देहरादून: प्रदेश में सशक्त भू कानून, मूल निवास 1950 और धारा 371 की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों ने मुख्यमंत्री आवास पर धरना प्रदशन किया| पुलिस ने विजय कॉलोनी से पहले बैरिकेडिंग लगाकर आंदोलनकारियों को रोकने की कोशिश की जिसके चलते दोनों के बीच नोकझोंक हो गयी| प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग पर ही धरने पर बैठे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उत्तराखंड राज्य बनने के 23 साल बाद भी आज राज्य के मूल निवासियों को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। उल्टा राज्य के मूल निवासियों को नुकसान उठाना पड़ रहा…
Year: 2023
खाद्य पदार्थों में मिलावट को रोकने के लिए नियमित रूप से चलाया जाय अभियान: मुख्य सचिव
देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने मंगलवार को सचिवालय में खाद्य पदार्थों में मिलावट के सम्बन्ध में उच्चाधिकारियों के साथ बैठक ली। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए ठोस योजना तैयार कर मिलावटखोरों पर कठोर कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिये। उन्होंने प्रदेश में टेस्टिंग लैब की संख्या बढ़ाने और इनके निर्माण में तेजी लाने के भी निर्देश दिए है। कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट को रोकने के लिए नियमित रूप से अभियान चलाए जाएं। मुख्य सचिव ने कहा कि खाद्य पदार्थों…
तोता घाटी में ऋषिकेश बदरीनाथ एनएच बंद
-केदारघाटी में भी बारिश से हालात बेहाल देहरादून: ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग अब तोता घाटी के समीप भी बाधित हो गया है। यहां हाईवे का आधा हिस्सा ढह गया है। वहीं व्यासी के समीप अटाली में मलबा आने से हाईवे सोमवार से अवरुद्ध चल रहा है। लगातार बारिश होने के कारण मार्ग खोलने में समय लग रहा है। थाना देवप्रयाग और थाना मुनि की रेती से ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। प्रभारी निरीक्षक देवप्रयाग देवराज शर्मा ने बताया कि तोता घाटी में हाईवे का निचला हिस्सा ध्वस्त हो गया है। इसके…
जल जीवन मिशन योजना को निर्धारित समय पर किया जाय पूर्ण: संधू
देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने सचिवालय में जल जीवन मिशन के तहत हो रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने यह भारत सरकार द्वारा शुरू की गई जल जीवन मिशन योजना को महत्वपूर्ण बताते हुए इसे निर्धारित समय सीमा के अंदर पूर्ण किये जाने की बात कही। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेशभर में विशेषकर दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, इसके लिए हम सबको इस योजना को सफल बनाने की दिशा में काम करना है। उन्होंने कहा कि…
सीएम धामी ने 14 वीरांगनाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार से नवाज़ा
-35 महिलाएं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से सम्मानित देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को आईआरडी.टी सभागार सर्वे चौक में आयोजित कार्यक्रम में राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली पुरस्कार एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार 2022-23 प्रदान किये। इस वर्ष 14 महिलाओं को राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली पुरस्कार एवं 35 महिलाओं को आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार प्रदान किया गया। सभी पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को 51-51 हजार रूपये की धनराशि उनके खाते में डिजिटल हस्तांतरित की गई। मुख्यमंत्री ने पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली…
सचिव आपदा ने की प्रदेश भर में आपदा के कारण हुई क्षति की समीक्षा
-कृषि विभाग को आपदाओं के कारण फसलों की प्रोडेक्टिविटी लॉस के अध्ययन के निर्देश देहरादून: सचिव आपदा प्रबन्धन डा. रंजीत कुमार सिन्हा ने सोमवार को सचिवालय में विभिन्न विभागों के साथ प्रदेश में हाल ही में आपदाओं के कारण हुई क्षति की समीक्षा की। सचिव आपदा प्रबन्धन डा. सिन्हा ने जानकारी दी कि वर्तमान मानसून अवधि में राज्य में अतिवृष्टि, बाढ़ व अन्य आपदाओं के कारण हुयी क्षति के आँकलन को लेकर गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा गठित अन्तरमंत्रालयस्तरीय केन्द्रीय दल द्वारा 8 से 11 अगस्त के मध्य हरिद्वार जनपद…
दुष्कर्म प्रकरण खुलासा: कांवड़ यात्रा से कुछ लेना देना नहीं, ह्यूमन ट्रैफिकिंग से जुडा था मामला
हरिद्वार: जनपद के कोतवाली गंगनहर क्षेत्रांतर्गत सनसनीखेज दुष्कर्म प्रकरण का पुलिस ने 12 घंटे के भीतर सफल खुलासा किया है। इस पूरे प्रकरण का कांवड यात्रा से कुछ लेना देना नही था। इस प्रकरण में महिला के पति के सामने आने एवं महिला के अपेक्षाकृत बेहतर स्थिति में होने पर हुई पूछताछ से स्थिति स्पष्ट हो गई है। गाजियाबाद निवासी महिला को नशीला पदार्थ कर दुष्कर्म करने के मामले में कई चुकाने वाले तथ्य सामने आए है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिला कांवड़ लेने नहीं वरन काम के सिलसिले…
सेल्फी लेने के चक्कर में नदी बह गई छात्रा
देहरादून: मुरादाबाद से घूमने सहस्रधारा आई मेडिकल की छात्रा सेल्फी लेते वक्त नदी में बह गई। एसडीआरएफ और पुलिस टीम ने कई घंटे सर्च ऑपरेशन चलाया। इसके बाद उसका शव बरामद हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। छात्रा यहां अपने एक दोस्त के साथ घूमने आई थी। उसकी मौत के बाद साथी बदहवास हालत में है। पुलिस के अनुसार, मृतक छात्रा का नाम स्वाति जैन (20) पुत्री पुनीत जैन निवासी खतौली, मुजफ्फरनगर है। वह तीर्थांकर महावीर विवि मुरादाबाद में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर…
पति की चंगुल से छूटकर कोतवाली पहुंची महिला
रुद्रपुर: एक महिला ने पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली पहुंच जमकर हंगामा किया। महिला ने अपने पति पर आये दिन मारपीट व प्रताडित करने का आरोप लगाया। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को भूरारानी निवासी एक महिला कोतवाली पहुंची और पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। महिला का कहना था कि उसका पति आये दिन उसके साथ मारपीट करता है। खर्चा भी नहीं दे रहा। महिला ने अपने पति पर उसे जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया है।…
स्मैक समेत एक गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी
हल्द्वानी: पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया है। मंडी चैकी पुलिस के अनुसार शांति व्यवस्था कायम रखने और मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए बीती रात क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। इस बीच गांधी इंटर कॉलेज के पास बाईपास रोड में एक युवक संदिग्धावस्था में आता दिखा। जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। शक होने पर उसे दबोच लिया गया। तलाशी में उसके पास से 10.5 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम जावेद…
