जज फार्म में लापरवाही से पेड़ कटान, मकान की दीवार ढही

हल्द्वानी: जज फार्म में पेड़ कटान के दौरान एक मकान की दीवार और वन विभाग की चहारदीवारी क्षतिग्रस्त हो गई। मकान स्वामी ने वन निगम की टीम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। जज फार्म के ए ब्लॉक क्षेत्र में स्थित वन विभाग की नर्सरी परिसर में सेमल का विशालकाय पेड़ हादसे का सबब बना हुआ था। इसके कटान के लिए वन विभाग को पत्र सौंपा गया था। जज फार्म निवासी सुभाष पांडे ने बताया कि पेड़ काटने के लिए पहुंची टीम से टहनियों की लापिंग कर काटने का आग्रह…

खाई में गिरा पिकअप वाहन

पौड़ी: पिकअप वाहन के खाई में गिर जाने से उसमें सवार चालक सहित दो लोग घायल हो गये। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को सकुशल रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार आज सुबह 108 के माध्यम से कोतवाली पौड़ी के चैकी पाबो को सूचना मिली कि पौड़ी खिर्सू मार्ग पर गौड़ख्या मांडाखाल के समीप एक यूटिलिटी पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर गई है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने मौके…

कुमांऊ आयुक्त ने रजिस्ट्रार ऑफिस में की छापेमारी

नैनीताल: हल्द्वानी में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने गुरूवार को रजिस्ट्रार ऑफिस में औचक छापेमारी की, जिससे वहां मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया| लंबे समय से रजिस्ट्रार कार्यालय हल्द्वानी में हो रही रजिस्ट्री में अनियमितताओं की शिकायत उन तक पहुंच गई थी| ऐसे में गुरूवार को कमिश्नर दीपक रावत द्वारा छापेमारी की गयी है। हाल ही में प्राधिकरण द्वारा कई अवैध कॉलोनियों को सील करते हुए वहां की रजिस्ट्री पर रोक लगाने के निर्देश दिए थे, लेकिन रजिस्ट्रार कार्यालय हल्द्वानी में एफिडेविट के आधार पर धड़ल्ले से…

बद्रीनाथ धाम पर विवादित बयान को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य पर मुकदमा दर्ज

हरिद्वार: स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा बद्रीनाथ धाम को लेकर आपत्तिजनक बयान को लेकर हरिद्वार सीजेएम कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिस पर सुनवाई के लिए 4 अगस्त की तारीख तय की गई है। अधिवक्ता अरुण कुमार भदोरिया ने सीजेएम अदालत में उनके खिलाफ मुकदमा दायर कराया हैं। उनका कहना है कि बद्रीनाथ धाम जो करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र है, उसके बारे में गलत टीका टिप्पणी कर लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है। उनके खिलाफ कई धाराओं में दर्ज इस मामले की अब 4…

बाढ़ प्रभावितों की मदद में भाजपा सरकार पूरी तरह विफलः नवप्रभात

हरिद्वार: बाढ़ प्रभावितों की मदद में भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल हुई है। बाढ़ प्रभावितों को सरकार की ओर से सिर्फ आश्वासन ही दिये जा रहे है जबकि धरातल पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। यह बात गुरूवार को बाढ़ प्रभावित समिति के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात द्वारा रूड़की के रामनगर स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता के दौरान कही गयी। उन्होने कहा कि हरिद्वार जनपद में खासकर खानपुर व लक्सर विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बहुत ही गंभीर हुई है…

हरियाणा नूंह हिंसा के बाद उत्तराखंड में अलर्ट, बढ़ी पुलिस गश्त

-मिश्रित आबादी वाले इलाकों पर रखी जा रही नजर -पुलिस मुख्यालय ने सतर्कता बरतने के दिए निर्देश देहरादून: हरियाणा के नूंह में हुई घटना के बाद उत्तराखंड में भी पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। नूंह की घटना के बाद पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को दिशा निर्देश जारी करते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरतने के आदेश जारी किये हैं। पुलिस मुख्यालय ने खास तौर पर मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर यहां निगरानी के आदेश दिये हैं। हरियाणा में सांप्रदायिक हिंसा के मामले में जहां हरियाणा पुलिस ने कार्रवाई…

नूह हिंसा को लेकर बजंरग दल का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

देहरादून: हरियाणा के मेवात जिले के नूह में हुई हिंसा के दौरान बजरंगदल के कार्यकर्ताओं और पुलिसवालों की हत्या के विरोध में बुधवार को विश्व हिन्दु परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन प्रेषित किया गया है। राष्ट्रपति को प्रेषित किये गये ज्ञापन में बजंरग दल ने कहा कि बजरंग दल द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित धार्मिक ब्रजमंडल यात्रा मेवात के नूंह में हिन्दुओं के आस्था व श्रद्धा के केन्द्र पाण्डव कालीन प्राचीन नल्लहडं शिव मन्दिर की धार्मिक यात्रा पर इस्लामिक जेहादियों ने…

8 लाख से अधिक लाभार्थी ने ‘आयुष्मान’ से लिया मुफ्त उपचार

देहरादून: राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा. आनन्द श्रीवास्तव ने बताया कि आयुष्मान कार्ड से 8.28 लाख से अधिक लाभार्थी योजना के तहत मुफ्त उपचार सुविधा का लाभ उठा चुके हैं। डा. आनन्द श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा संचालित आयुष्मान योजना की पहुंच आम जन तक दिनों दिन बढ़ रही है। अभी तक 51.44 लाख से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं और 8.28 लाख से अधिक लाभार्थी योजना के तहत मुफ्त उपचार सुविधा का लाभ उठा चुके हैं। इस सेवा पर सरकार…

हरियाणा हिंसा को लेकर विहिप-बजरंग दल ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार: हरियाणा के मेवात में श्रद्धालुओं पर जानलेवा हमले के विरोध में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में चंद्राचार्य चैक पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए जिहाद का पुतला फूंका। आक्रोश प्रदर्शन में अनुज वालिया प्रांत संयोजक बजरंग दल ने कहा कि श्रावण में प्रतिवर्ष किसी भी सोमवार पर मेवात के अंदर भगवान शंकर का आशीर्वाद लेने के लिए महाभारत कालीन पांच मंदिरों में श्रद्धालु जाते हैं। लगभग 20-25 हजार श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे हुए थे। अभी…

सीएम धामी ने मदन दास देवी को दी श्रद्धांजलि

हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को भीमगोडा स्थित कृष्ण कृपा आश्रम में आयोजित श्रद्धाजंलि सभा मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सह कार्यवाह मदन दास देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मदन दास देवी के निधन से समाज की अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि उनका पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित रहा तथा वे निरन्तर राष्ट्र के निर्माण में सन्नद्ध रहे, जो हमारे लिये प्रेरणा का स्रोत है। श्रद्धांजलि सभा में महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज, भाजपा राजधानी कार्यालय प्रमुख महेंद्र पांडेय,…