हल्द्वानी: पॉलीशिट स्थित शिव मंदिर में अखंड रामायण का भंडारे के साथ समापन हो गया। मंदिर कमेटी की ओर से आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और बड़ी संख्या में भंडारे में पहुंच प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर मेयर जोगेंद्र रौतेला, विधायक सुमित हृदयेश, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया, पूर्व पालिकाध्यक्ष हेमंत बगड़वाल आदि मंदिर पहुंचे और भंडारे में शामिल हुए। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष संजय उपाध्याय, भाजपा नेता विक्रम अधिकारी, पूर्व पार्षद मुन्ना पोखरिया, भुवन भट्ट, हेम पंत समेत बड़ी संख्या…
Year: 2023
नहीं सुधरा ड्रेनेज सिस्टम, तिकुनिया चौराहे पर जलभराव
हल्द्वानी: नगर निगम प्रशासन की ओर से वार्डी में इन दिनों फॉगिंग के साथ ही सफाई व झाड़ी-घास कटान का काम चल रहा है। वहीं कुछ क्षेत्रों में ड्रेनेज सिस्टम को भी सुधारा गया है लेकिन तिकोनिया क्षेत्र में सोमवार को हुए जलभराव ने निगम प्रशासन की पोल खोलकर रख दी है। आलम यह रहा कि नैनीताल रोड से बहकर आ रहा पानी चैराहे पर जमा हो गया। इससे वाहन चालकों के साथ ही राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। गौरतलब है कि मुख्य व भीड़भाड़ वाले क्षेत्र…
सावन के चौथे सोमवार को शिव मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
ऋषिकेश: सावन के चैथे सोमवार को शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में जलाभिषेक और पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। तीर्थनगरी ऋषिकेश भगवान शिव के प्राचीन मंदिरों के लिए पहचान रखती है। यहां भगवान भोलेनाथ के प्राचीन तथा पौराणिक मंदिर स्थित हैं। जिनमें नीलकंठ महादेव, वीरभद्र महादेव, चंद्रेश्वर महादेव व सोमेश्वर महादेव जैसे प्राचीनतम मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र हैं। सोमवार को सुबह से ही इन मंदिरों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। सोमवार के जलाभिषेक को देखते…
मॉल के बाहर मिला महिला का शव, दुराचार के बाद हत्या की आशंका
देहरादून: राजधानी के सेंटीरियो मॉल के पास सोमवार सुबह एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। महिला के सर और पैर में गहरी चोट के निशान है। बताया जा रहा है कि महिला क्षेत्र में ही घूमती रहती थी| रात में उसका एक व्यक्ति से झगड़ा हुआ| व्यक्ति ने भारी चीज से वारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। फिल्हाल पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के…
श्रीनगर-बारामूला हाईवे पर बरामद हुआ आईईडी
देहरादून: उत्तरी कश्मीर में एक संदिग्ध बैग बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षाबलों की टीम मौके पर पहुंची। सुरक्षा के चलते मार्ग पर यातायात को कुछ समय के लिए निलंबित किया गया। बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के पट्टन इलाके के श्रीनगर-बारामूला राजमार्ग पर जांगम फ्लाईओवर पर संदिग्ध बैग मिला। दस्ते ने संदिग्ध बैग की जांच की तो उसमें इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद हुआ, जिसे सुरक्षित स्थान पर ले जाकर निष्क्रिय कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि राजमार्ग…
एक बार फिर बढ़े टमाटर के दाम, सब्जियों के दामों में भी आया उछाल
देहरादून: शहर में एक बार फिर टमाटर के दाम बढ़ गए हैं। फुटकर में टमाटर 150 से 160 रुपये प्रति किलो में मिल रहा है। अन्य सब्जियों के दामों में भी लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। वहीं, लोगों को महंगे दामों से राहत देने के लिए जिला प्रशासन का अभियान भी अब सुस्त पड़ गया है। दरअसल, बारिश रुकने का नाम नहीं ले रहा है। फसल खराब होने और रास्ते बंद होने के कारण मंडी में टमाटर की आवक घट गई है। पूरे देश में टमाटर की कमी…
अभिनव प्रयोग पर मिलेगा विशेष भत्ता, प्रशिक्षण सेल होगी गठित
देहरादून: प्रदेश में वनभूमि हस्तांतरण की जटिल प्रक्रिया के कारण सड़क परियोजनाओं के काम में हो रही अनावश्यक देरी को देखते हुए प्रदेश सरकार ने नई नीति बनाने जा रही है। इसके तहत क्षतिपूर्ति पौधरोपण में निर्धारित नीति के अनुसार दोगुना क्षेत्रफल में पौधरोपण के स्थान पर अब बराबर क्षेत्रफल पर पौधरोपण किया जा सकता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से सशक्त उत्तराखंड @ 25 के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए राज्य की विषम भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप विभिन्न क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान की राह आसान बनाने का…
डाॅक्टर दंपति के घर से रूपए चुरा-चुरा कर नौकरानी बनी लखपति, गिरफ्तार
-लाखों की नगदी घर से मिली तो लाखों रूपये किये थे बैंक में जमा नैनीताल: घर में काम करने वाली नौकरानी ने डॉक्टर दंपत्ति को पिछले तीन सालों में 11 लाख रुपये का चूना लगा दिया। सीसी कैमरे से हकीकत सामने आने पर पीड़ित दम्पत्ति की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उक्त नौकरानी को गिरफ्तार कर लिया। जिसके घर से पुलिस ने लाखों की नगदी बरामद तो की ही साथ ही पता चला कि उसने अपने बैंक खाते में चुराये गये लाखों की रकम भी जमा करा रखी…
अंर्तराज्यीय वाहन चोर गिरोह का सदस्य चोरी की गाड़ी समेत चढ़ा मित्र पुलिस के हत्थे
हरिद्वार: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने चुरायी गयी थार सहित गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चैपहिया वाहन चुराने का एक्सपर्ट है। जिस पर राजस्थान सहित अन्य राज्यों में 51 मुकदमे दर्ज है। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता कर बताया गया कि बीती 28 जुलाई को अतंमलपुर बोंगला निवासी मनीष कुमार के घर के बाहर खड़ी उनका थार वाहन अज्ञात चोरों द्वारा चुरा लिया गया था। पीड़ित की तहरीर पर बाहदराबाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी।…
मणीपुर घटना को लेकर प्रदर्शन, मानव श्रृंखला बनाकर किया विरोध
देहरादून: मणिपुर घटना के विरोध में विभिन्न संगठनों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिसके तहत गांधी पार्क से घंटाघर तक मानव श्रृंखला निकली गयी। रविवार सुबह गांधी पार्क में बढ़ी संख्या में विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए श्रृंखला रैली निकाली। इस मौके पर सीपीआई पार्टी के समर भंडारी ने कहा मणिपुर की घटना से मातृशक्ति की भावना आहत हुई है। सरकार मातृशक्ति की बात करती है। मणिपुर की घटना के बाद महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि…
