देहरादून: राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने दून लाईबे्ररी सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की| इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सांसद ने संबंधित रेखीय विभागों से सड़क सुरक्षा कार्यों की क्रमवार प्रगति की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान 3 जागरूकता वाहन रवाना किए गए जो सप्ताहभर घूमते हुए सड़क सुरक्षा के प्रति जनमानस को जागरूक करेंगे। राज्यसभा सासंद ने कहा कि केन्द्र सरकार व राज्य सरकार दुर्धटनाओं की रोकथाम के लिए गंभीर है इसको रोकने के लिए निरंतर प्रयासरत है जिसके क्रम में…
Year: 2023
वन मार्ग पर पूर्व सैनिक का शव मिलने से सनसनी
कोटद्वार: कोटद्वार रेंज के अंतर्गत घराट-मुंडला वन मार्ग पर एक पूर्व सैनिक का शव संदेहास्पद परिस्थतियों में मिला। मृतक की मौत का कारण कीटनाशक पदार्थ का सेवन बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, घराट-मुंडला वन मार्ग पर गुज्जरों के डेरे के पास एक व्यक्ति अचेतावस्था में पड़ा नजर आया। डेरे में रहने वाले गुज्जर परिवारों ने इस संबंध में वन विभाग को सूचित किया। इसी बीच अचेत व्यक्ति का मोबाइल फोन बजने लगा। एक गुज्जर ने मोबाइल फोन रिसीव किया…
शहीद मनोज राणा की 10वीं पुण्यतिथि पर मंत्री जोशी ने श्रृद्धांजलि
देहरादून: सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद मनोज राणा की 10वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि मनोज राणा के बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। बलिदानियों का सम्मान और उनकी यादों को संजोए रखना हर नागरिक का प्रथम कर्तव्य है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि देश की सुरक्षा में तैनात हर पांचवां सैनिक उत्तराखंड से है और देश को जब-जब जरूरत पड़ी उत्तराखंड के वीरों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनकी याद…
भूस्खलन से चार मकान जमींदोज, सात मवेशी जिंदा दफन
टिहरी: दूरस्थ कोट गांव में भारी मूसलाधार बारिश के चलते भूस्खलन हो गया| जिसके चलते चार मकान मलबे की चपेट में आ गये। घटना में दो मकान पूर्ण रूप से ध्वस्त हो गए और दो घरों के छत में मलबा आने से क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में सात मवेशी मलबे में जिंदा दफन हो गए। समय रहते लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। टिहरी जिले के घनसाली में मूसलाधार बारिश के चलते हुए भूस्खलन से चार आवासीय भवन क्षतिग्रस्त हो गए| हादसे में गोपाल लाल और नंदलाल के सात मवेशी मलबे में…
I.N.D.I.A के सांसद 30 जुलाई को कर सकते है मणिपुर का दौरा
देहरादून: कांग्रेस नेता मणिकम टैगोर ने 26 राजनीतिक पार्टियों वाले विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के सांसद का 29-30 जुलाई को हिंसा प्रभावित राज्य मणिपुर में दौरा करने की जानकारी दी हैं। उन्होंने बताया कि 20 से अधिक सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल इस सप्ताह के अंत में मणिपुर का दौरा करेगा और राज्य की स्थिति का जायजा लेगा। टैगोर ने कहा कि विपक्षी सांसद काफी समय से हिंसा प्रभावित मणिपुर का दौरा करना चाहते थे लेकिन वहां के हालात को देखते हुए उन्हें अनुमति नहीं दी गई। राहुल गांधी ने बीते दिनों…
तीन अगस्त को होगी प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक
देहरादून: प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक तीन अगस्त को राज्य सचिवालय में शाम चार बजे से होगी। पहले यह बैठक 24 जुलाई को होनी थी। लेकिन मुख्यमंत्री के नई दिल्ली प्रवास के चलते बैठक को स्थगित कर दिया गया था। बैठक में ड्रोन पॉलिसी, एमएसएमई की नीति समेत राजस्व, कार्मिक, पर्यटन, शिक्षा विभाग से जुड़े प्रस्ताव आएंगे।
केदारनाथ मंदिर के शिखर से अधिक ऊंचे बन रहे भवनों का विरोध
-तीर्थ पुरोहितों ने निर्माण करने वालों के खिलाफ खोला मोर्चा रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहितों ने केदानाथ मंदिर के शिखर से अधिक ऊंचाई के बन रहे भवनों का विरोध किया है। तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि धाम में मंदिर के शिखर से ऊपर कोई भी भवन नहीं बनना चाहिये। आज तक धाम में कोई भवन ऐसा नहीं बना है, जो मंदिर के शिखर से अधिक ऊंचा हो। तीर्थ पुरोहितों ने शीघ्र ही ऐसे भवनों का कार्य रोकने की मांग की है। कार्य न रोके जाने पर उन्होंने आंदोल…
किसानों की एक इंच जमीन नहीं जाने देंगेः राकेश टिकैत
-डोईवाला में प्रस्तावित इंटीग्रेटेड टाउनशिप का किया विरोध देहरादून: डोईवाला में प्रस्तावित इंटीग्रेटेड टाउनशिप का विरोध शुरू हो गया है। इंटीग्रेटेड टाउनशिप के विरोध में आज 26 जुलाई को डोईवाला में महापंचायत का आयोजन हुआ। महापंचायत में किसान नेता राकेश टिकैत ने भी शिरकत की। राकेश टिकैत ने कहा कि वो किसानों की एक इंच जमीन भी नहीं जाने देंगे। बुधवार को डोईवाला में आयोजित महापंचायत के दौरान भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार किसान विरोधी है, जो…
राज्य में 28 अगस्त तक जारी रहेगा मानसूनी कहर
देहरादून: मौसम विभाग द्वारा अब राज्य में 28 जुलाई तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी दून से लेकर उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग तथा चमोली तक बीती रात से झमाझम बारिश हो रही है। वही पौड़ी, टिहरी और बागेश्वर में भी भारी बारिश होने की खबरें हैं तथा नैनीताल में भी मौसम का मिजाज फिर बदल चुका है और बारिश के कारण लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। उधर दो-तीन दिन पहले हुए भूस्खलन के कारण बंद हुए बदरीनाथ हाईवे को अभी तक नहीं खोला…
पटवारी पेपर लीकः हरिद्वार पुलिस ने की यूपी में आरोपी के घर पर कुर्की की कार्रवाई
हरिद्वार: हरिद्वार पुलिस ने पटवारी पेपर लीक मामले में वांछित के सहारनपुर स्थित घर पर कुर्की की कार्रवाई की है। इससे पहले 8 जून को पुलिस ने आरोपी के घर कुर्की का नोटिस चस्पा किया था. आरोपी पर पुलिस ने 10 हजार का ईनाम भी रखा है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के पटवारी और एई और जेई पेपर लीक प्रकरण में बुधवार को फरार आरोपी के घर पहुंचकर कनखल पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की। इससे पहले पुलिस ने नोटिस चस्पा करते हुए मुनादी करवाई थी। बता दें कि एक…
