अनुपस्थित चिकित्सकों की हुई सेवा समाप्त

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने कार्यस्थल से निरंतर अनुपस्थित रहने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हरमीत कौर, डॉ प्रीति सारस्वत, डॉ. सर्वान्स मालवीय की सेवाएं समाप्त किये जाने सम्बन्धी प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई है।

रक्षाबन्धन पर प्रदेश की महिलाओं के लिए रहेगी निःशुल्क बस सेवा: मुख्यमंत्री

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर रक्षाबंधन के अवसर पर आगामी 30 अगस्त को प्रदेश की महिलाओं को प्रदेश के अंदर उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों के किराये में शत प्रतिशत छूट दी जायेगी। इस सम्बन्ध में सचिव परिवहन अरविंद सिंह ह्यांकी द्वारा प्रबंध निदेशक उत्तराखण्ड परिवहन निगम को निर्देश जारी कर दिये गये हैं।

स्कूल जा रही छात्रा को स्कूल बस ने कुचला, मौत

रुद्रपुर: घर से विद्यालय जा रही सात वर्षीय छात्रा को एक निजी स्कूल के बस चालक ने कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और बस को घेर लिया। लोग घटना स्थल पर बैठ गए। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। सूचना पर कोतवाल विक्रम राठौर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर  रोषित लोगों शांत किया। मामला शांत होने के बाद शव पंचनामा की…

सीएम धामी ने किया वाइल्ड लाइफ हेल्पलाइन का लोकार्पण

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य वन्यजीव बोर्ड की 19वीं बैठक कीI इस मौके पर सीएम ने उत्तराखंड वाइल्डलाइफ हेल्पलाइन का लोकार्पण भी कियाI इस दौरान उन्होंने वन्यजीवों की समस्या को लेकर प्रैक्टिकल समाधान करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारीयों को दिये। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में उत्तराखंड राज्य वन्यजीव बोर्ड की 19वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए बंदरों और जंगली सूअरों की समस्या को दूर करने के लिए फोकस्ड होकर काम करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने बंदरों के बंध्याकरण के लक्ष्य को दोगुना करने…

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे कमेड़ा और कणर्प्रयाग में बंद

चमोली: प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में हो रही भारी बारिश के चलते ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे कमेड़ा और कणर्प्रयाग में बंद है। सुबह से रुद्रप्रयाग, श्रीनगर, ऋषिकेश, देहरादून, हरिद्वार, दिल्ली सहित कर्णप्रयाग, जोशीमठ, बदरीनाथ व गोपेश्पर आने-जाने वाले करीब 150 वाहन फंसे हैं। जबकि कर्णप्रयाग में उमा देवी तिराहे के पास एनएच का पुश्ता टूटने से सड़क पर मलबा और पत्थर गिरे हैं। ऋषिकेश व बदरीनाथ की ओर जाने वाले 100 से अधिक वाहन फंसे हैं। स्थानीय लोगों को कहना है कि कर्णप्रयाग में लगातार एनएच का पुश्ता टूट रहा है। इससे…

कटीले तार में फंस कर नर तेंदुए की मौत

रुद्रपुर: किच्छा क्षेत्र तराई पूर्वी वन प्रभाग बारा कोली रेंज में एक फार्म के बाग में कटीले तार में फंस कर नर तेंदुए की मौत हो गयी। सूचना पर वन विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। वन विभाग के अनुसार तेंदुए की उम्र नौ वर्ष के करीब है। शाहदोरा गांव स्थित रघुवंशी फार्म के आम के बाग में वन विभाग की भूमि के किनारे कटीले तार लगाए गए है। गुरुवार रात नर तेंदुआ कटीले तार में फंस गया। रात भर वह तार से निकलने के लिए प्रयास करता…

मुख्य सचिव ने की केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा

-यूपीसीएल के अधिकारीयों को दिए कई अहंम निर्देश देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान यूपीसीएल को निर्बाध एवं स्थिर विद्युत उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने अधिकारियों से पावर कट के कारण कितनी देर कार्य बाधित रहा इसकी भी नियमित रिपोर्ट मुख्य सचिव कार्यालय को भेजे जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सितम्बर माह से विद्युत पोल एवं अन्य उपकरणों को भी स्थापित किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों में आवरण कार्यों…

आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे सीएम धामी, गौरीकुंड हादसे की ले रहे पल-पल की अपडेट

देहरादून: प्रदेश भर में भारी बारिश से हो रहे नुकसान की जानकारी लेने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गौरीकुंड भूस्खलन की घटना अपडेट लिया। सीएम धामी ने अधिकारियों त्वारित कार्रवाई करने और अलर्ट रहने के निर्देश दिए। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिला स्थित गौरीकुंड में भारी भूस्खलन से 13 लोगों की लापता होने की सूचना है। मौके पर रेस्क्यू के लिए टीम पहुंची है। देर रात से जारी भारी बारिश आफत बनकर बरसी है। कंट्रोल रूम पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…

भारी बारिश के बीच भूस्खलन से गौरीकुंड में भारी तबाही, तीन दुकानें बही, 13 लोग लापता

रूद्रप्रयाग: देर रात केदारनाथ धाम यात्रा के मुख्य पड़ाव गौरीकुंड में डाट पुलिया के समीप तेज बारिश के बीच अचानक भूस्खलन होने के चलते तीन दुकाने बह गयी। हादसे में 13 लोग लापता बताये जा रहे है। सूचना मिलते ही आपदा प्रबन्धन विभाग मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। लेकिन लापता हुए लोगो का कुछ पता नहीं चल सका है। पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के चलते गौरीकुंड के डाट पुलिया के समीप बीते रोज लगभग 11.30 बजे अचानक भूस्खलन हुआ। जिसकी चपेट में आकर तीन दुकाने…

चाकुओं से गोद कर पति-पत्नी की हत्या, पुलिस कर रही हत्यारे की तलाश

उधमसिंहनगर: आजाद नगर क्षेत्र में घर में घुस कर देर रात पति-पत्नी की चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी गयी। हो हल्ला सुनकर जब मृतका की वृद्ध माँ उसे बचाने आयी तो हमलावर ने उसे भी चाकुओं से गोदकर घायल कर दिया गया। जिसके बाद हमलावर दम्पत्ति के पुत्र को धक्का देकर फरार होने में कामयाब रहा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर घायल वृद्धा को अस्पताल पहुंचाया। जहंा उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में भय…