चमोली। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली चोरी मामले का खुलासा कर दिया है। इस मामले में एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गयी ट्रैक्टर ट्राली को बरामद कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बीती 25 मार्च को अरविन्द थपलियाल पुत्र दिवाकर थपलियाल निवासी ग्राम ब्रह्मण थाला थाला बैंड थाना पोखरी जनपद चमोली हाल ठेकेदार टंगड़ी मल्ला जोशीमठ द्वारा कोतवाली जोशीमठ पर आकर तहरीर देकर बताया गया था कि उनका ग्राम टंगड़ी मल्ला जोशीमठ में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है और सड़क निर्माण कार्य…
Year: 2024
उत्तराखण्ड को हर क्षेत्र में विकसित बनाना भाजपा सरकार का लक्ष्यःपीएम मोदी
रूद्रपुर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आगे कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य उत्तराखंड को हर क्षेत्र में विकसित बनाना है, सबसे आगे लेकर जाना है। उन्होंने कहा कि बीते 10 सालों में जितना विकास उत्तराखंड का हुआ है उतना आजादी के बाद के 60-65 सालों में भी नहीं हुआ है। आज उत्तराखंड हर प्रकार की आधुनिक कनेक्टिविटी से जुड़ रहा है। पीएम मोदी मंगलवार को रूद्रपुर में आयोजित एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंनें कहा कि उत्तराखंड में भाजपा ने गरीबों को 85 हजार पक्के घर…
आतंकी हारिस फारूकी को लेकर देहरादून पहुंची एनआईए की टीम
देहरादून। पिछले दिनों असम पुलिस ने आतंकी संगठन आईएसआईएस के भारत प्रमुख हारिस फारूकी समेत दो आतंकियों को गिरफ्तार किया था। दोनों आतंकियों को बांग्लादेश सीमा से उस समय गिरफ्तार किया था, जब दोनों अवैध तरीके से भारत में घुसे थे। हारिस फारूकी का उत्तराखंड कनेक्शन सामने आया था। क्योंकि हारिस फारूकी देहरादून का ही रहने वाला है। वहीं, सोमवार सुबह को एनआईए (नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी) हारिस फारूकी को लेकर देहरादून पहुंची थी। बताया जा रहा है कि यहां एनआईए की टीम ने हारिस फारूकी के परिवार वालों से पूछताछ…
योग के गुर भी सिखाएगा नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, मई में होगी पाठ्यक्रम की शुरुआत
देहरादून। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) पर्वतारोहण के साथ अब पहाड़ पर योग भी सिखाएगा। संस्थान आगामी मई माह से पहली बार योग में एक प्रारंभिक पाठ्यक्रम (इंट्रोडक्टरी कोर्स) शुरू करने जा रहा है। इस कोर्स में प्रशिक्षुओं को योग आसनों के साथ पहाड़ों पर भी योगाभ्यास कराया जाएगा। देश के प्रतिष्ठित पर्वतारोहण संस्थानों में से एक नेहरू पर्वतारोहण संस्थान पर्वतारोहण से लेकर साहसिक, स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग, स्कीइंग और माउंटेन टेरेन बाइकिंग कोर्स का प्रशिक्षण देता है। अब इन कोर्सों की फेहरिस्त में योग विषय भी जुड़ने जा रहा है। संस्थान आगामी…
लापता युवती का नही मिला कोई सुराग,पुलिस कर रही तलाश
हल्द्वानी। लालकुआं कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत 18 वर्षीय एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। जिसका उसके परिजनों को अब तक कोई सुराग नही मिल पाया है। पूरे मामले में परिजनों ने पुलिस में तहरीर देते हुए युवती को ढूंढने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बिंदुखाता निवासी 18 वर्षीय युवती 30 मार्च को घर से ब्यूटी पार्लर को निकली थी। इसके बाद से वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। उसकी गुमशुदगी की…
नशा तस्करी के आरोप में चार गिरफ्तार,एक की तलाश जारी
रूड़की। पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में नशा तस्करी के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक स्मैक तस्कर मौके से फरार हो जाना बताया जा रहा है। जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। लक्सर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज गैरोला में बताया कि आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिये लक्सर पुलिस ने अभियान चलाया हुआ है। जिसमें दो…
राजपुर पुलिस ने पकड़ी पांच लाख की अवैध शराब, दो तस्कर गिरफ्तार
देहरादून। राजपुर थाना पुलिस ने पांच लाख रुपए की 51 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों की गिरफ्तारी एक खाली प्लॉट के पास से की गई है। इस मामले में प्रयोग किए जा रहे दो वाहनों को भी सीज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। सोमवार को थाना राजपुर पुलिस ने क्षेत्र के अंतर्गत चलाए जा रहे संदिग्धों की धरपकड़ व अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान एक खाली…
हरिद्वार सीट पर बेटे के चुनाव प्रचार में उतरे हरदा
हरिद्वार। उत्तराखण्ड में धीरे-धीरे चुनाव महोल बनने लगा है। हरिद्वार लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत मैदान में उतरे हैं तो उनके प्रचार प्रसार में खुद हरीश रावत डटे हैं। जिस पर कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत का कहना है कि जनता की सेवा के लिए दो बैलों की जोड़ी उतरी हुई है, जो हर वक्त उनकी सेवा में हाजिर होंगे। वहीं, बीजेपी की ओर से कई सेलिब्रिटीज को टिकट दिए जाने पर हरीश रावत ने निशाना साधा है। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत ने कहा कि हरिद्वार की…
मंगलवार को पीएम मोदी रुद्रपुर से करेंगे उत्तराखण्ड में चुनावी शंखनाद
रैली में एक लाख लोग जुटाने का लक्ष्य रुद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल रुद्रपुर में होने वाली रैली को ऐतिहासिक बनाने में भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। आज रैली स्थल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हवन पूजन किया। भाजपा नेताओं का कहना है कि रैली में एक लाख से अधिक लोगों की भीड़ जुटने वाली है। जिसके लिए सभी तरह के इंतजाम किए जा रहे हैं। रुद्रपुर के जिस सरकारी मैदान में इस रैली का आयोजन किया जा रहा है उसे लोग अब मोदी मैदान के नाम…
महिला पर फेंका खौलता तेल, हालत गंभीर
उधमसिंहनगर। खेड़ा बस्ती में उस वक्त अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया, जब दो दुकानदारों के बीच मामूली विवाद के चलते पहले कहासुनी शुरू हुई और उसके बाद लाठी डंडे चलने लगे। जब एक दुकानदार की पत्नी बीच बचाव को आई तो आवेश में आकर दूसरे पक्ष के दुकानदार ने खौलता हुआ तेल महिला के ऊपर फेंक दिया और लोहे का बट सिर पर मार दिया। जिससे महिला लहुलूहान होकर नीचे गिर गई। आनन-फानन में महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। वहीं…
