नदी में छलांग लगाकर दी जान

 बागेश्वर: एक व्यक्ति ने विकास भवन के समीप पुल से नदी में छलांग लगा दी । सूचना मिलने के पर रेस्क्यू टीम ने अभियान चलाकर मृतक का शव बरामद किया। शव का पंचयातनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। जानकारी के अनुसार भिटालगांव निवासी रघुवीर सिंह बिष्ट ने पुल से नदी में छलांग लगा दी। छलांग लगाने की सूचना मिलते ही जल पुलिस, फायर की टीम व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी खोजबीन शुरू की गयी। बताया जा रहा है कि रेस्क्यू टीम द्वारा अग्निकुण्ड से…

केन्द्र ने उत्तराखण्ड के लिए 951 करोड़ रूपये की विशेष सहायता स्वीकृत

सीएम धामी ने प्रधानमंत्री का किया आभार व्यक्त 48 योजनाओं के लिए स्वीकृत हुई विशेष सहायता देहरादून: वित्त मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पूंजीगत निवेश 2023/24 के अन्तर्गत उत्तराखण्ड को विशेष सहायता (ऋण) के लिए 951 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य को प्रदान की गई इस विशेष सहायता के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया गया है। वित्त मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जिन महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए 2023/24 के लिए राज्य को विशेष सहायता…

गरीब बच्चों को दाखिला दिलाने में दिलचस्पी नहीं ले रहे शिक्षाधिकारी

हल्द्वानी: तहसील दिवस में सीवर लाइन निर्माण, स्ट्रीट लाइट, गरीब बच्चों को विद्यालयों में प्रवेश दिलाने जैसी मांगें उठाई गईं। इस दौरान फरियादियों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपे। कांग्रेस नेता हेमंत साहू के नेतृत्व में तमाम लोग मंगलवार को तहसील दिवस में पहुंचे और एसडीएम मनीष कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने राजपुरा में सीवर लाइन का निर्माण, शहर में आवारा पशुओं से निजात दिलाने, राजेंद्रनगर में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त कराने, मच्छरों से निजात को फॉगिंग कराने, राशन कार्ड बनाने में य जाति, आप्रमाण…

रेलिंग तोड़कर नदी में गिरा ट्रक, चालक लापता

नैनीताल: देर रात एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक रेलिंग तोड़कर नदी में जा गिरा। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान चलाया लेकिन चालक को कुछ पता नहीं चल सका। चालक की तलाश में रेस्क्यू आपरेशन जारी है। मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के गरमपानी से अल्मोड़ा जाने वाले दिल्ली-नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग एक्सटेंशन में सुयालबाड़ी के पास कत्यागाड़ पुल से देर रात एक ट्रक अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया। बताया जा रहा है कि ट्रक, निर्माण सामग्री लेकर हल्द्वानी से अल्मोड़ा की तरफ जा…

हरिद्वार नगर निगम में बवाल,कार्यालय छोड़कर भागे नगर आयुक्त

हरिद्वार: लंबित वेतन के भुगतान और काम पर वापस रखने की मांग को लेकर हरिद्वार नगर निगम में बवाल हो गया।बताया जा रहा है कि बवाल इतना बढ गया कि नगर आयुक्त कार्यालय छोड़कर भाग खडे हुए। सफाई कर्मी अब भी अपनी मांग पर अड़े हुए है। मंगलवार को नगर आयुक्त से वार्ता के लिए पहुंचे सफाई कर्मियों और पार्षद प्रतिनिधि कन्हैया खेवड़िया के साथ सुरक्षाकर्मी ने धक्का-मुक्की कर दी। इससे गुस्साए सफाई कर्मियों ने नगर आयुक्त का घेराव करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। सफाई कर्मी बेहद उग्र हो…

हाथीबड़कला में महिला की हत्या का खुलासा,सफाई कर्मी ने दुष्कर्म के बाद दिया घटना को अंजाम

देहरादून: पुलिस ने हाथीबड़कला में महिला की हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मृतका नशे की आदि थी। आरोपी के पास भी वह नशा करने आई थी। आरोपी ने नशे की हालत में उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी।  पुलिस ने मृतका के शव को परिजनों को सौंप दिया है। इस घटना के खुलासे को लेकर आयोजित  प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि आरोपित ने पहले बेरहमी से महिला की हत्या की,…

मुख्यमंत्री धामी ने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट, मार्गदर्शन और सहयोग के लिए किया आभार व्यक्त

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट कर उत्तराखंड के विकास में उनके मार्गदर्शन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को स्थानीय भांग के रेशे की शॉल बेडू के उत्पाद तथा नंदादेवी राजजात की परम्परागत वाद्ययंत्रो ढोल, दमाऊं, रंणसिंघा युक्त प्रतिकृति भी भेंट की। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से प्रदेश की विभिन्न विकास योजनाओं के साथ सड़कों एवं परिवहन के संबंध में भी चर्चा की तथा अवगत कराया कि सी.आर.आई.एफ ( Central road and infrastructure fund ) से 250…

संदिग्ध हालातों में युवती ने घर में लगाई फांसी

रुद्रपुर: थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र संजय नगर खेड़ा में संदिग्ध हालातों में एक युवती ने घर में फांसी लगा ली। सुबह को परिजनों ने उसे रसोई में फंदे पर लटका देखा तो उन्होंने शोर मचाया। परिजन उसे फांसी से उतार कर जिला चिकित्सालय ले गये। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर आवास विकास चैकी प्रभारी नीमा बोहरा मय पुलिस चिकित्सालय पहुंची। पुलिस ने शव को  कब्जे में लेकर परिजनों से आवश्यक जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवार में चार भाई…

वाहन की टक्कर से डाक कावंरिये की मौत

रुद्रपुर: हरिद्वार से पावन गंगाजल लेकर लौट रहे एक डाक कावंरिये की दोराहा के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। उसे 108 एम्बुलेंस के द्वारा चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। घटना की सूचना मिलते ही उसके परिजन भी यहां आ पहुंचे और उनमें कोहराम मच गया। कांवडिये की मौत से उसके साथी कांवरियों में शोक व्याप्त हो गया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भिजवाया। पुलिस के मुताबिक 28 जुलाई को बहेड़ी…

लैंसडौन पहुंचे अनुपम खेर, सेल्फी लेने उमड़ी फैंस की भीड़

देहरादून: अभिनेता अनुपम खेर लैंसडौन की खूबरसूरत वादियों का दीदार करने पहुंचे। उनके यहां पहुंचते ही सेल्फी लेने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी, लेकिन अभिनेता ने भी किसी को निराश नहीं किया। उन्हें सभी के साथ खूब तस्वीरें खिंचवाई। अभिनेता के इस व्यवहार ने उनके फैंस को बेहद खुश किया। लैंसडौन की आबोहवा से प्रभावित अभिनेता ने कहा कि यहां फिल्में करने के लिए बेहतरीन जगह है। अनुपम खैर यहां अपने दोस्तों के साथ पहुंचे हैं।