बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले दो युवक गिरफ्तार

देहरादून। बुजुर्ग महिला से जेवरात लूटने वाले दोनों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से लूटे गये जेवरात बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको न्यायालय में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली ऋषिकेश में 29 मार्च 2024 को राकेश सिंह पुत्र भगवान सिंह निवासी बापू ग्राम गली नंबर एक आईडीपीएल ऋषिकेश के द्वारा एक लिखित तहरीर दी कि उनकी सास श्रीमती गुड्डी देवी से बापू ग्राम गेट के पास…

बनभूलपुरा हिंसाः अब्दुल मलिक की पत्नी साफिया को कोर्ट से नहीं मिली राहत

हल्द्वानी। बनभूलपुरा हिंसा के आरोपी अब्दुल मलिक की पत्नी साफिया मलिक की मुश्किलें बढ़ गई है। साफिया मलिक के वकीलों ने अग्रिम जमानत के लिए प्रथम अपर जिला सत्र अमिंदर सिंह की कोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। शासकीय वकील देव सिंह मेहरा ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब्दुल मलिक की पत्नी के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में धारा 420, 417 और 120इ के तहत मुकदमा दर्ज है। इन सभी मामलों में साफिया मलिक के अग्रिम जमानत डाली गई थी, जिसे कोर्ट ने…

सड़क दुर्घटना में तीन की मौत, दो घायल

पौड़ी। कोटद्वार में शनिवार सुबह डम्पर व ट्रक की टक्कर हो जाने से पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस कर सभी को उपचार के लिए अस्पताल ले गयी। अस्पताल में चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं दो लोगों का उपचार जारी है। मृतकों की शिनाख्त नहीं हुई है, जिसके प्रयास जारी है। मिली जानकारी के अनुसार कोटद्वार के बीईएल रोड पर शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हों गई जबकि 2 लोग…

बारिश और ओलावृष्टि का तांडव,कई पेड़ उखड़े,खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा

देहरादून। देहरादून में शनिवार की सुबह को करीब 5 से 6 बजे के बीच में बारिश साथ ही ओलावृष्टि और तेज हवाओं का तांडव देखने को मिला। तूफान के कारण विकासनगर में कई पेड़ उखड़ गए। वहीं खेतों में तैयार खड़ी फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। मौमस विभाग ने पहले ही उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की थी, जो सही साबित हुई। शनिवार सुबह को उत्तराखंड में अचानक से मौसम का मिजाज बदला…

मोबाइल शॉप में लगी भीषण आग,  लाखों का माल जलकर राख

रुड़की। झबरेड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह कन्फेक्शनरी एजेंसी और मोबाइल शॉप में आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। मौके पर पहंुची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मिली जानकारी के अनुसार  शनिवार की सुबह किसी व्यक्ति ने दमकल विभाग कंट्रोल रूम में सूचना दी कि झबरेड़ा कस्बे में दुकान में आग लगी है। जिसके बाद मंगलौर कोतवाली में तैनात फायर यूनिट को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। मौके पर पहुंची दमकल विभाग टीम ने देखा…

हत्यारों की हो चुकी है पहचान, शीघ्र होगा खुलासाः अभिनव

उधमसिंहनगर। श्री नानकमत्ता गुरूद्वारे के कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या के मामले में डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा कि हत्यारों की पहचान हो चुकी है, शीघ्र खुलासा किया जायेगा। आज यहंा श्री नानकमत्ता गुरूद्वारे में पहुंचे डीजीपी अभिनव कुमार ने गुरूद्वारा प्रबन्धक समिति व पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें सभी पहलुओं पर चर्चा के बाद उन्होने अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिये। बैठक के बाद पत्रकारों को जानकारी देते हुए उन्होने कहा कि गत दिवस हुई घटना काफी दुखद है। उन्होने कहा कि हत्यारों की…

शराब तस्करी का विरोध करने पर हुई थी युवक की हत्या, एक गिरफ्तार

चम्पावत। होली पर्व के दौरान गला घोटकर हुई युवक की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त मफलर भी बरामद किया गया है। हत्या का कारण शराब तस्करी का विरोध करना बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार बीती 27 मार्च को थाना पाटी पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम मंगललेख में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की तो उस शव की पहचान…

बाबा  तरसेम की हत्या के आरोपी नामजद,मामला दर्ज

उधमसिंह नगर। 28 मार्च सुबह करीब 6.13 बजे बाबा तरसेम सिंह की डेरे के बाहर बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड मामले में नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों में सर्वजीत सिंह निवासी ग्राम मियाविंड जिला तरन तारण पंजाब, बाइक पर पीछे बैठा अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टा निवासी ग्राम सिहोरा बिलासपुर यूपी को मुख्य आरोपी बनाया गया है।इसके अलावा संदेह के आधार पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री नानकमत्ता साहिब के प्रधान और पूर्व आईएएस हरबंस सिंह चुघ, तराई महासभा…

आग से धधक रहे हैं कालीमठ घाटी के जंगल

रुद्रप्रयाग। कालीमठ घाटी के अंतर्गत कविल्ठा के जंगल विगत दो दिनों से भीषण आग की चपेट में आने से लाखों की वन संपदा स्वाहा हो गयी है। वन विभाग व ग्रामीणों द्वारा जंगलों में लगी भीषण आग पर काबू पाने के प्रयास तो किये जा रहे हैं। मगर जंगलों में लगी भीषण आग का विकराल रूप धारण करने से आग पर काबू पाना चुनौती बनी हुई है। कालीमठ घाटी के जंगल भीषण आग की चपेट में आने से जीव-जन्तुओं के जीवन भर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं। जंगलों…

संदिग्ध परिस्थितियों में गौशाला में मिला युवक का शव

रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि विकास खंड के ग्राम डोभा भौंसाल में गुरुवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में 18 वर्षीय रोशन सिंह मृत पाया गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। अचानक हुई इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि बीती देर रात हुई घटना की जानकारी दूसरे दिन सुबह परिजनों से प्राप्त हुई। इस पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो बुरी तरह आग में जला 18 वर्षीय रोशन सिंह पुत्र…