रुद्रपुर: ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में दंपति हत्याकांड के बाद पुलिस एक्शन में आ गई। बाहरी लोगों का संघन चेकिंग अभियान चला। पुलिस ने एक दर्जन से अधिक मकान मालिकों का एमवी एक्ट और दर्जनों का कोर्ट का चालान काटे। इस दौरान पुलिस ने मकान मालिकों को बिना सत्यापन के किरायेदारों रखने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी निर्देशानुसार थाना ट्रांजिट कैंप ने ।6 टीमें बनाकर क्षेत्र में बाहरी लोगों, किरायेदारों, घरेलु नौकरों की संघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चैकिंग अभियान तकरीबन 6 घंटे तक चला। पुलिस ने चैकिंग…
Year: 2023
कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव का छिद्दरवाला में भव्य स्वागत स्वागत
ऋषिकेश: दिल्ली से देहरादून बैठक में शिरकत करने जा रहे प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव ऋषिकेश विधानसभा के छिद्दरवाला पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सोमवार को महानगर ऋषिकेश कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस रायवाला, ब्लॉक कांग्रेस श्यामपुर व महिला कांग्रेस सहित युवा कांग्रेसियों ने छिद्दरवाला चैक पर भव्य स्वागत किया। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अनिल भास्कर ने बताया कि आज देहरादून में होने वाली प्रदेश स्तरीय बैठक में प्रभारी देवेन्द्र यादव शिरकत करने पहुंचे जहां पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की उत्तराखण्ड में वनन्तरा प्रकरण में शामिल वीआईपी के…
माॅर्निंग वाॅक पर निकले लोगों की हाथियों ने रोकी सांसे
कोटद्वार: मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों की उस वक्त जान पर बन आई जब अचानक हाथी सड़क पर आ धमके। अफरातफरी मचने के बीच लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। वहीं हाथी वाहनों के पीछे दौड़ने लगे। चालकों ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ाई , लेकिन फिर भी हाथियों ने एक वाहन को क्षतिगग्रस्त कर दिया। कोटद्वार के पुलिंडा मार्ग पर धमके हाथियों की सूचना मिलने पर पहुंची वन विभाग की टीम ने हाथियों को जंगल में खदेड़ा। रेंजर कोटद्वार अजय ध्यानी ने बताया कि हाथी ने बोलेरो वाहन को…
ई-रिक्शा चालकों ने परिवहन विभाग कार्यालय में किया प्रदर्शन
हरिद्वार: नेशनल हाईवे पर ई-रिक्शा का संचालन प्रतिबंधित ना किए जाने की मांग को लेकर ई रिक्शा संचालकों ने श्यामपुर ई-रिक्शा एसोसिएशन के तत्वावधान में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया। ई-रिक्शा एसोसिएशन के अध्यक्ष विजयपाल सिंह रावत ने कहा कि सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय ऋषिकेश ने ई-रिक्शा को नेशनल हाईवे (एनएच) से प्रतिबंधित करने को लेकर शासन को प्रस्ताव भेजा है। ई-रिक्शा संचालक रोड टैक्स और फिटनेस टैक्स के रूप में सरकार को टेक्स देते हैं| ऐसे में उनसे नेशनल हाईवे में संचालन का अधिकार छीनना…
भारत जोड़ो यात्रा को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने की बैठक
देहरादून: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की प्रदेश यात्रा को लेकर नेता और कार्यक्रता उत्साहित हैं। राहुल की भारत जोड़ो यात्रा से उत्साहित प्रदेश कांग्रेस को उत्तराखंड में होने वाली स्वाभिमान न्याय यात्रा से संजीवनी मिलने की उम्मीद है। यात्रा की तैयारियों के संबंध में सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय में महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा का कहना है कि सोमवार को होने वाली बैठक में राहुल गांधी की उत्तराखंड यात्रा पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि राहुल के दौरे को लेकर पार्टी…
वन टाइम सेटलमेंट स्कीम की जानकारी व्यापारियों के साथ की साझा
हल्द्वानी: राज्य कर विभाग के अधिकारियों ने व्यापारियों को वन टाइम सेटलमेंट स्कीम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विभाग की ओर से बुलाई गई बैठक में ज्वाइंट कमिश्नर हेमा बिष्ट ने बताया कि सरकार ने व्यापारियों को लाभान्वित करने के लिए वन टाइम सेटलमेंट स्कीम लागू की है। इसके तहत किसी भी तरह के बकाया को 100 प्रतिशत ब्याज माफी के साथ जमा कर किया जा सकता है। साथ ही जिन व्यापारियों ने बकाया के संबंध में अपील की है वे भी इस स्कीम का लाभ ले सकते…
सीएम धामी ने प्रदेश में तीन रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास में शामिल करने पर किया प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के तीन रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास शिलान्यास के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते नौ वर्षों में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में रेलवे के क्षेत्र में बहुत तेज गति से कार्य हुए हैं। हम भारतीय रेल के स्वर्णिम युग की ओर बढ़ रहे हैं। भारतीय रेलवे को नए भारत की आकांक्षाओं तथा आत्मनिर्भर भारत की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जहां एक ओर ब्रॉड गेज रेल…
गौरीकुंड हादसा: तीसरे दिन भी चला रेस्क्यू अभियान, लापता लोगों का अब तक सुराग नहीं
रुद्रप्रयाग: गौरीकुंड भूस्खलन हादसे के बाद लापता 20 लोगों की खोजबीन को लेकर तीसरे दिन भी सर्च रेस्क्यू अभियान जारी हैI जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि विगत दिनों गौरीकुंड डाटपुलिया के समीप भारी भू-स्खलन के कारण लापता हुए 20 लोग लापता हैंI जिसको लेकर घटना स्थल व नदी के किनारे खोजबीन का सघन अभियान जारी है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने यह बताया कि रविवार को पुलिस थाना चैकियों एवं फायर सर्विस द्बारा अपने अपने क्षेत्रों में सर्च रेस्क्यू अभियान चलाया…
प्रधानमंत्री ने रखी 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला, उत्तराखंड के तीन स्टेशन शामिल
-हर्रावाला, रुड़की और लालकुआं स्टेशनों का होगा पुनर्विकास -सूबे के राज्यपाल व सीएम धामी भी हर्रावाला रेलवे स्टेशन पर रहे मौजूद देहरादून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के अंतर्गत देश भर के 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखी। इन रेलवे स्टेशनों की पुनर्विकास की आधारशिला रखे जाने के अवसर पर हर्रावाला रेलवे स्टेशन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे। अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के तहत 24470 करोड़ रूपये से अधिक…
दुखद: घर की दीवार टूटने से दो बच्चों की दर्दनाक मौत
नई टिहरी: पहाड़ में बारिश से आफत का दौर जारी है। धनोल्टी तहसील के ग्राम मरोड़ा में देर रात्रि को हुई तेज बारिश से एक घर की दीवार टूट गई। इस दौरान अंदर सो रहे दो बच्चों की मलबे में दबने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद से गाँव में शोक की लहर है। सत्यों क्षेत्र के ग्राम मरोड़ा में प्रवीण दास के मकान के पीछे की दीवार ढह गई। जिसमें दो मासूम, स्नेहा पुत्री प्रवीण दास 12 वर्ष, व रणवीर पुत्र प्रवीण दास 10 वर्ष, की दर्दनाक…
