रुद्रप्रयाग। अप्रैल का महीना शुरू होने के बाद भी उत्तराखंड से ठंड जाने का नाम नहीं ले रही है। बीते तीन दिनों से केदारनाथ धाम बर्फबारी का सिलसिला जारी है। जिसके चलते बर्फ साफ करने में जुटे मजदूरों के सामने भी चुनौतियां खड़ी हो गई हैं। हिमालयी क्षेत्रों में ग्लोवल वार्मिंग के बाद आए परिवर्तन के कारण केदारनाथ धाम में समय से बर्फबारी नहीं हो रही है, जहां जनवरी और फरवरी माह में बर्फबारी होनी चाहिए थी, वहीं मार्च माह शुरुआत और अब अप्रैल शुरुआत में बर्फबारी होने से जिला…
Year: 2024
कांग्रेस को आयकर नोटिस मामले में सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत
24 जुलाई को होगी मामले की अगली सुनवाई नई दिल्ली। कांग्रेस को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। 3500 करोड़ के डिमांड नोटिस लेकर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं करेगी। इनकम टैक्स विभाग के खिलाफ कांग्रेस पार्टी की ओर से दाखिल याचिका पर सोमवार को सुनवाई हुई। इस दौरान सभी पक्षों के वकीलों ने अपनी-अपनी दलीलें पेश कीं। सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद शीर्ष अदालत ने इनकम टैक्स विभाग को जून के महीने में अपना जवाब दाखिल करने के लिए कहा है। 24 जुलाई को…
पूजा अर्चना के लिए हरिद्वार पहुंचे तेजस्वी यादव
हरिद्वार। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने यहां श्री दक्षिण काली मंदिर में पूजा-अर्चना की।तेज प्रताप यादव ने श्री दक्षिण काली मंदिर में मां के दर्शन किया। साथ ही भोलेनाथ का पूजन किया। उनका यह कार्यक्रम गोपनीय था। यहां पूजा-अर्चना के बाद वह बिहार के लिए निकल गए।
श्री झंडे जी के आरोहण के तीसरे दिन नगर परिक्रमा का आयोजन
हजारों श्रद्धालुओं दून नगर की परिक्रमा की देहरादून। सोमवार को श्री झंडे जी आरोहण के तीसरे दिन नगर परिक्रमा का आयोजन किया गया। श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज की अगुआई में संगतों ने दून नगर की परिक्रमा की। श्री दरबार साहिब परिसर से नगर परिक्रमा आरंभ हुई। यहां से तिलक रोड, टैगोर-विला, घंटाघर व घंटाघर से पलटन बाजार होते हुए लक्खीबाग पुलिस चैकी से रीठा मंडी, श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल बाॅम्बे बाग पहुंची। श्री दरबार साहिब के झंडा महोत्सव के सह व्यवस्थापक विजय गुलाटी ने बताया कि परंपरानुसार…
पर्यटकों के लिए विधिवत रूप से खोल दिए गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट
उत्तरकाशी। सोमवार को वन विभाग की ओर से गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट पर्यटकों और पर्वतारोहियों के लिए विधिवत खोल दिए गए हैं। पार्क प्रशासन की और से गौमुख-तपोवन ट्रैक के कनखू बैरियर पर गेट का ताला विधिवत पूजा पाठ के साथ खोला गया। गंगोत्री नेशनल पार्क करीब 2,390 वर्ग किमी में फैला हुआ है। यह नेशनल पार्क दुर्लभ वन्य जीवों स्नो लेपर्ड सहित भरल, भूरा भालू आदि का घर माना जाता है। यहां गौमुख से गंगा का उद्धगम स्थल होने के साथ ही गंगोत्री ग्लेशियर में समुद्रतल से 4,000…
बंपर वोटों से जीत दर्ज कर प्रेस क्लब हरिद्वार के अध्यक्ष बने वरिष्ठ पत्रकार अमित शर्मा
हरिद्वार। प्रेस क्लब हरिद्वार के देर रात सम्पन्न हुए चुनाव में एनयूजे आई व श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, गठबंधन ने जीत दर्ज की। महागठबंधन ने अध्यक्ष, महामंत्री सहित कार्यकारिणी के सभी 20 पदों पर भी कब्जा कर लिया। एनयूजे के अमित शर्मा अध्यक्ष व श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अति वरिष्ठ सदस्य डॉ प्रदीप जोशी महामंत्री निर्वाचित हुए। युवा सदस्य अमित शर्मा ने जहां 80 वोट लेकर 40 के अंतर से ललितेंद्र नाथ जोशी को पराजित किया, वहीं डा प्रदीप जोशी ने 71 वोट लेकर युवा नेता मेहताब आलम को पराजित किया।…
6 साल की मासूम से दरिंदगी का आरोपी दबोचा
हरिद्वार। 6 साल की मासूम से दरिंदगी करने वाले एक हैवान को पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शातिर किस्म का दरिंदा है जो पूर्व में भी दुष्कर्म के आरोप में जेल की हवा खा चुका है। जानकारी के अनुसार बीती 29 मार्च को एक व्यक्ति द्वारा कोतवाल मंगलौर में खुद की 6 वर्षीय पुत्री के साथ अपहरण कर दुष्कर्म करने के संबंध में मुकदमा पोक्सो अधिनियम के तहत दर्ज कराया गया था। घटना की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल आरोपी की तलाश…
खुलासाः प्रेमी ही निकला गुमशुदा युवती का हत्यारा
अवैध सम्बन्धों के शक में दिया था हत्या की वारदात को अंजाम देहरादून। अवैध सम्बन्धों के शक में लिव इन रिलेशन शिप में रहने वाले प्रेमी ने दिया था गुमशुदा युवती की हत्या की वारदात को अंजाम। गुमशुदा युवती की खोज में जुटी पुलिस ने कड़ी मशक्क्त के बाद प्रेमी युवक को गिरफ्तार कर लिया हैं जिसकी निशानदेही पर जंगल के अन्दर से सूटकेस में पड़ा युवती का शव बरामद किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि 29 जनवरी को शहरुल जहाँ पत्नी जहीर हसन निवासी…
नशे के कारोबार में लिप्त पति-पत्नी स्मैक के साथ गिरफ्तार
रुड़की। पिरान कलियर थाना पुलिस ने नशे के कारोबार में लिप्त पति-पत्नी को 13.50 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दंपति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार पिरान कलियर थाना पुलिस ने रहमतपुर रोड पर स्मैक बेचने की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर रहमतपुर रोड अंडर ब्रिज के पास से एक महिला समेत दो आरोपियों को 13.50 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी मुकर्बपुर थाना कलियर के रहने वाले…
एसडीआरएफ बटालियन में दीक्षांत समारोह, प्रदेश को मिले 171 पुलिस कॉन्स्टेबल
देहरादून। जौलीग्रांट स्थित स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एसडीआरएफ) बटालियन जौलीग्रांट ट्रेनिंग सेंटर में पहली बार सिविल पुलिस के भर्ती कांस्टेबलों की पासिंग आउट परेड आयोजित की गई. पासिंग आउट परेड में विभिन्न जिलों से आए 171 पुलिस के जवानों ने कठोर ट्रेनिंग के बाद देश रक्षा की शपथ ली। इन जवानों को कठोर ट्रेनिंग में आधुनिक शस्त्र और नई तकनीक के गुर सिखा गए। ट्रेनिंग के दौरान अच्छा प्रदर्शन करने वाले पुलिस के जवानों को सम्मानित भी किया गया। े एसडीआरएफ बटालियन जौलीग्रांट में पुलिस के इन जवानों को 9…
