर घट बढ़ रहा है। दो दिन पहले गंगा नदी का जलस्तर 294 यानी खतरे के निशान पर पहुंच गया था। बृहस्पतिवार सुबह भी गंगा का जलस्तर 293.40 मीटर पर था। शाम के समय गंगा…
डीजीपी ने कुमाऊं एसटीएफ रेंज को किया सम्मानित
रुद्रपुर: पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने एसटीएफ कुमाऊं रेंज को उत्कृष्ट कार्यों के लिए 25 हजार रुपए ईनाम देकर सम्मानित किया। साथ ही डीजीपी ने टीम को बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने में और उत्तराखंड पुलिस को सर्वश्रेष्ठ स्थान पर पहुंचाने के योगदान पर बधाई दी। एसटीएफ कुमाऊं रेंज में शामिल पुलिस कर्मियों ने अपराधियों के नकेल कसने व कुख्यात ईनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा है। डीजीपी ने एसटीएफ टीम को देहरादून में सम्मानित किया है। डीजीपी ने एसटीएफ कुमाऊं को निर्देश दिए कि अपराधियों के खिलाफ…
सरिता आर्या ने सीएम धामी को आपदा से हुए नुकसान की दी जानकारी
नैनीताल: प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री व नैनीताल विधायक सरिता आर्या ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आपदा से हुए नुकसान के बारे में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को लिखित में जानकारी दी। विधायक सरिता आर्या ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली योजना व मुख्यमंत्री द्वारा प्रदान की गई स्वरोजगार की अन्य योजनाओं के अंतर्गत टैक्सी बाइक एवं टैक्सी गाडियों का संचालन कर रहे चालकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। विधायक सरिता आर्या ने कई दशकों से व कई पीढियों से वन भूमि के पास गुजर.बसर कर रहे…
मुख्य सचिव ने की बद्रीनाथ मास्टर प्लान व केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा
देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने बद्रीनाथ मास्टर प्लान व केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों सहित बद्रीनाथ व केदारनाथ में कार्य कर रहे ठेकेदारों के साथ प्रत्येक कार्य के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की। मुख्य सचिव ने कार्यों के पूर्ण होने की तिथि निर्धारित करते हुए समय सीमा में कार्यों को पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भौगोलिक परिस्थितियों व मौसम के खराब होने के कारण कार्य किया जाना आसान नहीं है, परन्तु जो काम किए जा…
रिलीज से पहले ही विवादों में ओएमजी- 2
-भड़के हरिद्वार के साधु-संत, फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग हरिद्वार: अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी-2 को लेकर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। ओएमजी-2 रिलीज से पहले हरिद्वार के साधु-संतों ने फिल्म का विरोध तेज कर दिया है। साधु-संतों ने ओएमजी-2 फिल्म के कुछ सीन्स को लेकर आपत्ति दर्ज कराई है। साधु संत ओएमजी-2 पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं। साधु संतों की सर्वोच्च संस्था अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी ने ओएमजी-2 पर बोलते हुए कहा हमारे द्वारा कई फिल्मों का विरोध…
राजस्व वृद्धि के लिए सभी विभाग सजगता और सक्रियता से करें कार्य: मुख्यमंत्री
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजस्व प्राप्ति के को लेकर बैठक सम्बंधित अधिकारीयों संग बैठक कीI इस दौरान मुख्यमंत्री ने राजस्व प्राप्ति को लेकर अधिकारीयों को कई अहंम निर्देश दिएI उन्होंने निर्धारित राजस्व प्राप्ति के लिए सभी विभागों को समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिएI गुरुवार को सचिवालय में बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि राजस्व वृद्धि के लिए सभी विभाग सजगता और पूरी सक्रियता से कार्य करें। इस वर्ष निर्धारित राजस्व प्राप्ति के लिए सभी विभाग समन्वय से कार्य करें। राजस्व अर्जन के लिए सभी…
मनी ट्रांसफर कंपनी के कर्मचारियों से साढ़े चैदह लाख की लूट
हरिद्वार: भारी बारिश के बीच रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में मनी ट्रांसफर कंपनी के दो कर्मचारियों से लाखों रुपये की लूट कर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने आसपास के क्षेत्रो में नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया, लेकिन लुटेरो का कोई सुराग नही लग सका। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिद्वार के शिवालिक नगर स्थित बृजेश नारायण गोयल का गोयल मनी ट्रांसफर एंड कंपनी के नाम से कार्यालय है। वह करीब आठ प्राइवेट एटीएम में कैश डालने का काम करते हैं। बताया…
दीवार तोडकर घर में घुसा पानी, बच्ची की मौत
देहरादून: प्रदेश की राजधानी देहरादून के ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश अपना कहर बरपा रही है। डोईवाला में भारी बारिश से एक नाले में पानी का सैलाब दीवार तोड़कर घर में घुस गया, जिससे घर में हड़कंप मच गया। इस दौरान घर में सो रही एक बच्ची की पानी में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। वहीं दूसरी तरफ यहां दो साधु मलबे में दफन हो गए। इनमें से एक को ही बचाया जा सका। डोईवाला माजरी ग्रांट रेशम माजरी वार्ड नंबर 10…
गौरीकुंड हादसे में दो और लापता व्यक्तियों के शव बरामद
रुद्रप्रयाग: गौरीकुंड हादसे में लापता लोगों की खोजबीन सातवें दिन भी जारी हैI आज गुरुवार को भी सर्च रेस्क्यू अभियान के तहत दो लापता व्यक्तियों के शव बरामद हुए हैंI इसके साथ अब तक 23 व्यक्तियों में से 5 व्यक्तियों के शव बरामद कर लिए गए हैंI बाक़ी 18 लापता व्यक्तियों की खोजबीन को लेकर रेस्क्यू अभियान जारी हैI जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि विगत दिनों गौरीकुंड डाटपुलिया के समीप भारी भू-स्खलन के कारण लापता हुए 20 लोगों का आज सावतें दिन भी लगातार घटना…
