राज्य में बनेंगे 13 निर्भया हॉस्टल, केंद्र ने दी मंजूरी

देहरादून: केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्रालय ने राज्य में 13 निर्भया हॉस्टलों को मंजूरी दे दी है। इसके लिए मंत्रालय ने 48 करोड़ की राशि भी स्वीकृत की हैं। 50 बेड के ये निर्भया हॉस्टल भीमताल, हल्द्वानी, भगवानपुर, सेलाकुई, पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा, कर्णप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी, बागेश्वर व रुद्रप्रयाग में बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इन छात्रावासों के निर्माण से राज्य के विभिन्न जनपदों में कार्यशील महिलाओं व उच्च शिक्षा में अध्ययनरत छात्राओं को आवासीय सुविधा उपलब्ध होंगी। मुख्यमंत्री ने उनके अनुरोध पर निर्भया हॉस्टल…

आई-फोन के लिए किया आठ महीने के बच्चे का सौदा

देहरादून: पश्चिम बंगाल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया हैं| आई-फोन लेने के लिए दंपति ने अपने आठ महीने के बच्चे को बेच दिया| पुलिस ने बच्चे को बरामद कर उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है| पुलिस का कहना है कि बच्चे को बेचने के बाद मां-बाप रील्स बना रहे थे| पुलिस ने बच्चे की मां और बच्चे को खरीदने वाली महिला प्रियंका घोष को गिरफ्तार कर लिया हैं| हालांकि, बच्चे का पिता जयदेव अभी फरार है| पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर…

आईआईटी में हुआ दीक्षांत समारोह, 1916 छात्र-छात्राओं को दी गईं डिग्रियां

रुड़की: आईआईटी में आज शुक्रवार को दीक्षांत समारोह का कुलगीत के साथ शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में बॉश ग्लोबल सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज के सीईओ, अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक दत्तात्रि सलागामे और आईआईटी निदेशक प्रो. केके पंत व बोर्ड ऑफ गवर्नर्स आईआईटी रुड़की बीवीआर मोहन रेड्डी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान दत्तात्री सालगमे ने कहा कि आईआईटी रुड़की देश ही नहीं दुनिया के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता है। विज्ञान, तकनीक, शोध, उद्यमिता आदि संस्थान के मजबूत स्तंभ है। नई शिक्षा नीति के तहत संशोधित आईआईटी के पाठ्यक्रम एकेडमिक और इंडस्ट्रीज के बीच…

मुख्यमंत्री के अनुरोध पर 13 निर्भया हॉस्टल की स्वीकृति प्रदान

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, के अनुरोध पर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राज्य की कार्यशील महिलाओं व उच्च शिक्षा की छात्राओं के लिए कुल 13 निर्भया हॉस्टल की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके लिये मुख्यमंत्री ने केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन छात्रावासों के निर्माण से राज्य के विभिन्न जनपदों में कार्यशील महिलाओं एवं उच्च शिक्षा में अध्ययनरत छात्राओं को आवासीय सुविधायें उपलब्ध होंगी। 50 बेड के ये निर्भया हॉस्टल प्रदेश में भीमताल, हल्द्वानी, भगवानपुर, सेलाकुई, पिथोरागढ़, चम्पावत, अल्मोड़ा,…

राज्यपाल से मिले हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के अध्यक्ष

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को श्री हेमकुंड साहिब में हो रही विभिन्न विकास योजनाओं से अवगत कराया

सीएम धामी से नेपाल के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमण्डल ने की भेंट

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास में नेपाल के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की। उन्होंने भारत-नेपाल से जुड़े विभिन्न सम सामयिक विषयों पर मुख्यमंत्री से चर्चा की। प्रतिनिधिमण्डल में श्रीमती पम्पा भूसाल, रामेश्वर राय यादव, श्रीमती सत्या पहाड़ी, सुरेश कुमार राय, चक्रपाणि खनल ‘बलदेव’ शामिल थे। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भारत और नेपाल के लोगों में रहन-सहन, धार्मिक रीति-रिवाजों में काफी समानताएं हैं। उत्तराखण्ड का बड़ा क्षेत्र नेपाल की सीमा से लगा हुआ। भारत और नेपाल की चुनौतियां भी लगभग एक जैसी हैं।…

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रदेशभर के 760148 लाभार्थी किसान परिवारों को 14वीं किस्त हस्तान्तरित

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरूवार को सीकर, राजस्थान से देशभर के किसानों को सम्बोधित कियाI इस दौरान कार्यक्रम को प्रदेशभर से देहरादून में उपस्थित किसानों ने वर्चुअल माध्यम से सुना। इस मौके पर पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत उत्तराखण्ड के 760148 लाभार्थी किसान परिवारों को 14वीं किस्त डीबीटी के माध्यम से 168 करोड़ रूपये की धनराशि हस्तान्तरित की गई है। इसके साथ ही उत्तराखण्ड को 300 किसान उत्पादक समूह (एफपीओ) बनाने का लक्ष्य मिला हैं, जिसके सापेक्ष राज्य में 207 एफपीओ का गठन हो चुका है। कार्यक्रम…

रजिस्ट्री कार्यालयों में भ्रष्टाचार के आरोपी सब रजिस्ट्रार रामदत्त सस्पेंड

देहरादून: प्रदेश की राजधानी दून के रजिस्ट्री कार्यालय में लंबे समय से चले आ रहे फर्जीवाडे के मद्देनजर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और एक्शन लेते हुए सब रजिस्ट्रार राम दत्त मिश्र को सस्पेंड कर दिया है। मुख्यमंत्री धामी का कहना है कि रजिस्ट्री कार्यालयों में व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार के संकेत मिले हैं। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्री कार्यालयों में हो रहे गड़बड़झाला और भ्रष्टाचार को कतई भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मामलों की जांच के लिए पहले ही एसआईटी का…

डेंगू के बाद आई फ्लू संक्रमण के बड़े मामले

देहरादून: प्रदेश में डेंगू के बाद आई फ्लू संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। अस्पतालों की ओपीडी में आई फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। वहीं, चार जिलों में 102 डेंगू के मामले सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में डेंगू के कुल 102 मामले मिले हैं। इसमें देहरादून में 94, नैनीताल में चार, पौड़ी में दो व हरिद्वार जिले में एक मामला सामने आया है। डेंगू रोकथाम के लिए शासन स्तर से सभी जिलाें को पहले ही दिशानिर्देश दिए जा चुके हैं।…

चमोली के जिला एवं सत्र न्यायाधीश धनंजय चतुर्वेदी निलंबित

देहरादून: चमोली जिले के जिला जज धनंजय चतुर्वेदी को निलंबित कर दिया गया है। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल की तरफ से चमोली के जिला जज धनंजय चतुर्वेदी को निलंबित करने के आदेश जारी हुए हैं। इस दौरान जिला जज धनंजय चतुर्वेदी को चंपावत के सत्र न्यायाधीश कार्यालय में संबद्ध किया गया है। बताया जा रहा है कि जिला जज धनंजय चतुर्वेदी पर आरोप था कि वे कोर्ट में बयान दर्ज करवाने के दौरान अनुपस्थित थे। यही नहीं, उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग होने के बाद उनके द्वारा अपने अधिकारों का दुरुपयोग करते…